Actor Abhishek Kumar Mental Health Issue: अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी हैस, जितना की फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना। अगर आप मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है, तो इसका असर आपके काम और सेहत दोनों पर नजर आने लगेगा। जब कोई व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस नहीं करता है, तो उसके लिए इमोशंस पर कंट्रोल करना भी काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उसे पता नहीं होता कि वो किस स्थिति में कैसे रिएक्ट कर रहा है। इस बात के जीते-जागते उदाहरण हैं एक्टर अभिषेक कुमार। अभिषेक हाल ही में बिग बॉस के सीजन 17 में बतौर कंटेस्टेंट काम कर रहे हैं। शो की शुरुआत से ही एक्टर अभिषेक के अग्रेसिव नेचर को उनकी मेंटल हेल्थ से जोड़कर देखा जा रहा था। हाल ही में नए एपिसोड में एक्टर अभिषेक के इमोशनल ब्रेकडाउन से ग्रस्त होने की बात सामने आई है। इस एपिसोड में देखा जा सकता है कि अभिषेक कैसे अपने इमोशंस पर कंट्रोल खोते नजर आ रहे हैं, जो इमोशनल ब्रेकडाउन का ही एक लक्षण है। तो आइये ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल सीरीज 'मेंटल हेल्थ मेटर्स' में जानें अभिषेक की इस स्थिति के बारे में विस्तार से।
अपने इमोशंस पर कंट्रोल खोते दिखें एक्टर अभिषेक
बिग बॉस सीजन 17 के हाल ही के एपिसोड में एक्टर ईशा मालवीय और उनके बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल अभिषेक को चिढ़ाते और उनकी मेंटल हेल्थ का मजाक बनाते नजर आए हैं। ऐसे में जब अपना मजाक बनता देख अभिषेक गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं, तो वो समर्थ जुरेल पर हाथ उठा देते हैं। यही से एक्टर अभिषेक की मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम फैंस के सामने आई है।
इसे भी पढ़ें- बिग बॉस में आने के दौरान डिप्रेशन से जूझ रहे थे एजाज खान, कहा खुद से ही लगने लगता है डर
ईशा मालवीय से ब्रेकअप के कारण बिगड़ी थी स्थिति
वैसे तो पहले भी कई एपिसोड में अभिषेक इमोशनली हर्ट होते नजर आए हैं, जिसका कारण ईशा माल्विया से हुए ब्रेकअप को बताया जा रहा है।
'उदारियां' फेम अभिषेक कुमार की मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम जब से फैंस के बीच आई है, तब से इस विषय को काफी सीरियस लिया जा रहा है। बिग बॉस 17 के ही कंटेस्टेंट नील भट्ट ने भी हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है, कि ईशा मालवीय से ब्रेकअप के बाद से अभिषेक की मेंटल हेल्थ बिगड़ी है। इस कारण उन्हें छह महिने तक बैड पर भी रहना पड़ा था। साथ ही काफी समय ले वो इस स्थिति के लिए इलाज भी ले रहे हैं।
एक्टर अभिषेक कुमार की स्थिति को और भी विस्तार से समझने के लिए हमने बात कि गंगा राम अस्पताल (ओल्ड राजेन्द्र नगर) की एसोसिएट कंसल्टेंट रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजिस्ट नीलम मिश्रा से।
इमोशनल ब्रेकडाउन क्या है- What Is Emotional Breakdown?
एक्सपर्ट के मुताबिक इमोशनल ब्रेकडाउन कोई बीमारी या समस्या नहीं, बल्कि एक मानसिक स्थिति है। इस स्थिति को नर्वस ब्रेकडाउन और मेंटल ब्रेकडाउन भी कहा जाता है। इस स्थिति में मरीज अपना मानसिक संतुलन खोने लगता है। ऐसे में मरीज का स्ट्रेस लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और वो अपने इमोशंस पर कंट्रोल खोने लगता है।
इसे भी पढ़ें- करियर में असफलता के कारण स्ट्रेस में रहते थे कुमार अभिनव, जानें कैसे Spirituality और Self Motivation ने की मदद
इमोशनल ब्रेकडाउन के लक्षण- Symptoms of Emotional Breakdown
- बहुत ज्यादा थकावट और सुस्ती महसूस करना
- मूड स्विंग्स होना, चिड़चिड़ापन महसूस करना और ज्यादा गुस्सा आना।
- मन में बुरे विचार आना और खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करना।
- हर वक़्त घबराहट और बैचेनी महसूस करना।
- किसी काम में मन न लगना और फोकस करने में परेशानी होना।
- पैनिक अटैक आना और इमोशंस पर कंट्रोल खोना।
इमोशनल ब्रेकडाउन से कैसे डील करें- How To Deal with Emotional Breakdown
अगर आपको किसी करीबी में इमोशनल ब्रेकडाउन के ये लक्षण नजर आते हैं, तो बिना देरी किये किसी मनोचिकित्सक से संपर्क करें। क्योंकि सही काउंसलिंग और थेरेपी के जरिये ही इस स्थिति से डील किया जा सकता है। साथ ही उन लोगों के साथ ज्यादा समय बिताएं जो आपको कंफर्ट महसूस कराते हैं, इससे इस स्थिति से डील करने में काफी मदद मिल सकती है।
इस लेख में हमने एक्टर अभिषेक कुमार के उदाहरण से आपको इमोशनल ब्रेकडाउन की स्थिति के बारे में बताया है। यह आर्टिकल हमारी स्पेशल मेंटल हेल्थ सीरीज ‘मेंटल हेल्थ मेटर्स’ का ही हिस्सा है। इस सीरीज में हम हर मंगलवार को मेंटल हेल्थ से जुड़ी नई जानकारी आपसे साझा करते हैं। इस तरह के अन्य आर्टिकल्स आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइज से पढ़ सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।