Expert

क्या एक्सरसाइज की मदद से बार-बार पेशाब आने की समस्या को कम किया जा सकता है? जानें

Overactive Bladder Exercises In Hindi: नियमित एक्सरसाइज की मदद से बार-बार पेशाब आने की समस्या को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या एक्सरसाइज की मदद से बार-बार पेशाब आने की समस्या को कम किया जा सकता है? जानें

Can Exercises Improve An Overactive Bladder In Hindi: सामान्यतः एक व्यक्ति एक दिन में 4 से 7 बार पेशाब जरूर करता है। कुछ लोगों में इसकी संख्या कम ज्यादा हो सकती है। माना जाता है कि अगर एक व्यक्ति एक दिन में 8 या इससे ज्यादा बार पेशाब करने जाता है, तो यह किसी मेडिकल कंडीशन की ओर इशारा कर सकता है। इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। बार-बार पेशाब आने पर किडनी से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है या व्यक्ति को डायबिटीज हो सकता है। हालांकि, अगर कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा पानी पीता है, तो भी उसे बार-बार पेशाब आ सकता है। कुछ लोगों को सामान्य से ज्यादा पेशाब आता है। सवाल है, पेशाब की समस्या को कम करने के लिए क्या किया जा सकता है? कुछ लोगों को मानना है कि रेगुलर खास किस्म की एक्सरसाइज की मदद से पेशाब आने की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है? आइए, जानते हैं कि क्या वाकई ऐसा होता है? इस बारे में हमने यश फिटनेस के फिटनेस ट्रेनर यश अग्रवाल से बात की।

क्या एक्सरसाइज की मदद से बार-बार पेशाब आने की समस्या को कम किया जा सकता है?- Can Exercises Improve An Overactive Bladder In Hindi

Can Exercises Improve An Overactive Bladder In Hindi

St Pete Urology वेबसाइट की मानें, तो अगर किसी को बार-बार पेशाब आने की समस्या है, तो वे रेगुलर एक्सरसाइज की मदद से इसे कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि, आपको बार-बार पेशाब आने की समस्या क्यों हो रही है, यह जान लेना ज्यादा आवश्यक है। अगर किसी मेडिकल कंडीशन के कारण बार-बार पेशाब आने की समस्या हो रही है, तो उसका ट्रीटमेंट किया जाना जरूरी हो जाता है। हां, यह जरूर कहा जा सकता है कि नियमित रूप से एक्सरसाइज की मदद से आप पेशाब की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। दरअसल, कुछ ऐसी एक्सरसाइज होती हैं, जो पेल्विक एरिया की मांसपेशियों को मजबूती देती है, जो ब्लैडर को पेशाब होल्ड करने में मदद कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें, तो पेशाब को कंट्रोल करने के लिए एरोबिक एक्सरसाइज, स्ट्रेंथ एक्सरसाइज और पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज अच्छे विकल्प हैं। आपको बता दें कि अगर किसी बीमारी या इंफेक्शन की वजह से बार-बार पेशाब आने की समस्या हो रही है, तो ऐसे में अपने लिए सही एक्सरसाइज चुनना चैलेंजिंग हो सकता है। क्योंकि, इस दौरान एक्सरसाइज करने से पेट के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। अगर बार-बार पेशाब आने के साथ-साथ आपको अन्य गंभीर लक्षण दिखाई दें, तो एक्सरसाइज न करें। अगर वर्कआउट करना ही है, तो बेहतर रहेगा कि एक बार डॉक्टर से कर सलाह ले लें।

इसे भी पढ़ें: बार-बार पेशाब आती है, तो जरूर करें ये 5 एक्सरसाइज, मिलेगा आराम

बार-बार पेशाब आने के कारण- Causes Of Frequent Urination

Can Exercises Improve An Overactive Bladder In Hindi

बार-बार पेशाब आने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे-

  • डायबिटीज
  • किडनी या ब्लैडर स्टोन
  • यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन
  • ओवरएक्टिव ब्लैडर सिंड्रोम
  • लिक्विड का सेवन अधिक करना
  • तनाव या चिंता
  • प्रेग्नेंसी
  • प्रोस्टेट की समस्या

बार-बार पेशाब आने को कैसे कंट्रोल करें- Tips To Control Overactive Bladder

Can Exercises Improve An Overactive Bladder In Hindi

  • बार-बार पेशाब आने की समस्या है यानी ओवरएक्टिव ब्लैडर है, तो आपको चाहिए कि रेगुलर बेसिस पर एक्सरसाइज करें।
  • बार-बार पेशाब आने की समस्या मोटापे के कारण भी हो सकती है। इसलिए, अगर आपका वजन ज्यादा है, तो उसे कंट्रोल करने की कोशिश करें।
  • कीगल एक्सरसाइज पेशाब की समस्या को कंट्रोल करने के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।
  • ओवरएक्टिव ब्लैडर को कंट्रोल करने के लिए आप फ्लूइड इंटेक पर नजर रखें। बहुत ज्यादा पानी पीने से बचें।
  • आप ब्लैडर ट्रेनिंग की भी मदद ले सकते हैं। इसमें पेशाब करने की आपकी आदतों में सुधार होता है, जिससे बार-बार पेशाब आने की समस्या में कमी आती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

मजबूत पैर हमारे लिए क्यों जरूरी है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer