Doctor Verified

क्या वाकई अजवाइन के पत्ते खाने से जोड़ों का दर्द कम हो सकता है? जानें इस बारे में

Ajwain Leaves Benefits: कई लोग मानते हैं कि अजवाइन के पत्ते खाने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती हैं। लेकिन क्या ऐसा सच में होता हैं?   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई अजवाइन के पत्ते खाने से जोड़ों का दर्द कम हो सकता है? जानें इस बारे में

Does Ajwain Leaves  Reduce Joint Pain: घर में रोज इस्तेमाल होने वाले मसालों में अजवाइन महत्वपूर्ण मसाला है। अरबी से सब्जी से लेकर भिंडी तैयार करने तक, इसे कई व्यंजन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह पाचन से लेकर कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जरूरी माना जाता है। अजवाइन की तरह इसके पत्ते भी सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसके सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदा मिलता है। कई लोग मानते हैं कि अजवाइन के पत्ते खाने से जोड़ों का दर्द कम होता है। लेकिन क्या ऐसा सच में होता है?  ऐसे ही कई प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए हमने बात कि नुपूर पाटिल फिटनेस वेलनेस सेंटर की सीईओ और न्यूट्रीशनिस्ट व फिटनेस एक्सपर्ट नुपूर पाटिल से

ajwain leaves

जानें क्या अजवाइन के पत्ते खाने से जोड़ों का दर्द कम होता है- Does Ajwain Leaves  Reduce Joint Pain

जोड़ों के दर्द को कम करने में अजवाइन के पत्ते सच में असरदार होते हैं। इसमें नेचुरल स्टिरॉइड्स (Steroids) होते हैं, जो सूजन और दर्द की समस्या कम कर सकते हैं। साथ ही इनमें कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर की अकड़न से राहत देते हैं। 

इसे भी पढ़ें- अजवाइन के पत्तों का रस पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

अजवाइन के पत्तों का सेवन कैसे करें- How To Consume Ajwain Leaves

एक्सपर्ट के मुताबिक अजवाइन के पत्तों का सेवन रोज किया जा सकता है। आप 4 से 5 पत्तियों का सेवन रोज कर सकते हैं। इसे आप चबाकर या गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। इसके अलावा चाय में डालकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।

सेहत के लिए अजवाइन के पत्तों के फायदे- Health Benefits of Ajwain Leaves

सर्दी-जुकाम से राहत दें

अजवाइन के पत्तों में प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-जुकाम से राहत देने में मदद करते हैं। इसलिए इसे काढ़ा तैयार करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। 

शरीर के दर्द से राहत दें

अगर सर्दियों में आपको हाथ-पैरों में दर्द या अकड़न रहती हैं, तो ऐसे में ये पत्ते असरदार हो सकते हैं। इसमें मौजूद नेचुरल स्टिरॉइड्स होते हैं जो दर्द से जल्द राहत देते हैं। 

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में पिएं अजवाइन के पत्तों की चाय, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

पाचन तंत्र स्वस्थ रखे

खाली पेट अजवाइन के पत्तों को खाने से पाचन संबंधित समस्याओं से भी राहत मिलती है। ये कब्ज, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत देता है। 

बॉडी डिटॉक्स करे

अजवाइन के पत्तों को खाने से बॉडी भी डिटॉक्स होती है। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसमें फाइबर और फोलेट जैसे प्राकृतिक गुण होते हैं जो पेट साफ करते हैं। 

सांसों की बदबू से राहत दे

अजवाइन के पत्तों को खाने से सांसों की बदबू से  भी राहत मिलती है। इसमें कूलिंग इफेक्ट होते हैं, जो बैक्टीरिया से लड़ते हैं। इससे सांसों की बदबू से राहत मिलती है, साथ ही मुंह से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं। 

अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या की दवा ले रहे हैं, तो इसका सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें। इस तरह के अन्य आर्टिकल्स आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।

 

Read Next

कोम्बुचा चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसकी रेसिपी

Disclaimer