Doctor Verified

महिलाओं की कई समस्याएं के लिए फायदेमंद है हलीम के बीज, जानें सेवन का तरीका

Benefits of Halim Seeds: महिलाओं के लिए हलीम के बीजों का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। जानें हलीम के बीजों का सेवन करने का सही तरीका।   
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं की कई समस्याएं के लिए फायदेमंद है हलीम के बीज, जानें सेवन का तरीका


Halim Seeds Benefits For Female: पीरियड्स से लेकर मेनोपॉज तक महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं। इस दौरान महिला का शरीर आंतरिक रूप से कमजोर हो जाता है, साथ ही शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो जाती है। इसलिए महिलाओं को डाइट पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। वहीं महिलाओं के लिए हलीम के बीजों का सेवन करना भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इनमें हेल्दी फैट्स, विटामिन ए, सी, बी और ई के साथ आयरन, फोलेट, फाइबर और प्रोटीन जैसे आवश्यक गुण पाए जाते हैं, जो महिला के समस्त स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इस विषय पर और भी गहनता से बात करते हुए चाइल्ड और मैटरनल न्यूट्रिशनिस्ट रमिता कौर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें इस बारे में। 

halin seeds

महिलाओं के लिए हलीम के बीजों का सेवन करने के फायदे- Halim Seeds Benefits For Women

इम्यूनिटी बूस्ट करें

अन्य फलों और सब्जियों के बीजों की तरह हलीम के बीजों में भी पोषक तत्वों की मात्रा अधिक पाई जाती है, जिससे यह इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अच्छा विकल्प है।

पीरियड्स साइकिल मेंटेन रखे

महिलाओं का समस्त स्वास्थ्य स्वस्थ होने के लिए पीरियड्स साइकिल बैलेंस होना भी जरूरी है। हलीम के बीजों के सेवन से पीरियड्स साइकिल मेंटेन होने में भी मदद मिल सकती है। 

ब्रेस्ट मिल्क का प्रोडक्शन बढ़ाए

जो महिलाएं स्तनपान कराती हैं, उनमें ब्रेस्ट मिल्क का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए भी हलीम के बीज फायदेमंद माने जाते हैं। 

इसे भी पढ़े- वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद हैं हलीम के बीज, जानें कैसे करें सेवन

हीमोग्लोबिन बढ़ाएं

बच्चे के जन्म के बाद महिला में हीमोग्लोबिन लेवल भी असंतुलित हो जाता है। ऐसे में हलीम के बीजों का सेवन करने से हीमोग्लोबिन बढ़ाने और डिलीवरी के बाद जल्द रिकवरी में मदद मिलती है। 

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

हलीम के बीज बालों का झड़ना रोकने के साथ बालों को हेल्दी बनाए रखने में भी मदद कर सकते हैं। वहीं इसके सेवन से त्वचा में भी निखार बना रहता है। 

हड्डियों को मजबूत बनाए

हलीम के बीजों में मौजूद आवश्यक गुण हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद कर सकते हैं। इनके सेवन से ब्लड शुगर लेवल भी मेंटेन रहता है।

इसे भी पढ़े- महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद हैं हलीम के बीज, इन 10 समस्याओं से दिलाते हैं छुटकारा

हलीम के बीजों का सेवन करने का तरीका- How To Use Halim Seeds

हलीम के बीजों का सेवन नारियल, घी, दूध जैसे हेल्दी फैट्स के साथ किया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए आप रात में सोने से पहले ¼  हलीम के बीजों को दूध के साथ ले सकते हैं। 

हलीम के बीजों को आप लड्डू बनाने, नारियल के टुकड़े के साथ या दही, स्मूदी या शेक में डालकर भी सेवन किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें एक बार में ¼ चम्मच से ज्यादा मात्रा में नहीं लें। 

इस तरह से आप हलीम के बीजों को अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। 

 

Read Next

महिलाएं यूटीआई (UTI) से रहती हैं ज्यादा परेशान, जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Disclaimer