Expert

प्रेग्‍नेंसी डाइट में जरूर शाम‍िल करें साबुत अनाज, डाइट‍िश‍ियन से जानें फायदे और सेवन का सही तरीका 

प्रेग्नेंसी में ब्राउन राइस, ओट्स, बाजरा, क्विनोआ जैसे होल ग्रेन्स फाइबर, आयरन और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो मां और शिशु के लिए फायदेमंद हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्‍नेंसी डाइट में जरूर शाम‍िल करें साबुत अनाज, डाइट‍िश‍ियन से जानें फायदे और सेवन का सही तरीका 


प्रेग्‍नेंसी हर महिला के जीवन का एक खास समय होता है, जिसमें मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। इस दौरान संतुलित और पौष्टिक आहार न केवल मां के शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि शिशु के विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। डाइट में होल ग्रेन्स (Whole Grains) को शामिल करना एक ऐसा उपाय है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। होल ग्रेन्स जैसे ब्राउन राइस, ओट्स, बाजरा और क्विनोआ विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। डाइटिशियन के अनुसार, होल ग्रेन्स गर्भावस्था के दौरान, शरीर को पर्याप्‍त एनर्जी देते हैं, पाचन तंत्र को सुधारते हैं और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं। इनमें मौजूद फोलिक एसिड और आयरन शिशु के दि‍माग और रीढ़ की हड्डी के विकास में मदद करते हैं, साथ ही एनीमिया जैसी समस्याओं को रोकते हैं। इसके अलावा, होल ग्रेन्स पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे वजन बढ़ने का खतरा कम होता है। इस लेख में हम जानेंगे प्रेग्‍नेंसी में होल ग्रेन्‍स को खाने के फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने द‍िल्‍ली के होली फैम‍िली हॉस्‍प‍िटल की डाइट‍िश‍ियन सना ग‍िल से बात की।

प्रेग्‍नेंसी में होल ग्रेन्‍स खाने के फायदे- Benefits of Eating Whole Grains During Pregnancy

होल ग्रेन्‍स में, रिफाइंड ग्रेन्‍स के मुकाबले ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं-

  • होल ग्रेन्‍स में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। अक्‍सर प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या होती है और होल ग्रेन्‍स इस समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।
  • प्रेग्नेंसी में एनर्जी की जरूरत बढ़ जाती है। होल ग्रेन्‍स धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
  • होल ग्रेन्‍स में फोलिक एसिड और आयरन की अच्‍छी मात्रा होती है, जो शिशु के द‍िमाग और रीढ़ की हड्डी के विकास में मदद करते हैं। ये खून की कमी को भी रोकते हैं।
  • गर्भावस्था के दौरान ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल करना जरूरी है। होल ग्रेन्‍स ग्लाइसेमिक इंडेक्स में कम होते हैं, जिससे ब्लड शुगर स्थिर रहता है।
  • होल ग्रेन्‍स वजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, क्योंकि ये पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं।

इसे भी पढ़ें- साबुत अनाज खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डेली डाइट में करें शामिल 

प्रेग्‍नेंसी में होल ग्रेन्‍स का सही सेवन कैसे करें?- How to Consume Whole Grains in Pregnancy

डाइटिशियन के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को रोजाना 5-6 सर्विंग्स होल ग्रेन्‍स का सेवन करना चाहिए। यहां कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं-

  • गर्भवती मह‍िलाओं को होल ग्रेन्‍स को ब्रेकफास्ट में शामिल करना चाह‍िए। दिन की शुरुआत होल ग्रेन से बने दलिया, ओट्स या मल्टीग्रेन ब्रेड से करें।
  • गेहूं के आटे के साथ बाजरा, जौ या क्विनोआ को मिलाकर मल्टीग्रेन आटा तैयार कर रोटी बनाकर खाएं।:
  • रिफाइंड आटे के स्नैक्स की जगह होल ग्रेन से बने बिस्किट या अन्‍य चीजें खाएं।
  • सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस या क्विनोआ का इस्‍तेमाल करें।

प्रेग्‍नेंसी में कौन से होल ग्रेन्‍स खाएं?- Whole Grains For Pregnancy

whole-grains-benefits

प्रेग्नेंसी में होल ग्रेन्स का सेवन मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नीचे कुछ ऐसे होल ग्रेन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं-

ओट्स- Oats

ओट्स, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।

बाजरा- Millets

बाजरा आयरन, मैग्नीशियम और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। यह शिशु के विकास में मदद करता है और गर्भवती महिलाओं के लिए एक पोषण युक्त विकल्प है।

ब्राउन राइस- Brown Rice

ब्राउन राइस में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और दिनभर के लिए एनर्जी बनाए रखते हैं।

क्विनोआ- Quinoa

क्विनोआ ग्लूटेन-फ्री, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है। इसमें मौजूद जरूरी अमीनो एसिड मां और शिशु दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं।

जौ- Barley

जौ पाचन तंत्र को मजबूत करता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह प्रेग्नेंसी के दौरान हाइड्रेशन को भी बेहतर बनाता है।

मकई- Corn

मकई में फाइबर, विटामिन-सी और फोलिक एसिड होता है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण का एक अच्छा विकल्प है।

रागी- Ragi

रागी कैल्शियम, आयरन, और फाइबर से भरपूर है। यह मां की हड्डियों को मजबूत करता है और खून की कमी को पूरा करता है।

इन होल ग्रेन्स को अपनी डाइट में शामिल करने से मां को पर्याप्त पोषण मिलता है और शिशु का विकास सही तरीके से होता है। इन्हें रोटियों, दलिया, पराठा या स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है। अगर आपको इन ग्रेन्‍स को खाकर किसी प्रकार की एलर्जी हो, तो डॉक्टर से सलाह लें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

प्रेग्नेंसी में ओवरवेट होने पर आपकी डाइट कैसी होनी चाह‍िए? डाइट‍िश‍ियन से जानें

Disclaimer