
Oiling Before Shampoo Benefits in Hindi: अकसर लोग तेल से शरीर की मालिश करते हैं। इससे त्वचा में निखार आता है, त्वचा चमकदार बनती है। इसके अलावा हेयर ऑयलिंग को भी काफी महत्व दिया जाता है। लेकिन कई लोग हेयर ऑयलिंग को जरूरी नहीं समझते हैं और इसे नजरअंदाज कर देते हैं। जब बालों पर तेल नहीं लगाया जाता है, तो इससे बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं। बाल टूट सकते हैं, यहां तक कि गंजापन तक भी हो सकता है। इसलिए आपको अपने बालों पर तेल जरूर लगाना चाहिए। कई लोग रात को तेल लगाते हैं और सुबह बालों को धोते हैं। लेकिन अगर आपके पास रात में समय नहीं है, तो आप नहाने से एक घंटे पहले भी बालों पर तेल लगा सकते हैं। इससे हेयर फॉल रुकेगा, बाल मजबूत बनेंगे।
बाल धोने से पहले तेल लगाने के फायदे- Benefits of Oiling Hair Before Bathing in Hindi
हेयर फॉल कंट्रोल होगा
अगर आप हेयर वॉश से एक घंटे पहले बालों पर तेल लगाएंगे, तो इससे आपका हेयर फॉल काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है। इसलिए अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो आपके लिए हेयर वॉश से पहले बालों पर तेल लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे बाल टूटेंगे, झड़ेंगे नहीं, बाल मजबूत बनेंगे।
बालों को मजबूती मिलेगी
बालों को धोने से पहले तेल लगाने से आपके बाल मजबूत बनेंगे। तेल लगाने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे बाल स्ट्रॉन्ग बनते हैं और बालों का टूटना कम होता है। इसलिए अगर आपके बाल टूटते या झड़ते हैं, तो आपको हेयर वॉश से पहले बालों की मालिश जरूर करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- नए साल पर लें बालों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए ये 5 रेजॉल्यूशन
बालों की हीट कम करे
अकसर हम सभी बालों पर ड्रायर या फिर हेयर स्टाइलिंग के लिए प्रेसिंग मशीन का यूज करते हैं। इससे बालों पर हीट लगती है, जिससे बाल डैमेज होने लगती है। लेकिन अगर आप हेयर वॉश से लगभग एक घंटे पहले बालों पर तेल लगाएंगे, तो इससे हीट कम हो सकती है। साथ ही बाल डैमेज होने से भी बचते हैं।
बालों की ग्रोथ करे
बाल धोने से एक घंटे पहले तेल लगाने से बालों की ग्रोथ तेजी होती है। दरअसल, ऑयलिंग करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। इससे बालों के रोम उत्तेजित होते हैं और बालों की ग्रोथ तेजी से होने लगती है। अगर आप अपने बालों की ग्रोथ करना चाहते हैं, तो नहाने से पहले बालों पर ऑयलिंग जरूर करें।
बालों को नमी प्रदान करे
नहाने से पहले बालों पर तेल लगाने से बालों को नमी भी प्रदान होती है। इसके लिए आप बालों की कैस्टर ऑयल और ऑलिव ऑयल से ऑयलिंग कर सकते हैं। इनमें विटामिन ई और फैटी एसिड होते हैं, जो हेयर सेल्स को मजबूत बनाते हैं। बालों को नुकसान होने से बचाते हैं। बालों को हाइड्रेट रखते हैं।
इसे भी पढ़ें- बालों को सिल्की और चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय
बालों में तेल कैसे लगाएं?- How to Apply Oil on Hair in Hindi
बालों पर तेल लगाना काफी फायदेमंद होता है। खासकर, जब बालों पर नहाने से एक घंटे पहले तेल लगाया जाता है। इसके लिए आप तेल को गुनगुना कर लें। अब उंगुलियों पर तेल लें और स्कैल्प पर लगाएं। अब सिर की अच्छी तरह से मालिश करें। इसके बाद बालों पर भी तेल लगाएं। एक घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।