Doctor Verified

अजवाइन के पत्तों का रस पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

Ajwain Leaves Juice Benefits: अजवाइन के पत्तों का रस पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। जानें इसके 5 फायदे -
  • SHARE
  • FOLLOW
अजवाइन के पत्तों का रस पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे


Ajwain Leaves Juice Benefits In Hindi: अजवाइन का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में होता है। हम अपनी सब्जी और दाल में तड़का लगाने के लिए अजवाइन का इस्तेमाल करते हैं। यह न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाती है, बल्कि शरीर को कई भी लाभ पहुंचाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ अजवाइन ही नहीं, बल्कि इसके पत्ते भी सेहत के लिए बहुत गुणकारी होते हैं। अजवाइन के पत्तों को इंडियन बेरीज के नाम से जाना जाता है। इनमें कई औषधीय गुण और पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इनमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर, प्रोटीन और फैट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही, इनमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अजवाइन के पत्तों का रस पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। आइए, इस लेख में आयुर्वेदिक डॉक्टर रितु चड्ढा (BAMS) से जानते हैं कि अजवाइन के पत्तों का रस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

अजवाइन के पत्तों का रस पीने के फायदे - Ajwain Leaves Juice Benefits In Hindi

इम्यूनिटी बूस्ट करे

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी है। अजवाइन के पत्तों का रस पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। इसमें विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से आप कई तरह की गंभीर बीमारियों और संक्रमण से बच सकते हैं।

पाचन को रखे दुरुस्त

अजवाइन के पत्तों का रस पाचन को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके नियमित सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसमें मौजूद तत्व पेट में गैस्ट्रिक एसिड और डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

Ajwain-Leaves-Juice-Benefits

अर्थराइटिस में फायदेमंद

अर्थराइटिस के रोगियों के लिए अजवाइन के पत्तों के रस का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके नियमित से हड्डियों से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: हरा धनिया और नींबू का जूस पीने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे, जानें इसे बनाने का तरीका

वेट लॉस में मददगार

अजवाइन के पत्तों के रस का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इससे मेटाबॉजिल्म बूस्ट होता और शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर  निकल जाते हैं। रोज सुबह खाली पेट अजवाइन के पत्तों का रस पीने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी और बैली फैट को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

आंखों के लिए लाभकारी 

अजवाइन के पत्तों के रस का सेवन आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में होता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी में सुधार होता है। साथ ही, आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: केले के पत्ते उबालकर इसका पानी पीने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

अजवाइन के पत्तों का रस कैसे बनाएं - How To Make Ajwain Leaves Juice

सबसे पहले अजवाइन के पत्तों को पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इसे मिक्सी में डालकर पीस लें। फिर इसे एक गिलास में छान लें। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें नींबू का रस और नमक भी मिला सकते हैं। आप रोज सुबह खाली पेट अजवाइन के पत्तों के रस का सेवन कर सकते हैं।

अजवाइन के पत्तों का रस पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या या एलर्जी है, तो डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन करें।

Read Next

अंकुरित चने खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 बेमिसाल फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version