Doctor Verified

महिलाओं की यौन शक्ति को बढ़ाता है गंभारी फल, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि किसी भी बीमारी का इलाज करने से पहले ये जानना जरूरी है कि उस बीमारी की वजह क्या है।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं की यौन शक्ति को बढ़ाता है गंभारी फल, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे


आज की तेज रफ्तार जिंदगी, तनावपूर्ण दिनचर्या, हार्मोनल असंतुलन और खानपान की अनियमितता ने महिलाओं के यौन स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित किया है। जहां एक ओर महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर प्राकृतिक और आयुर्वेदिक विकल्पों की ओर रुझान भी बढ़ा है। इन्हीं विकल्पों में से एक है- गंभीर फल जिसे गंभारी फल या संस्कृत में गम्भारी भी कहा जाता है।

गंभारी फल आयुर्वेदिक औषधीय वृक्ष का फल है, जो न केवल संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है बल्कि महिलाओं की यौन शक्ति (libido), प्रजनन क्षमता (fertility) और हार्मोनल संतुलन में भी सहायक माना गया है। आइए दिल्ली की आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल शर्मा से जानते हैं गंभारी फल महिलाओं की यौन शक्ति को कैसे बढ़ाता है।

गंभारी फल क्या है?- What is Gambhari Fruit?)

डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, गंभारी (Gmelina arborea) एक औषधीय वृक्ष है जो भारत, नेपाल, श्रीलंका और दक्षिण एशिया के अन्य भागों में पाया जाता है। इसे हिंदी में गंभीरी या गंभीर कहा जाता है। इसका फल गोल, पीले से भूरे रंग का होता है और स्वाद में हल्का कसैला होता है। आयुर्वेद में इसकी जड़, छाल, पत्तियां, फल और बीज का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार बीमारियों के इलाज में किया जाता है।

इसे भी पढ़ेंः महिलाओं के शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये 7 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

bal-badhane-ke-upay-inside

महिलाओं की यौन शक्ति क्यों घटती है?

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि किसी भी बीमारी का इलाज करने से पहले ये जानना जरूरी है कि उस बीमारी की वजह क्या है। महिलाओं में यौन शक्ति कम होने के पीछे कई कारण होते हैं। इसमें शामिल हैः

तनाव और अवसाद

हार्मोनल असंतुलन (जैसे PCOS, थायरॉइड आदि)

आयरन और विटामिन की कमी

नींद की कमी

गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन

बढ़ती उम्र और मेनोपॉज

इन सभी कारणों से महिलाओं में यौन इच्छा की कम आती है और ये उनकी उत्तेजना और सुख में भी कमी लाता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या ज्यादा ट्रैवल करने से पीरियड साइकल प्रभावित होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

गंभारी फल महिलाओं की यौन शक्ति कैसे बढ़ाता है?

1. हार्मोनल संतुलन में मददगार

डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, गंभारी फल के रसायन तत्व शरीर के एंडोक्राइन सिस्टम को संतुलित करते हैं। यह विशेष रूप से एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे महिला हार्मोन को प्राकृतिक रूप से संतुलित करता है, जिससे यौन इच्छा में बढ़ोतरी होती है।

2. प्रजनन तंत्र को पोषण देना

गंभारी फल का सेवन गर्भाशय (uterus), अंडाशय (ovaries) और योनि मार्ग की नसों को पोषण प्रदान करता है। इससे यौन उत्तेजना में सुधार होता है और संभोग के दौरान संतोष की अनुभूति बढ़ती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या नाभि खिसकने से पीरियड्स डिस्टर्ब होता है? बता रहे हैं डॉक्टर

3. थकान और तनाव को करता है दूर

गंभारी फल में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और एडाप्टोजेनिक गुण होते हैं, जो मानसिक तनाव, थकान और नींद की कमी को दूर करते हैं। जब महिला मानसिक रूप से प्रसन्न होती है तो उसकी यौन इच्छा अपने आप बढ़ जाती है।

4. योनि सूखापन को करता है दूर

गंभारी फल शीतल और स्निग्ध (lubricating) गुणों से भरपूर होता है, जिससे योनि में नमी बनी रहती है। इससे संभोग के दौरान दर्द और असुविधा नहीं होती।

