Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Doctor Verified

पेट में कीड़े होने पर नहीं खाने चाहिए ये 5 फूड आइटम, बढ़ सकती है परेशानी

Foods to Avoid with Stomach Worms: अनियमित खानपान के कारण आज पेट के कीड़ों की समस्या बच्चों के साथ-साथ वयस्कों को भी हो रही है।

Foods to Avoid with Stomach Worms: पेट में कीड़े होना एक आम समस्या है। पहले पेट में कीड़ों की समस्या ज्यादातर बढ़ती उम्र के बच्चों में देखी जाती थी, लेकिन इन दिनों वयस्कों में भी यह परेशानी नजर आती है। पेट में कीड़ों की समस्या तब होती है जब आंत में परजीवी कीड़े (जैसे कि राउंडवर्म, टेपवर्म, पिनवर्म आदि) पनपने लगते हैं। पेट में होने वाले यह कीड़े खाने के पोषक तत्वों को सोख लेते हैं और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। पेट के कीड़े पाचन तंत्रिका पर प्रभाव डाल डालते हैं। इसकी वजह से पेट में दर्द, गैस और अपच की समस्या होती है।

कुछ गंभीर मामलों में पेट के कीड़ों के कारण (Cause of Stomach Worms) अत्यधिक शारीरिक थकान की परेशानी भी नजर आती है। पेट में कीड़े होने की स्थिति में कुछ खास प्रकार के फूड्स का सेवन करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं वे फूड्स कौन से हैं और पेट में कीड़े होने पर इन्हें क्यों नहीं खाना चाहिए।

1. चीनी युक्त खाद्य पदार्थ

जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की डाइटिशियन प्रांजल कुमत (Pranjal Kumat, Dietitian, Mahatma Gandhi Hospital, Jaipur) का कहना है कि बच्चों और वयस्कों को पेट में कीड़ों की समस्या होने पर अत्यधिक मीठे खाद्य पदार्थ और चीनी युक्त पेय पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।पेट के कीड़े मीठे पदार्थों में मौजूद खाद्य पदार्थों से ग्लूकोज प्राप्त करके अपनी एनर्जी और संख्या को बढ़ा सकते हैं। इसलिए पेट के कीड़े होने पर पैकेज्ड वाले जूस, कोल्ड ड्रिंक, केक और मिठाई का सेवन करने से बचें।

इसे भी पढ़ेंः शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, घटेगा वजन 

foods-to-avoid-with-stomach-worms-inside

2. डेयरी प्रोडक्ट- Disadvantages of dairy products in stomach worms

पेट के कीड़ों की समस्या में पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। ऐसे में डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही, पनीर जैसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। डाइटिशियन का कहना है कि दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट में लैक्टोज पाया जाता है, जो कीड़े की ग्रोथ में मदद कर सकता है।

3. कच्ची सब्जियां- Health Side Effects of Raw Vegetable in stomach worms

कच्ची सब्जियों में परजीवी अंडे या कीटाणु की संख्या ज्यादा होती है। पेट के कीड़े होने पर कच्ची सब्जियों का सेवन किया जाए, तो ये कीड़ों की संख्या को असीमित तरीकों से बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः लगातार दवा खाने से मोटी हो गई थीं वनजीत कौर, फिर ऐसे घटाया 25 किलो वजन

foods-to-avoid-with-stomach-worms-inside2

4. प्रोसेस्ड और जंक फूड- Harmful effects of processed and junk food when you have stomach worms

प्रोसेस्ड और जंक फूड में तेल, मसाले व कई प्रकार के आर्टिफिशियल कलर्स का इस्तेमाल किया जाता है। प्रोसेस्ड और जंक फूड का सेवन करने के बाद शरीर को इसे पचाने के लिए अतिरिक्त एनर्जी की जरूरत होती है। पेट में कीड़े होने पर पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। इसलिए प्रोसेस्ड और जंक फूड का सेवन करने से बचना चाहिए।

5. कैफीन- Side Effects of Caffeine in Stomach Worms

चाय और कॉफी में पर्याप्त मात्रा में कैफीन पाई जाती है। कैफीन पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं और पेट में कीड़ों की समस्या को और गंभीर बना सकते हैं। पेट में कीड़े होने पर कैफीन युक्त पेय और खाद्य पदार्थों का सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और पेट के कीड़े भी तेजी से बढ़ते हैं, इसलिए जहां तक संभव हो इसका सेवन करने से बचें।

इसे भी पढ़ेंः शिशु को नुकसान पहुंचा सकती है प्रदूषित हवा, पेरेंट्स इन 5 बातों का रखें ध्यान 

निष्कर्ष

अगर आप पेट में कीड़ों की समस्या से परेशान हैं, तो ऊपर बताए गए खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें। पेट में कीड़ों की समस्या होने पर नीम, लहसुन और हल्दी जैसे चीजों का सेवन करें। इनमें एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पेट के कीड़ों को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि अगर पेट में कीड़ों की समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।

All Image Credit: Freepik.com


Read Next

नींबू का बीज निगलने से क्या होता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 19, 2025 08:08 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content