Halim Seeds Benefits For Women: पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्योंकि उनके शरीर में हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं काफी अधिक देखने को मिलती हैं, जो उनके संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। इसलिए महिलाओं को अपनी खानपान और जीवनशैली का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जंक और प्रोसेस्ड फूड्स का अधिक सेवन और शारीरिक रूप से एक्टिव न रहना उनकी समस्याएं बढ़ा सकता है। वहीं कुछ ऐसे फूड्स भी हैं, जिन्हें अगर महिलाओं अपनी दैनिक डाइट का हिस्सा बना लें, तो इससे न सिर्फ हार्मोन्स को संतुलित रखने में मदद मिल सकती है बल्कि यह उन्हें कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान कर सकते हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि अगर महिलाएं नियमित एक चम्मच हलीम के बीज खाना शुरू कर दें, तो ऐसा करने से उनकी सेहत को जबरदस्त फायदे मिलेंगे।
हम में से ज्यादातर लोग चिया, अलसी और कद्दू के बीज आदि का सेवन तो खूब करते हैं, लेकिन हलीम के बीज को अक्सर नजरअंदाज करते हैं। जबकि ये कई जरूरी पोषक तत्व और स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होते हैं। हलीम के बीज को गार्डन क्रेस सीड्स या अलिव सीड्स भी कहते हैं। इन बीजों में हेल्दी फैट्स, विटामिन ए, सी, बी और ई के साथ ही आयरन, फोलेट, फाइबर और प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्व बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। महिलाओं के लिए इनका सेवन खासकर बहुत लाभकारी है। यह महिलाओं की कई आम समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। मैटरनल और चाइल्ड न्यूट्रिशनिस्ट रमिता कौर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में महिलाओं के लिए हलीम के बीज खाने के 10 फायदे और इन्हें डाइट में शामिल करने हेल्दी और टेस्टी तरीका शेयर किया है। इस लेख में हम आपको इसे बारे में विस्तार से बता रहे हैं....
महिलाओं के लिए हलीम के बीज खाने के फायदे और सेवन का तरीका- Halim Seeds Benefits For Female In Hindi
1. मेंस्ट्रुअल साइकिल को रेगुलर करने में मदद करता है।
2. हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करता है।
3. यह शक्तिशाली इम्युनिटी बूस्टर है, जिसे खाने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।
4. स्तनपान कराने वाली माताओं में यह स्तनों में दूध के उत्पादन को बढ़ाने के लिए एक सुपरफूड है।
5. बालों के झड़ने को रोकने और बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं हलीम के बीज, जानें सेवन का तरीका
6. डिलीवरी बाद रकवरी में मदद करता है।
7. ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखता है।
8. स्वस्थ चमकती त्वचा प्रदान करता है।
9. पाचन स्वास्थ्य में सुधार करता है।
10. हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए फायदेमंद है।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: बालों को झड़ने से रोकने के लिए कारगर है हलीम के बीज का तेल, जानें बनाने का तरीका
महिलाएं हलीम के बीज का सेवन कैसे करें- How To Eat Halim Seeds In Hindi
- आप इसका सेवन दूध, घी, नारियल आदि जैसे हेल्दी फैट्स के साथ मिक्स करके कर सकते हैं। एक गिलास दूध में 1/4 चम्मच भीगे हुए अलिव बीज मिलाएं और रात को सोने से पहले इसका सेवन करें
- हलीम के बीज के लड्डू खाएं
- स्मूदी, दही, शेक मिलाएं
- ताजे नारियल के टुकड़े के साथ सेवन करें
लेकिन ध्यान रखें कि एक बार में 1/4 चम्मच से अधिक सेवन न करें।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version