महिलाओं की खूबसूरती में बालों की अहम भूमिका होती है। बाल ही महिलाओं को अलग-अलग लुक देने का काम करते हैं। घने और लंबे बालों में महिलाएं कई तरह हेयर स्टाइल को अपना सकती है। लेकिन यदि बाल घुंघरालू हुए तो उन्हें थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। घुंघराले बालों को अतिरिक्त देखरेख की आवश्यकता होती है। साथ ही उनके टूटने व झड़ने की समस्या भी अधिक होती है। जबकि महिलाएं व लड़कियां चाहती है उनके बाल सिलकी व स्मूद हों। साथ ही उनके बालों को लोग कॉम्लिमेंट दें। आज हम आपको यहां घुंघराले बालों या कर्ली बालों को घरेलू हेयर मास्क से सॉफ्ट व शाइनी बनाने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं। चलिए जानते हैं कर्ली बालों के लिए घर में बनने वाले हेयर मास्क।
कर्ली हेयर के लिए हेयर मास्क
वैसे तो बाजार में हर तरह के बालों के लिए हेयर मास्क उपलब्ध हैं, लेकिन इन हेयर मास्क में कैमिकल की मात्रा काफी अधिक होती है। साथ ही ये आपके बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए आपको घर पर बने हेयर मास्क हो की बालों पर लगाना चाहिए। इससे घुंघरालू बालों को मजबूत और शाइनी बनाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : बालों में इस तरह लगाएं अदरक के ये 3 हेयर मास्क, बाल बनेंगे घने और लंबे
टॉप स्टोरीज़
केले और शहद से बना हेयर मास्क
केले में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हर तरह के बालों को न्यूरिशियंस प्रदान करते हैं। इसके साथ ही शहद में इस तरह की तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को मॉइश्चर करते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए आप दो पक्के केले लें और उसमें चार चम्मच शहद मिला लें। इसके बाद इन दोनों को आपस में अच्छी तरह से मैश कर लें। शहद बालों को टूटने से बचता है, जबकि केला उनको चमकदार बनाता है।
ऑलिव ऑयल और अंड़े का हेयर मास्क
अंडे में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती है। इसके साथ ही हमारे बालों को भी प्रोटीन की आवश्यकता होती है। बालों में प्रोटीन की कमी होने पर ये झड़ने लगते हैं और खासकर ये समस्या घुंघराले बालों वाली महिलाओं को अधिक होती है। इस समस्या से बचने के लिए महिलाएं ऑलिव ऑयल और अंड़े से बने हेयर मास्क का उपयोग कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप दो अंडे लें और उसमें चार से पांच चम्मच ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) मिला लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। आपका हेयर मास्क तैयार हैं। इसे बालों में 30 से 40 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें।
नारियल तेल और एलोवेरा जेल से बनाएं हेयर मास्क
एलोवेरा जेल बालों की कई तरह की समस्या को दूर करने का काम करता है। एलोवेरा जेल हर तरह के बालों के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं नारियल का तेल सदियों से बालों के स्वास्थ्य को बेहतर करने के का काम करता है। कर्ली हेयर वाली महिलाएं इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आधा कटोरी एलोवेरा के फ्रेश पल्प के साथ चार से पांच चम्मच नारियल के तेल को मिला दें। हेयर मास्क बनाने के बाद इसे बालों की जड़ों में लगा दें और कुछ देर के लिए इससे बालों पर मसाज करें। इसके बाद इसे आधा घंटा लगा रहने दें। उसके बाद इसे साफ पानी से धो लें।
एवोकैडो और नारियल तेल
नारियल तेल के फायदे कई हैं। ये आपके बेजान बालों में जान डालने का काम करता है। इसके साथ ही एवोकैडो भी बालों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसके हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको दो एवोकैडो को मैश करके उसमें चार से पांच चम्मच नारियल तेल मिलाकर मिक्स करना होगा। इसके बाद आप ये हेयर मास्क बालों में 20 से 30 मिनट तक लगा दें। फि बालों को नॉर्मल पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें : गर्म पानी से नहाने के कारण खराब हो गए हैं बाल? जानें डैमेज बालों को ठीक करने के आसान घरेलू तरीके
कैसे करें अप्लाई
- हेयर मास्क लगाने से पहले आप अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें।
- इसके बाद बालों को सुखा लें और उसे सुलझा लें।
- बालों को सुलझाने के बाद उसमें हेयर मास्क अप्लाई करें।
- इसके बाद आप बालों को बांध लें। ताकि मास्क कहीं न लगें।
- कुछ समय के बाद मास्क को नॉर्मल पानी से धो लें।