Diet and Nutrition: शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। बीमारियों से बचाव या रिकवरी हो या अच्छी सेहत पाना सभी के लिए आपकी डाइट ठीक होना बहुत जरूरी है। हेल्दी डाइट न सिर्फ आपकी शरीर को ताकत देती है, बल्कि शरीर के कामकाज को ठीक रखने के लिए भी जरूरी है। डाइट और न्यूट्रिशन जिसे आहार और पोषण भी कहते हैं, इन्हें अक्सर लोग एक ही समझ लेते हैं। आपकी डाइट भले ही कितनी भी हेल्दी हो, लेकिन अगर आपके शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पा रहा है, तो इसका फायदा नहीं मिलेगा। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, आहार और पोषण में अंतर और इनका महत्व।
डाइट और न्यूट्रिशन में क्या अंतर है?
नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "डाइट और न्यूट्रिशन दोनों ही शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए जरूरी हैं। हालांकि इनमें बड़ा अंतर होता है। अच्छी और हेल्दी डाइट का सेवन करने से यह जरूरी नहीं है कि आपके शरीर को पर्याप्त न्यूट्रिशन मिल रहा है।"
डाइट क्या है?
आहार या डाइट हमारे द्वारा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों का समूह है। डाइट में हम क्या खाते हैं, कितना खाते हैं और कब खाते हैं, ये सभी चीजें शामिल होती हैं। यह एक व्यापक शब्द है जिसमें तमाम तरह के फूड्स या खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं, जैसे फल, सब्जियां, अनाज, दूध, दालें, मांस, आदि।
इसे भी पढ़ें: सोनम कपूर फिट रहने के लिए फॉलो करती हैं ये खास डाइट प्लान, आप भी कर सकते हैं ट्राई
न्यूट्रिशन क्या है?
न्यूट्रिशन या पोषण वह है जिसके द्वारा शरीर भोजन से पोषक तत्वों को प्राप्त करता है, उन्हें पचाता है, अवशोषित करता है और इस्तेमाल करता है। पोषण हमारे शरीर के विकास, वृद्धि, मरम्मत और ऊर्जा उत्पादन के लिए आवश्यक है। पोषक तत्वों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज और पानी शामिल हैं।
आहार और पोषण में मुख्य अंतर
- डाइट हमारे खाने की पसंद और आदतों से संबंधित है, जबकि पोषण हमारे शरीर को इन खाद्य पदार्थों से क्या मिलता है, इससे संबंधित है।
- एक अच्छा आहार पोषण के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व प्रदान करता है, लेकिन अच्छा पोषण हमेशा अच्छे आहार के साथ नहीं आता है।
- आहार एक व्यापक शब्द है, जबकि पोषण अधिक विशिष्ट है और शरीर के उपयोग के लिए आवश्यक तत्वों पर केंद्रित है।
शरीर के लिए डाइट और न्यूट्रिशन का महत्व
स्वस्थ शरीर: संतुलित आहार और उचित पोषण एक स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक हैं। यह हमें ऊर्जा प्रदान करता है, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है, और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
- वजन नियंत्रण: सही आहार और पोषण वजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह मोटापे और कुपोषण दोनों से बचाव में महत्वपूर्ण है।
- मनोदशा और संज्ञानात्मक कार्य: कुछ पोषक तत्व मस्तिष्क के कार्य को बढ़ावा देते हैं और मनोदशा को बेहतर बनाते हैं।
- बीमारियों का जोखिम कम करना: उचित पोषण कई बीमारियों जैसे हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
- जीवन की गुणवत्ता: अच्छा आहार और पोषण जीवन की गुणवत्ता में सुधार करते हैं। यह हमें अधिक ऊर्जावान और सक्रिय बनाता है।
शरीर को पर्याप्त पोषण देने के लिए डाइट का बैलेंस और हेल्दी होना जरूरी है। आपको अपनी डाइट में फल, सब्जियां, अनाज, दूध, दालें, मांस, मछली, अंडे, और स्वस्थ तेल शामिल करें। इसके शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। हेल्दी डाइट में सभी तरह के फूड्स को शामिल करना चाहिए, जिससे शरीर को पर्याप्त पोषण मिल सके।
(Image courtesy: freepik.com)