5. आयरन और पोषक तत्वों से भरपूर

आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, गंभारी फल आयरन, कैल्शियम, विटामिन C, और फाइबर का अच्छा स्रोत है। शरीर को पोषण मिलने पर यौन उत्तेजना और प्रतिक्रिया में स्वाभाविक रूप से सुधार होता है।

महिलाओं के लिए गंभारी फल के फायदे

- मासिक धर्म नियमित करना: गंभारी फल महिलाओं को होने वाली पीरियड्स की अनियमितता को दूर करता है और पीरियड्स को संतुलित करता है।

- पीरियड्स के दर्द में राहत: गंभारी फल की तासीर ठंडी होती है। गंभारी फल के पोषक तत्व पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन और दर्द से राहत दिलाते हैं।

- पाचन तंत्रिका को बनाए मजबूत : आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, गंभारी फल में हाई फाइबर पाया जाता है। ये कब्ज, गैस और एसिडिटी को दूर करता है।

- शरीर को करें डिटॉक्स: गंभारी फल के प्राकृतिक तत्व शरीर को अंदर से डिटॉक्स करते हैं और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं। इससे त्वचा पर चमक आती है और बाल भी खूबसूरत बनते हैं।

इसे भी पढ़ेंः रुके हुए पीरियड्स को जल्द लाने में मदद करेगा ये हर्बल काढ़ा, न्यूट्रिश्निस्ट से जानें रेसिपी

gambhari-fal-insideगंभारी फल का सेवन कैसे करें?

5 ग्राम गंभारी फल चूर्ण को सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले शहद या गर्म दूध के साथ लें।

10 ग्राम सूखे गंभारी फल को 1 गिलास पानी में उबालें और छानकर दिन में एक बार पिएं।

बाजार में उपलब्ध गंभारी आधारित योगों का प्रयोग डॉक्टर की सलाह से करें।

निष्कर्ष

डॉ. चंचल शर्मा के साथ बातचीत के आधार पर हम ये कह सकते हैं कि गंभारी फल एक बहुमूल्य आयुर्वेदिक औषधि है जो महिलाओं की यौन शक्ति को प्राकृतिक रूप से बढ़ाने में अत्यंत प्रभावशाली है। यह न केवल हार्मोनल संतुलन बनाता है बल्कि संपूर्ण प्रजनन तंत्र को पोषण भी देता है। आधुनिक जीवनशैली में जब महिलाओं को तनाव, पोषण की कमी और हार्मोनल समस्याएं जकड़ती जा रही हैं, तब गंभारी फल एक प्राकृतिक उपाय है महिलाओं की यौन शक्ति को बढ़ाने का।

FAQ

  • महिलाओं के लिए कामेच्छा बढ़ाने के घरेलू नुस्खे

    शतावरी, अश्वगंधा, और गंभारी चूर्ण को दूध या शहद के साथ लें। अनार, खजूर, और सूखे मेवे नियमित खाएं। तिल का तेल मसाज और योग (भ्रामरी, सर्वांगासन) करें। तनाव कम करें।
  • महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा

    शतावरी कल्प, अशोकघन वटी, कामिनी विद्रावणी वटी और गंभारी चूर्ण जैसी दवाएं महिलाओं की यौन इच्छा बढ़ाने में प्रभावी मानी जाती हैं। इनका सेवन डॉक्टर की सलाह से करें।
  • औरतों की कामेच्छा बढ़ाने के उपाय

    संतुलित आहार लें, रोज़ाना योग करें, मानसिक तनाव को दूर करें। आयुर्वेदिक औषधियाँ जैसे शतावरी, गंभारी और लोध्र का सेवन करें। पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाएं।
  • महिलाओं में तुरंत उत्तेजना कैसे बढ़ाएं?

    अश्वगंधा, शतावरी और केसर दूध के साथ लें। हल्का मसाज, रोमांटिक माहौल और गहरे सांस लेने की तकनीक अपनाएं। स्पर्श, प्रेमभरे शब्द और भावनात्मक कनेक्शन से भी उत्तेजना तेजी से बढ़ती है।

 

 

 

Read Next

कब्ज से लेकर बेहतर पाचन तक! सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है ये पंचसकार चूर्ण, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS