Expert

अंकुरित चने खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 बेमिसाल फायदे

Eating Benefits Of Chana Sprouts: अंकुरित चने खाने से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ डायबिटीज भी कंट्रोल रहती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
अंकुरित चने खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 बेमिसाल फायदे


Eating Benefits Of Chana Sprouts:अंकुरित चना शरीर के लिए बहुत फायदेमेंद होता है। इसको खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे फाइबर, पोटेशियम, प्रोटीन, फोलेट, आयरन, विटामिन ए, के और विटामिन सी आदि। इसके सेवन से पाचन तंत्र हेल्दी रहने के साथ शरीर की कमजोरी भी आसानी से दूर होती है। इसके सेवन से लंबे समय तक हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इनमें भरपूर मात्रा में एनर्जी पाई जाती है। अंकुरित चने के नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के साथ डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से दिमाग तेज होने के साथ शरीर को ताकत भी मिलती है। जिससे शरीर मजबूत होता है और कई बीमारियां आसानी से दूर होती है। आइए जानते हैं अंकुरित चने खाने के अन्य फायदों के बारे में डायटीशियन सुमन से।

पाचन तंत्र के लिए लाभदायक

अंकुरित चने खाने से पाचन तंत्र की कई समस्याएं आसानी से दूर होती है। इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पाया जाता है, जो पेट में गैस, अपच और कब्ज की समस्या को आसानी से दूर करता है। अंकुरित चने खाने से बवासीर की समस्या में भी फायदा मिलता है।

stomach

डायबिटीज के लिए फायदेमंद 

अंकुरित चने के सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें ग्लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड में शुगर को होने से रोकता है। इसके सेवन से भूख को शांत करने में मदद मिलती है और डायबिटीज भी कंट्रोल में रहती है। कॉम्प्लेक्स कार्ब्स धीरे-धीरे पचते हैं, जो ब्लड शुगर के अवशोषण को धीमा करता है।

इसे भी पढ़ें- डार्क सर्कल्स हटाने के लिए विटामिन ई कैप्सूल कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार

नियमित अंकुरित चने खाने से शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इसके सेवन से हार्ट संबंधी परेशानियां कम होती है। ये हार्ट, स्ट्रोक, हार्ट अटैक की चांसेज को भी कम करता है। अंकुकित चने के सेवन से शरीर में कई बीमारियां से बचाव होता है।

शरीर को मजबूत बनाएं

अंकुरित चने खाने से शरीर मजबूत बनता है। इसमें प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को ताकत देने के साथ मजबूत भी बनाता है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी  कम होती है, जो वजन को कम करने के साथ शरीर को हेल्दी रखता है।

दिमाग के लिए फायदेमंद

अंकुरित चने के सेवन से दिमाग तेज होने के साथ याददाश्त मजबूत होती है। अंकुरित चने में विटामिन बी 6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो दिमाग को दुरुस्त रखने के साथ सोचने- समझने की शक्ति को भी बढ़ाते है। इसका सेवन रोज किया जा सकता है।

अंकुरित चने खाने से सेहत को कई फायदे मिलते है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स (काले घेरों) को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 पोषक तत्व

Disclaimer