Doctor Verified

खाने में न्यूट्रिशन बढ़ाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये खास टिप्स, जानें इनके बारे में

Tips To Increase Nutrition In Food: फिट और हेल्दी रहने के लिए हर मील में न्यूट्रिशन होना जरूरी है। जानें न्यूट्रिशन के लिए कुछ टिप्स।   
  • SHARE
  • FOLLOW
खाने में न्यूट्रिशन बढ़ाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये खास टिप्स, जानें इनके बारे में


How To Increase Nutrition In Food: शरीर को स्वस्थ रहने के लिए सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। यह पोषक तत्व हमें केवल अच्छी डाइट से ही मिल सकते हैं। जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड के ट्रेंड में हेल्दी चुनना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग पैकेज्ड में मिलने वाली चीजों पर निर्भर हो जाते हैं। लेकिन ये चीजें हमारे शरीर को नुकसान करने लगती हैं। इसके अलावा, अधिकतर लोग बैलेंस मील और न्यूट्रिएंट्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। इसलिए उनके मील में कार्ब्स या सिर्फ प्रोटीन होता है। क्योंकि उन्हें पता नहीं होता कि डेली डाइट में क्या हेल्दी एड किया जाए। इस समस्या का समाधान करते हुए न्यूट्रिशनिस्ट और डाइट एक्सपर्ट सिमरन कथूरिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इन एक्सपर्ट की खास न्यूट्रिशन टिप्स के बारे में।

nutrition

डेली डाइट में न्यूट्रिशन एड करने के लिए अपनाएं ये टिप्स- How To Increase Nutrition In Food

चिया सीड्स- Chia Seeds

चिया सीड्स को पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। आप इसे किसी भी खाद्य पदार्थ में मिलाकर ले सकते हैं। इनमें हेल्दी फैट्स होने के साथ प्रोटीन और सेल्स प्रोटेक्टिंग एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसके सेवन से आपको वेट मेंटेन रखने में मदद भी मिलती है। साथ ही, यह पाचन स्वस्थ रखने और बॉडी हाइड्रेट रखने में भी फायदेमंद है। 

नट्स बटर- Nuts Butter

अपनी डाइट में नट्स बटर जरूर एड करें। आप घर पर पीनट और बादाम बटर भी बना सकते हैं। यह उनके लिए ज्यादा फायदेमंद हैं, जो रोज ड्राई फ्रूट्स और सीड्स नहीं खा पाते हैं। इसमें हेल्दी फैट्स होने के साथ प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और फाइटोकेमिकल्स जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इसे आप ब्रेड, सेलेड या फ्रूट्स के साथ एंजॉय कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Diet Tips: इन 10 चीजों को एक साथ खाने से मिलता है दोगुना पोषण, युवाओं के लिए है बेस्‍ट

मोरिंगा पाउडर- Moringa Powder 

मोरिंगा पाउडर की एक चम्मच मात्रा से ही आपको 3 ग्राम तक प्रोटीन मिलता है। इसमें अमिनो एसडि पाया जाता है, जो मसल्स रिपेयर करने और एनर्जी प्रड्यूज करने में भी मदद करता है। इसे आप पानी में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। 

दालों को बनाने से पहले भिगोएं

अगर आप दालों को बनाने से पहले ज्यादा देर नहीं भिगोते हैं, तो इससे आपको पोषक तत्व नहीं मिलेंगे। इसके कारण आपका पाचन तंत्र भी खराब हो सकता है। इसलिए हर दाल को बनाने के पहले कुछ घंटों के लिए भिगोकर रख लें। भिगोकर रखने से इसमें मौजूद फाइटिक और टैनिन्स निकल जाते हैं, जो शरीर को पोषक तत्व सोखने से रोकते हैं। 

घी इस्तेमाल करें- Use Ghee

घी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। रोज घी खाने से वेट मेंटेन रहता है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। घी शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) बढ़ाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) कम करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिससे त्वचा और बाल भी स्ट्रांग बनते हैं। इसे अपने ज्यादा से ज्यादा मील में जरूर शामिल करें, जिससे आपको हेल्दी फैट्स मिलें। 

सत्तू का सेवन करें- Sattu

गर्मियों में सत्तू ड्रिंक और सत्तू परांठा काफी खाया जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे शरीर को ठंडक मिलती है। सत्तू के सेवन से फाइबर और प्रोटीन मिलता है। यह आंतों से जुड़ी समस्याओं से भी काफी राहत देता है। आप इसे डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

अंकुरित खाद्य पदार्थ- Sprouted Food

अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा अंकुरित खाद्य पदार्थ शामिल करें। इसके लिए आप अंकुरित दाल और चने का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो ऑक्सीजन बढ़ाकर शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- बीमारियों से बचना और हमेशा स्वस्थ रहना है, तो आपके खाने में जरूर होने चाहिए ये 5 गुण

आयरन और विटामिन सी- Iron and Vitamin C

अपनी डेली डाइट में आयरन और विटामिन सी वाले पोषक तत्व जरूर शामिल करें। यह शरीर में ब्लड प्रोडक्शन और फ्लो बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे शरीर में आयरन ठीक से सोख पाता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Simrat Kathuria Diet Xperts (@simratkathuria)

Read Next

दालचीनी और ग्रीन टी का एक साथ सेवन करने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version