Hacks To Improve Nutrition: प्रदूषण, तनाव, पोषक तत्वों की कमी और खराब लाइपस्टाइल के कारण आज के समय में स्वस्थ रहना थोड़ा मुश्किल हो गया है। एक ही जगह पर बैठकर लंबे समय तक फोन और मोबाइल के इस्तेमाल से भी लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता हैं। ऐसे में हेल्दी रहने और बीमारियों के दूर रखने के लिए न्यूट्रिश्निस्ट के बताए हैक्स को फॉलो किया जा सकता हैं। ये हैक्स फॉलो करने से मौसमी बीमारियों से बचाव होगा और शरीर भी हेल्दी रहेगा। इन हैक्स की मदद से शरीर को पूरी पौष्टिकता मिलने के साथ शरीर को ताकत भी मिलेगी। रोजमर्रा की लाइफ में ये हैक्स कम समय में आपको हेल्दी रखने में मदद करेंगे और स्किन को भी जवां रखेंगे। हेल्दी रहने के लिए कौन से हैक्स फॉलो करने चाहिए। इस बारे में डॉक्टर विधि चावला ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह ये हैक्स के बारे में बताती नजर आ रही हैं।
1. क्रेविंग्स को कंट्रोल करे
हेल्दी रहने के लिए क्रेविंग्स को कंट्रोल रखना जरूरी है। क्रेविंग्स होने पर अनहेल्दी खाने के बजाए कुछ हेल्दी ऑप्शन चुनें जैसे चॉकलेट की क्रेविंग होने पर खीरे का सेवन कर सकते है, जो मीठा होने के साथ आपको हाइड्रेट भी रखता है। क्रेविंग को कंट्रोल करने के लिए 1 से 2 हफ्ते का समय लग सकता है।
2. मील प्लान करे
हेल्दी रहने के लिए मील को एडवांस में प्लान करना जरूरी होता है। हेल्दी ऑप्शन रहने के बाद आप अनहेल्दी चीजों का सेवन कम करेंगे। ऐसे में कोशिश करें कि दिन के सभी मील्स की तैयारी एक दिन पहले ही कर लें। ऐसा करने से आपका समय भी बचेगा।
View this post on Instagram
3. हाइड्रेटेड रहे
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए समय पर खाने के साथ सही मात्रा में पानी पीना भी जरूरी होता है। पानी पीने से डाइजेशन ठीक होने से साथ शरीर के टॉक्सिन्स पदार्थ बाहर निकलते है और शरीर डिटॉक्स होता है। पानी ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक करता है।
4. पोर्शन कंट्रोल
हेल्दी रहने के लिए पोर्शन कंट्रोल का ध्यान रखना जरूरी होता है। ज्यादा मात्रा में खाना से वजन बढ़ने के साथ स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इस बात का विशेष ख्याल रखें कि हेल्दी फूड को भी ज्यादा मात्रा में खाने से ये शरीर के नुकसानदायक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- क्या वाकई पोषक तत्वों की कमी से वजन बढ़ सकता है? जानें बचाव
5. डाइटिंग
बहुत से लोग डाइटिंग के शुरुआत में इसे काफी सख्त बना देते है। जिस कारण बार-बार अनहेल्दी फूड्स के प्रति मन भटक सकता है। ऐसे में डाइटिंग की शुरुआत में इस बात का ख्याल रखें कि कभी-कभी अपनी मनपसंद चीजों का भी सेवन करते रहें।
6. क्रोनिक स्ट्रेस
तनाव क्रेविंग्स को ट्रिगर कर सकता है। जिस कारण आप अनहेल्दी खाने की तरह जा सकते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए हेल्दी डाइट के साथ स्ट्रेस का लेवल भी कम रखें। स्ट्रेस बढ़ने से शरीर को नुकसान होने के साथ क्रेविंग्स बढ़ती हैं।
7. हेल्दी आदतें
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी होता है। ऐसे में कोशिश करें कि अपनी डाइट को सिंपल रखने के साथ ऐसा रखें, जिससे आप आसानी से फॉलो कर पाएं।
हेल्दी रहने के लिए इन हैक्स को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन हैक्स को फॉलो करें।