Health Benefits of Javitri Tea: जावित्री को आयुर्वेदिक दवाओं में इस्तेमाल किया जाता है। इससे मिलने वाले फायदों के कारण इसे औषधि माना जाता है। यह एक प्रकार की जड़ी-बूटी है जिसे कई बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। एक्सपर्ट की मानें तो जावित्री की चाय बनाकर पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इससे सालों से बनी हुई त्वचा और शरीर की समस्याएं भी कम होती है। अगर आपकी स्किन प्रॉब्लम रहती हैं या आपका वजन बढ़ रहा है, तो आपको जावित्री की चाय रोज पीनी चाहिए। इस बारे में जानकारी देते हुए इंटग्रेटिव हेल्थ कोच उर्वशी अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इन फायदों के बारे में।
सेहत के लिए जावित्री की चाय के फायदे- Health Benefits of Javitri Tea
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर- Antioxidants
जावित्री में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जिससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है। इसके सेवन से चेहरे पर उम्र के लक्षण जल्द नजर नहीं आते हैं। साथ ही, स्किन पर ग्लो भी बना रहता है।
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण- Anti-inflammatory
जावित्री की चाय पीने से चेहरे की सूजन, लालिमा और मुंहासे की समस्या कम होती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इससे स्किन और बॉडी दोनों हेल्दी रहते हैं।
सर्कुलेशन बेहतर होता है- Helps in Circulation
जावित्री की चाय पीने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है जिससे त्वचा पर भी चमक बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें- मांसपेशियों का दर्द दूर करता है जावित्री का एसेंशियल ऑयल, जानें इसका इस्तेमाल का तरीका
नेचुरल क्लींजर- Natural Cleanser
जावित्री, स्किन के लिए नेचुरल क्लींजर की तरह काम करती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जिससे स्किन में इंफेक्शन का खतरा कम होता है। यह स्किन को क्लीन और हेल्दी रखने में भी मददगार है।
पाचन को बढ़ावा देता है- Boost Digestion
जावित्री की चाय के सेवन से डाइजेस्टिव एंजाइम्स तेज होते हैं। ये एंजाइम्स पाचन में सुधार करने में मदद करते हैं जिससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फैट लॉस होता है। इसके सेवन से पाचन संबंधित समस्याएं भी नहीं होती हैं।
मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है- Improve Metabolism
जावित्री एक प्रकार का मसाला हैं जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में भी मददगार है। इसके सेवन से कैलोरी बर्निंग प्रोसेस तेज होता है और बॉडी एक्टिव रहती है।
डिटॉक्सिफाइंग एजेंट- Detoxifying Agent
इस हर्बल चाय में बॉडी डिटॉक्सिफाइंग प्रोपर्टीज होती हैं। इसके सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थ साफ होते हैं जिससे बॉडी क्लीन होती है और वेट लॉस होता है।
इसे भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए ऐसे करें जावित्री का इस्तेमाल? तेजी से मिलेगा फायदा
स्ट्रेस कंट्रोल रहता है- Control Stress
स्ट्रेस कंट्रोल रखने के लिए भी जावित्री की चाय फायदेमंद है। सोने से पहले जावित्री की चाय पीने से माइंड और बॉडी रिलैक्स रहती है। इससे तनाव और चिंता से राहत मिलती है।
वेट लॉस में मदद मिलती है- Helps in Weight lose
जावित्री की चाय पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और इससे कैलोरी बर्न प्रोसेस तेज होता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। इसके रोज सेवन से वजन तेजी से घटाने में मदद मिलती है।
जावित्री की चाय कैसे बनाएं? How To Make Javitri Tea
जावित्री की चाय बनाने के लिए सूखी जावित्री इस्तेमाल करें। इसे मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। सोने से पहले आधा कप गर्म पानी में एक चुटकी जावित्री डालें और इसका सेवन करें। इस तरीके को आपको लगातार 20 दिन तक फॉलो करना है।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version