Expert

वजन घटाने के ल‍िए डाइट में शाम‍िल करें ये 5 लो कार्ब अनाज, एक्‍सपर्ट से जानें

Low Carb Grains: वजन कम करने के ल‍िए जौ, ओट्स जैसे 5 प्रकार के अनाज का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने के ल‍िए डाइट में शाम‍िल करें ये 5 लो कार्ब अनाज, एक्‍सपर्ट से जानें


Low Carb Grains For Weight Loss: वेट लॉस के लिए अनाज (Grains) फायदेमंद होते हैं क्योंकि वे पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत होते हैं और उनमें कुछ ऐसे गुण होते हैं जो वजन घटाने में मदद करते हैं। अनाज में उच्च मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो पेट को भरा हुआ महसूस कराता है और भूख को कंट्रोल करता है। इससे आप कम कैलोरी का सेवन करते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। कुछ अनाजों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसका मतलब है कि वे धीरे-धीरे पचते हैं और ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर रखते हैं। इससे भूख कम होती है और बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती। अनाज में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं, जिससे वजन कम करने की प्रक्रिया में मदद मिलती है। कुछ अनाज जैसे क्विनोआ, जौ, और बाजरा में कम कैलोरी होती है, जो वजन घटाने के लिए बेस्‍ट माने जाते हैं। अनाज में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने और वजन घटाने के दौरान मांसपेशियों के नुकसान को रोकने में मदद करता है। वजन कम करने के ल‍िए कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे 5 ऐसे लो कार्ब अनाज, ज‍िसका सेवन करने से वजन कम करने में मदद म‍िलती है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटि‍श‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।    

1. वेट लॉस के ल‍िए जौ के फायदे- Barley Benefits For Weight Loss 

100 ग्राम जौ में केवल 28 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। जौ में घुलनशील फाइबर होता है जो पाचन को धीमा करता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। यह वजन घटाने के लिए फायदेमंद है क्योंकि यह भूख को कंंट्रोल करता है। जौ में मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं, जिससे कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया तेज होती है। वेट लॉस के ल‍िए लोग जौ की रोटी या जौ की ख‍िचड़ी का सेवन करते हैं।

इसे भी पढ़ें- Grains For Weight Loss: वजन घटाने के ल‍िए कौन से अनाज खाएं और कौन से नहीं? जानें एक्सपर्ट से

2. वेट लॉस के ल‍िए बाजरा के फायदे- Bajra Benefits For Weight Loss

100 ग्राम बाजरे में केवल 23 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। बाजरा एक ग्लूटेन-फ्री अनाज है जो लो-कार्ब और उच्च फाइबर वाला होता है। यह पाचन को सुधारता है और पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। बाजरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसका मतलब है कि यह धीरे-धीरे पचता है और रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर रखता है। इससे अचानक भूख की क्रेविंग्स होने की समस्‍या कम होती है और वेट लॉस में मदद म‍िलती है।

3. वेट लॉस के ल‍िए क्विनोआ के फायदे- Quinoa Benefits For Weight Loss

quinoa benefits for weight loss

100 ग्राम क्विनोआ में करीब 21 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। क्विनोआ में फाइबर की भी प्रचुर मात्रा होती है। क्विनोआ में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। यह एक पूर्ण प्रोटीन स्रोत है। प्रोटीन भूख को कंट्रोल करता है और मांसपेशियों को बनाए रखने में मदद करता है। यह वेट लॉस के ल‍िए जरूरी है। क्विनोआ में कैलोरीज कम होती है, ज‍िससे वजन कम होता है। 

4. वेट लॉस के ल‍िए अमरनाथ के फायदे- Amaranth Benefits For Weight Loss

100 ग्राम अमरनाथ में 19 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इसमें प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर मात्रा होती है, जो वजन घटाने के साथ-साथ शरीर को पोषण भी देता है। अमरनाथ स्वाभाविक रूप से ग्लूटेन-फ्री है। अमरनाथ में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं और वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करते हैं।    

5. वेट लॉस के ल‍िए ओट्स के फायदे- Oats Benefits For Weight Loss 

100 ग्राम ओट्स में करीब 66 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। वेट लॉस के लिए लो कार्ब ओट्स एक बेहतरीन विकल्प है, क्योंकि इसमें घुलनशील फाइबर की मात्रा ज्‍यादा होती है। ओट्स में बीटा-ग्‍लूकन नाम का फाइबर होता है। यह फाइबर, पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। ओट्स में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल है क्‍योंक‍ि ओट्स का ग्‍लाइसेम‍िक इंडेक्‍स कम होता है और यह ऊर्जा के स्तर को बनाए रखता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

मेयोनीज नहीं है पसंद तो ट्राई करें ये 2 ऑप्शन, सेहत के लिए भी होते हैं फायदेमंद

Disclaimer