Fri Sep 11, 2026 | 09:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

क्या तुलसी की चाय पेट के कीड़ों को खत्म कर सकती है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

पेट में कीड़े (Intestinal Worms) एक आम लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, खासकर बच्चों में। पेट के कीड़ों को मारने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं, यहां जानिए, क्या तुलसी की चाय पेट के कीड़ों को खत्म कर सकती है?

पेट में अचानक उठने वाला दर्द, बार-बार भूख न लगना, उलझन भरी बेचैनी या बच्चों का बिना वजह चिड़चिड़ा हो जाना, अक्सर लोग इन संकेतों को हल्के में ले लेते हैं लेकिन कई बार इन छोटी-सी दिखने वाली परेशानियों के पीछे पेट के कीड़े छिपे होते हैं। खासकर भारत जैसे देश में, जहां साफ-सफाई और पीने के पानी की क्वालिटी हर जगह एक-सी नहीं है, वहां आंतों में कीड़े होना कोई असामान्य बात नहीं मानी जाती। यही वजह है कि लोग इनके इलाज के लिए घरेलू और आयुर्वेदिक उपायों की ओर सबसे पहले रुख करते हैं। इन घरेलू उपायों में तुलसी का नाम सबसे ऊपर आता है। भारतीय रसोई और पूजा-पाठ में तुलसी की खास जगह है, लेकिन आयुर्वेद में इसे औषधीय गुणों से भरपूर पौधा माना गया है। सर्दी-खांसी से लेकर पाचन की समस्याओं तक, तुलसी का इस्तेमाल सदियों से किया जाता रहा है। इस हेल्थ न्यूज आर्टिकल में हम हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से विस्तार से जानेंगे कि तुलसी की चाय पेट के कीड़ों पर कैसे असर करती है, आयुर्वेद इसमें क्या कहता है।

क्या तुलसी की चाय पेट के कीड़ों को खत्म करती है? - Can basil tea kill intestinal worms

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, तुलसी की चाय का असर पेट के कीड़ों पर कुछ हद तक जरूर होता है, लेकिन इसे कीड़ों को पूरी तरह खत्म करने का उपाय नहीं माना जा सकता। आयुर्वेद में पेट के कीड़ों को ''कृमि रोग'' कहा गया है। इसके लिए कई जड़ी-बूटियों और घरेलू उपायों का वर्णन मिलता है। हालांकि आयुर्वेद का उद्देश्य शरीर की प्रकृति को संतुलित करना और लक्षणों को कम करना होता है। डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि आयुर्वेदिक हर्ब्स आमतौर पर कीड़ों को कमजोर या बेहोश करती हैं, जिससे उनके कारण होने वाले लक्षण जैसे पेट दर्द, गैस, भूख न लगना और बेचैनी में राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के पेट में कीड़े होने के पीछे आम होते हैं ये 4 कारण, डॉक्टर से जानें बचने के आसान तरीके

  • तुलसी को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली औषधीय पौधा माना गया है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-पैरासिटिक गुण पाए जाते हैं।
  • तुलसी की चाय पेट में सूजन कम करने, पाचन सुधारने और हल्के इंफेक्शन से लड़ने में मदद करती है।
  • डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, तुलसी की चाय पेट के कीड़ों को पूरी तरह मारती नहीं है, लेकिन उनके कारण होने वाले पेट दर्द और ऐंठन को कम करने में कारगर हो सकती है।

आयुर्वेद में विदंग, नीम, अजवाइन और हरड़ जैसी कई जड़ी-बूटियों का उपयोग कृमि रोग में किया जाता है लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि ये हर्ब्स कीड़ों को मारने के बजाय उन्हें निष्क्रिय या कमजोर करती हैं। इससे कीड़े शरीर से बाहर निकलने में मदद मिल सकती है, लेकिन गंभीर संक्रमण में यह पर्याप्त नहीं होता। यही कारण है कि लंबे समय से पेट में कीड़े होने पर केवल घरेलू या आयुर्वेदिक उपायों पर निर्भर रहना जोखिम भरा हो सकता है।

