लंबी उम्र तक शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

Ways to Stay Fit and Healthy: शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए इन उपायों को ट्राई किया जा सकता हैं।

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Jan 28, 2023 13:00 IST
लंबी उम्र तक शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Ways to Stay Fit and Healthy: स्वस्थ जीवन जीने के लिए शरीर को फिट रखना बहुत आवश्यक होता है। कई लोग शरीर को फिट रखने के लिए कई तरह की पाउडर आदि का सेवन करना शुरू कर देते हैं। ज्यादा पाउडर का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे। जिन्हें करने से शरीर फिट रहने के साथ बीमारियों से भी बचाव होगा। ये उपाय आप घर पर आसानी से ट्राई कर सकते हैं। कई बार बिजी शेड्यूल के कारण हम शरीर को अनदेखा करते हैं। जिसकी वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियां और मोटापा बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ आसान उपाय करके शरीर को फिट रखा जा सकता है। आइए जानते हैं शरीर को फिट रखने के उपाय के बारे में।

भरपूर नींद लें

जी हां, शरीर को फिट रखने के लिए नींद लेना आवश्यक होता है। दिनभर में 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लें। कम नींद लेने की वजह से चिड़चिड़ापन, तनाव और हार्मोन में गड़बड़ी आदि की समस्याएं हो सकती हैं। ठीक से नींद लेने से चेहरा भी ग्लोइंग बनता है।

भरपूर पानी पिएं

सही मात्रा में पानी पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहक निकलते है और शरीर फिट रहता है। दिनभर में 2 से 3 लीटर पानी अवश्य पिएं। सही मात्रा में पानी पीने से चेहरा भी ग्लोइंग बनता है और शरीर में किसी तरह की बीमारी भी नहीं होती।

hydrate

हेल्दी डाइट

हेल्दी डाइट के सेवन से शरीर को फिट रखा जा सकता है। आहार में सही मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन की मात्रा होनी चाहिए। हेल्दी डाइट के सेवन से वजन भी नहीं बढ़ता और शरीर की कमजोरी भी दूर होती है। शरीर को फिट रखने के लिए ड्राईफ्रूट्स का सेवन अवश्य करें।

इसे भी पढ़ें- त्वचा की रंगत निखारने में मदद करेगा कमल का फूल, इन 3 तरीकों से लगाएं

एक्सरसाइज

शरीर को फिट रखने के लिए रोज एक्सरसाइज करना बेहद आवशअयक होता है। क्योंकि एक्सरसाइज करने से वजन कम होने के साथ स्ट्रेस लेवल भी कम होता है। रोज एक्सरसाइज करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है।

स्मोकिंग से बचें

स्मोकिंग शरीर के लिए नुकसनदायक होती है। स्मोकिंग करने का सीधा असर हमारे लंग्स पर पड़ता है। इसमें पाए जाने वाले हानिकारक तत्व से शरीर में कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा रहता है। स्मोकिंग करने से बीपी की समस्या और कैंसर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शरीर को फिट रखने के लिए इन उपायों को किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसको फॉलो करें। 

All Image Credit- Freepik

Disclaimer