प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट में सोच-समझकर बदलाव करने चाहिए। लेकिन हम बात कर रहे हैं प्रेगनेंसी के दौरान लौकी का सेवन करने की। बता दें कि लौकी के अंदर सोडियम, पोटेशियम, कोलेस्ट्रॉल, विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3, विटामिन सी, आयरन, फास्फोरस आदि तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान लौकी का सेवन कितना सुरक्षित है और कितना असुरक्षित, इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि प्रेगनेंसी के दौरान लौकी के सेवन से सेहत को क्या-क्या फायदेमंद होते हैं। साथ ही इसके नुकसानों के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने न्यूट्रीशियन केयर क्लीनिक, लखनऊ की डाइटीशियन इति जैन (Dieti cian Eti Jain) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
बता दें कि गर्भावस्था के दौरान लौकी का सेवन किया जा सकता है। इससे महिलाओं को किसी भी तरह के नुकसानों का सामना नहीं करना पड़ता है। इससे संबंधित एक रिसर्च भी सामने आई है, जिससे यह पता चलता है कि प्रेगनेंसी में लौकी के सेवन से गैस की समस्या को दूर किया जा सकता है। इससे संबंधित रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। अब सवाल ये है कि लौकी का सेवन गर्भवती महिलाओं को कितनी मात्रा में करना चाहिए तो बता दें कि इस पर कोई शोध सामने नहीं आया है। ऐसे में महिलाओं को डॉक्टर की सलाह पर लौकी का सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में मूली खाने के 5 फायदे, कुछ नुकसान और जरूरी सावधानियां
प्रेगनेंसी में लौकी का सेवन करने से होने वाले फायदे
1 - गर्भावस्था में उच्च रक्तचाप की समस्या से बचाव में लौकी महिलाओं के बेहद काम आ सकती है। बता दें कि लौकी में एंटीहायपरटेंसिव गुण पाए जाते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। ऐसे में महिलाएं उच्च रक्तचाप की समस्या को दूर करने में लौकी का सेवन कर सकती हैं।
2 - इम्यूनिटी को बढ़ाने में महिलाएं लौकी का सेवन कर सकती हैं। बता दें कि लौकी के अंदर विटामिन सी पाया जाता है जो संक्रमण से बचाव में उपयोगी हैं। वहीं कमजोर रोग-प्रतिरोधक से परेशान महिलाएं लौकी के सेवन से अपनी इस समस्या को कम कर सकती हैं।
3 - गर्भवती महिलाओं को अकसर शरीर में गर्मी या पसीने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है ऐसे में बता दें कि लौकी की तासीर ठंडो होती हैं। महिलाएं लौकी के सेवन से शरीर को ठंडक दे सकती हैं।
4 - गर्भावस्था के दौरान अकसर महिलाओं को कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बता दें कि लौकी के अंदर फाइबर पाया जाता है जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में आपके बेहद काम आ सकता है। ध्यान दें कि गैस या पेट फूलने की समस्या से राहत में भी लौकी आपके बेहद काम आ सकती है।
5 - गर्भावस्था में यदि महिलाओं को डायबिटीज की समस्या का सामना करना पड़ता है तो इसे जेस्टेशनल डायबिटीज के नाम से जाना जाता है। ऐसे में इससे बचाव के लिए लौकी का सेवन फायदेमंद है। बता दें कि लौकी के अंदर एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जिससे मधुमेह की समस्या से बचा जा सकता है।
गर्भावस्था के दौरान लौकी खाने से होने वाले नुकसान
गर्भावस्था के दौरान लौकी के सेवन से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। लेकिन इसके सेवन से कई नुकसान भी हो सकते हैं। ये नुकसान निम्न प्रकार हैं-
1 - यदि महिलाएं कड़वी लौकी या लौकी के जूस का सेवन कर लेती हैं तो इससे उनके शरीर में फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। ऐसे में इसका सेवन करने से पहले महिलाओं का लौकी चख लेना चाहिए।
2 - बता दें कि वजन कम करने में लौकी का जूस आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं इसके अधिक सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
3- लौकी की तासीर ठंडी होती है ऐसे में यदि महिलाएं जरूरत से ज्यादा लौकी का सेवन करती हैं तो इससे सर्दी-खांसी की समस्या भी हो सकती है।
4 - यदि महिलाओं को लौकी के सेवन से किसी भी प्रकार की एलर्जी महसूस हो तो वे अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें- क्या सच में ब्रेस्ट को प्रेस करने से बढ़ता है उनका आकार? स्तनों से जुड़े 6 मिथकों की सच्चाई जानें डॉक्टर से
लौकी का सेवन के दौरान बरतने वाली सावधानियां-
1 - गर्भवती महिलाओं को हमेशा ताजी लौकी का सेवन करना चाहिए।
2 - लौकी खरीदते वक्त देख लें कि क्या उसमें कोई दाग या छेद हैं या नहीं। अगर हां, तो हो सकता है कि लौकी में कीड़े हों।
3 - कुछ लोगों की आदत होती है कि वे ज्यादा बड़ी लौकी खरीद लेते हैं लेकिन छोटी लौकी स्वादिष्ट हो सकती है।
4 - लौकी के जूस को बनाते वक्त किसी अन्य सब्जी का इस्तेमाल ना करें।
5 - गर्भवतू महिलाएं कच्ची लौकी का सेवन ना करें।
6 - कड़वी लौकी के सेवन से भी गर्भवती महिलाएं बचें।
7 - लौकी की तासीर ठंडी होती है ऐसे में महिलाएं इसके ज्यादा सेवन करने से बचें।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि गर्भवती महिलाओं के लिए लौकी नुकसानदायक भी हो सकती है और फायदेमंद भी। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट में लौकी को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह लेनी जरूरी है। इससे अलग लौकी की अधिकता गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदेह हो सकती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। किसी के कहने पर गर्भवती महिलाएं अपनी डाइट में किसी भी तरीके का बदलाव ना करें। गर्भवती महिलाओं को यदि लौकी के सेवन से किसी भी प्रकार की समस्या महसूस हो तो ऐसे में इसके सेवन से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।