पेट के कीड़ों को मारने के लिए कौन सी दवा है? - Which medicine is best for intestinal worms

डॉक्टर श्रेय शर्मा स्पष्ट करते हैं कि पेट के कीड़ों को पूरी तरह मारने के लिए एलोपैथिक दवाएं ज्यादा प्रभावी होती हैं। ये दवाएं सीधे कीड़ों पर असर करती हैं और उन्हें खत्म कर देती हैं। खासतौर पर बच्चों, प्रेग्नेंट महिलाओं या गंभीर लक्षणों वाले मरीजों में डॉक्टर की सलाह से एलोपैथिक इलाज जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें: पेट के कीड़ों से जुड़े इन मिथकों पर आप भी करते हैं भरोसा? एक्सपर्ट से जानें इनकी सच्चाई

Can basil tea kill intestinal worms

तुलसी की चाय का सही उपयोग

अगर पेट में हल्का दर्द, गैस या अपच है और इसकी वजह कीड़े माने जा रहे हैं, तो तुलसी की चाय सहायक हो सकती है। इसके लिए 8-10 तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालकर सुबह खाली पेट पीया जा सकता है। यह पाचन को शांत करने और पेट की ऐंठन कम करने में मदद करती है। हालांकि इसे मुख्य इलाज नहीं बल्कि सपोर्टिव उपाय के रूप में ही अपनाना चाहिए।

डॉक्टर की सलाह

अगर पेट दर्द लगातार बना रहे, वजन तेजी से घटे, बार-बार दस्त हों या मल में कीड़े दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ऐसे मामलों में केवल तुलसी की चाय या आयुर्वेदिक उपायों पर निर्भर रहना नुकसानदायक हो सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार, सही जांच और दवाओं से ही पेट के कीड़ों का पूरी तरह इलाज संभव है।

निष्कर्ष

तुलसी की चाय पेट के कीड़ों को पूरी तरह मारने का इलाज नहीं है, लेकिन यह उनके कारण होने वाले लक्षणों, खासकर पेट दर्द और सूजन में राहत दे सकती है। आयुर्वेदिक हर्ब्स शरीर को सपोर्ट करती हैं, जबकि कीड़ों को खत्म करने के लिए एलोपैथिक दवाएं ज्यादा कारगर मानी जाती हैं। बेहतर यही है कि घरेलू उपायों को डॉक्टर की सलाह के साथ सहायक उपचार के रूप में अपनाया जाए, न कि मुख्य इलाज के रूप में।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • कैसे पता करें कि पेट में कीड़े हैं?

    इसके आम लक्षणों में पेट दर्द, गैस, दस्त या कब्ज, उल्टी, वजन कम होना, भूख न लगना, थकान और बच्चों में चिड़चिड़ापन शामिल है। कई बार मल में कीड़े भी दिखाई दे सकते हैं।
  • पेट के कीड़े ठीक होने में कितना समय लगता है?

    हल्के मामलों में कुछ कीड़े समय के साथ कमजोर हो सकते हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में बिना इलाज के ये खत्म नहीं होते। समय पर इलाज से ये 1 हफ्ते में खत्म हो सकते हैं।
  • बच्चों के पेट में कीड़े कैसे होते हैं?

    पेट में कीड़े आमतौर पर गंदे हाथों से खाना खाने, दूषित पानी पीने, अधपका मांस खाने या साफ-सफाई की कमी के कारण होते हैं। बच्चों में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है क्योंकि वे अक्सर हाथ मुंह में डाल लेते हैं।

Read Next

पित्त की गर्मी को शांत करने के लिए इस तरह खाएं धनिया, मिलेगें स्वास्थ्य लाभ

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 07, 2026 18:11 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jan 07, 2026 18:11 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jan 07, 2026 18:11 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content