जब त्वचा संक्रमित हो जाती है तो व्यक्ति को त्वचा से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही एक समस्या है बालतोड़ की समस्या। हालांकि इससे जुड़ी एक धारणा यह भी है कि यदि शरीर के किसी भी हिस्से का बाल अचानक से टूट जाए तो उस जगह पर बालतोड़ हो जाता है। बता दे कि यह बात बिल्कुल सच है कि अचानक से बाल टूटने पर उस स्थान पर एक गांठ बन जाती है और व्यक्ति को काफी दर्दनाक की स्थिति का सामना करना पड़ता है। आज का हमारा लेख बालतोड़ पर ही है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बालतोड़ होने पर व्यक्ति को किन किन लक्षणों का सामना करना पड़ता है। साथ ही इसके कारण और उपचार के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने श्री राम सिंह हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट और डायरेक्टर ऑफ स्किन लेजर सेंटर नोएडा डॉक्टर टी.ए राणा (Consultant Dermatologist Dr. T.A.Rana) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
क्या है बालतोड़?
जैसा कि हमने पहले भी बताया कि यह गांठ के रूप में जाना जाता है, जिसके अंदर मवाद बनने लगता है। इसका रंग लाल या सफेद दोनों हो सकता है। वहीं अगर इसका इलाज समय पर ना किया जाए तो यह गंभीर स्थिति भी ले सकता है। ध्यान दें कि बालतोड़ मुख्य रूप से तीन प्रकार का होता है। सबसे पहला प्रकार होता है नासूर, जिसमें बालों के रोम का एक ग्रुप मौजूद होता है, जिसके कारण गांठ बन जाती है और उसमें मवाद बनने लगता है। वहीं इसका दूसरा प्रकार होता है हिड्राडेनाइटिस सुपराटीवा। बता दें कि यह ज्यादातर उसी स्थान को प्रभावित करता है जहां त्वचा एक साथ रगड़ जाती है। जैसे की जांघों के ऊपर वाला हिस्सा, बगल का हिस्सा आदि और ऐसे में फोड़े बनना शुरू हो जाता है और मवाद बनने लगती है। तीसरे प्रकार है पायलोनीडल सिस्ट। ये समस्या इंफेक्शन के कारण हो सकती है इसमें व्यक्ति को मवाद, सूजन और दर्द तीनों का सामना करना पड़ सकता है।
बालतोड़ के लक्षण
बालतोड़ होने पर व्यक्ति को निम्न लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है-
1 - प्रभावित स्थान पर असहनीय दर्द होना।
2 - प्रभावित स्थान पर सूजन आ जाना।
3 - प्रभावित स्थान का लाल हो जाना।
4 - प्रभावित स्थान पर कुछ दिनों में गांठ दिखाई देना।
5 - प्रभावित स्थान पर बनी गांठ में मवाद भर जाना।
6 - व्यक्ति को कमजोरी या थकावट का सामना करना।
7 - स्थिति गंभीर होने पर बुखार की समस्या हो जाना।
8 - प्रभावित स्थान पर फोड़े की आकृति का दाना निकलना।
इसे भी पढ़ें- क्या रूखेपन के कारण आपकी त्वचा भी दिखने लगी मछली के स्किन जैसी? डॉक्टर से जानें इससे बचाव के उपाय
बालतोड़ होने के कारण
1 - यदि किसी व्यक्ति को मधुमेह की समस्या है तब भी उसे बालतोड़ की समस्या हो सकती है।
2 - जिन लोगों की इम्यूनिटी बेहद कमजोर होती है या जिन लोगों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है उनमें भी बालतोड़ की समस्या जल्दी देखी जा सकती है।
3 - त्वचा की समय-समय पर साफ सफाई ना करने के कारण भी यह समस्या हो सकती है।
4 - मार्केट के केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से भी समस्या हो सकती है।
5 - एक जीवाणु होता है जो स्टेफिलोकोक्कस ऑरियस बैक्टीरिया के नाम से जाना जाता है। यह घाव या चोट के रास्ते शरीर में पहुंचता है और बाल कूप में जाकर इन्फेक्शन की समस्या को पैदा कर सकता है। इसके कारण भी बलतोड़ की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- एलोपैथी दवाइयों से नहीं ठीक हो रहा बालतोड़? इन घरेलू नुस्खों से चुटकी में पाएं राहत
बालतोड़ को दूर करने के प्राकृतिक उपचार
कुछ घरेलू उपचारों को अपनाकर बालतोड़ की समस्या को दूर किया जा सकता है। यह घरेलू उपचार निम्न प्रकार हैं-
1 - हल्दी के इस्तेमाल से व्यक्ति बालतोड़ की समस्या को दूर कर सकता है। ऐसे में आप हल्दी और पानी को मिलाकर एक लेप तैयार करें और उस लेप को प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से समस्या जल्द दूर होगी।
2 - लहसुन के इस्तेमाल से भी बालतोड़ की समस्या जल्दी दूर हो सकती है। ऐसे में आप लहसुन की कलियों का पेस्ट तैयार करें और 15 से 20 मिनट के लिए प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से समस्या से राहत मिल सकती है।
3 - अरंडी के तेल के इस्तेमाल से भी बालतोड़ की समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप अरंडी के तेल को प्रभावित स्थान पर रूई के माध्यम से लगाएं और कुछ समय बाद स्थान को साफ कपड़े से पोंछ लें। ऐसा करने से समस्या से राहत मिल सकती है।
4 - पान के पत्ते के इस्तेमाल से भी बालतोड़ की समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप अरंडी के तेल की कुछ बूंदों को पान के पत्ते पर लगाएं और प्रभावित स्थान पर चिपका दें। आप चाहें तो सबसे पहले पत्ते को गर्म भी कर सकते हैं। उसके बाद भी प्रभावित स्थान पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से मवाद जल्दी बाहर आएगा और बालतोड़ की समस्या दूर हो सकती है।
5 - टी ट्री के तेल के इस्तेमाल से भी बालतोड़ की समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप टी ट्री ऑयल को प्रभावित स्थान पर रूई के माध्यम से लगाएं और कुछ समय बाद स्थान को साफ कपड़े से पोंछ लें। ऐसा करने से समस्या से राहत मिल सकती है।
6 - 5 - कलौंजी के तेल के इस्तेमाल से भी बालतोड़ की समस्या से राहत मिल सकती है। ऐसे में आप इस तेल को जोजोबा तेल के साथ मिक्स कर प्रभावित स्थान पर लगाएं। और कुछ समय बाद स्थान को साफ कपड़े से त्वचा को पोंछ लें। ऐसा करने से बालतोड़ की समस्या से राहत मिल सकती है।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि बालतोड़ की समस्या को दूर करने में कुछ घरेलू उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं। हालांकि उससे पहले यह जानना जरूरी है कि आपको बालतोड़ किस कारण से हुआ है। ऐसे में इस लेख में बताएगा कारण और लक्षण आपके बेहद काम आ सकते हैं। चूंकि यह त्वचा संक्रमित समस्या है, ऐसे में यदि बालतोड़ की समस्या गंभीर रूप ले ले या लक्षण नजर आएं तो ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी है।
इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।