
Benefits of Singhara (Water Chestnut) : आमतौर पर ज्यादातर लोग घर में गेहूं के आटे से बनी रोटियां खाते हैं। सिंघाड़े के आटे से बनी रोटियां अब तक विशेष चलन में नहीं हैं। लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो सिंघाड़े के आटे से बनी रोटियां गेहूं के आटे की तुलना में ज्यादा लाभकारी होती हैं। सिंघाड़े का आटा बनाने के लिए सबसे पहले आटे को सुखाया जाता है और इसके बाद इसे पीसा जाता है। यही सिंघाड़े का आटा है। जो लोग मोटापे से ग्रस्त हैं या कई अन्य छोटी शारीरिक स्वास्थ्य समस्याए हैं, उन्हें इस आटे की रोटियों का सेवन करना चाहिए। विशेषज्ञों की मानें तो सिंघाड़े के आटे हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है। इस लेख में हम जानेंगे कि सिंघाड़े का आटा खाने से और क्या-क्या लाभ मिलते हैं।
मोटापा कम होता है
सिंघाड़े के आटे में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसलिए जो लोग अपने बढ़ते वजन को नियंत्रण में रखना चाहते हैं, उन्हें गेहूं के आटे के बजाय सिंघाड़े के आटे का सेवन करना चाहिए। सिंघाड़े का आटा खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जो आपको ओवर ईटिंग करने से रोकता है। इस तरह आपका वजन भी नियंत्रण में रखता है।
इसे भी पढ़ा : वजन घटाना चाहते हैं, तो डाइट में शामिल करें ये 4 तरह के आटे
अच्छी नींद मिलती है
सिंघाड़े के आटा विटामिन बी-6 का अच्छा स्रोत है। यह विटामिन लोगों के मूड को फ्रेश रखता है, जिससे व्यक्ति हमेशा अच्छा फील करता है। इसी तरह अगर आप रात को सोने से पहले इस आटे से बनी रोटियां खाते हैं, तो आप अच्छे मूड के साथ सोने जाते हैं, जिससे नींद बहुत प्यारी आती है। यही नहीं, जिन लोगों को नींद की समस्या है, उन्हें सिंघाड़े के आटे से बनी रोटियों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि जो अवसाद से जूझ रहे लोगों के लिए भी बेहतरीन विकल्प है।
इसे भी पढ़ें : वजन घटाने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू उपाय
बीपी की समस्या में उपयोगी
जो लोग हाई बीपी से परेशान हैं, उन्हें भी सिंघाड़े के आटे से बनी रोटियां खानी चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार सिंघाड़े के आटे से बनी रोटियां खाने से शरीर में साेडियम की मात्रा कंट्रोल में रहती है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा सिंघाड़े का आटा विटामिन का अच्छा स्रोत माता जाता है, जो शरीर की मांपेशियों और नर्वस सिस्टम को सही तरह से काम करने में मदद करता है।
स्किन-बालों के लिए लाभकारी
सिंघाड़े के आटे से बनी रोटी हमारे बाॅडी के लिए नेचुरलर डिटॉक्स की तरह काम करता है। इसलिए जब आप नियमित रूप से सिंघाड़े के आटे से बनी रोटी खाते हैं, तो शरीर का टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। इससे स्किन तो ग्लोइंग बनती ही है, साथ ही यह बालों के लिए लाभकारी साबित होता है। रेग्युलर सिंघाड़े के आटे से बनी रोटी खाने की वजह से बाल मजबूत और शाइनी बनते हैं।
हड्डियों को करता है मजबूत
जैसा कि पहले ही जिक्र किया गया है कि सिंघाड़े के आटे में कैल्शियम बहुतायत में पाया जाता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। कैल्शियम के अलावा सिंघाड़ा कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, प्रोटीन और आयरन जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। जो आपके शरीर से कमजोरी को कम करता है और आपको पूरे दिन के लिए एनर्जेटिक बनाता है।