अकसर आपने डॉक्टर से कहते सुना होगा कि रात को सोने से लगभग 2 या 3 घंटे पहले खाना खाएं और उसके बाद वॉक करें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात को सोने से पहले लहसुन खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद (Eating garlic before sleeping) है? जी हां, लहसुन के अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, जिंक, कॉपर, सेलेनियम, फोलेट, विटामिन बी6, विटामिन ई, विटामिन सी, सोडियम आदि मौजूद होते हैं जो न केवल सेहत को तंदुरुस्त बनाते हैं बल्कि शरीर को कई समस्याओं से छुटकारा भी दिलाते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रात को सोने से पहले लहसुन की एक कली खाना सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है। इसके लिए हमने आयुर्वेद संजीवनी हर्बल क्लिनिक शकरपुर, लक्ष्मी नगर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एम मुफिक (Ayurvedacharya Dr. M Mufik) से बात की है। पढ़ते हैं आगे...
लहसुन का इस्तेमाल
आमतौर पर भारतीय घरों में लहसुन का इस्तेमाल खाने के रूप में किया जाता है। इसके अलावा आप वेजिटेबल सूप के माध्यम से भी लहसुन का सेवन कर सकते हैं। कुछ लोग लहसुन की चटनी से खाने का स्वाद बढ़ाते हैं लेकिन आप रात को सोने से पहले या सुबह उठकर खाली पेट लहसुन की दो कलियों का सेवन गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं। आप रात को सोने से पहले एक या दो कली का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। साथ ही रात को लहसुन का अर्क लेना एक अच्छा विकल्प है।
टॉप स्टोरीज़
1 - कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कैसे दूर
जो व्यक्ति रात को सोने से पहले लहसुन का सेवन करता है उसे अपने कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। बता दें कि लहसुन शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल के स्तर को कम करता है। साथ ही इसके अंदर पाए जाने वाले एंटी हाइपरलिपिडेमिया गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में उपयोगी हैं। हालांकि उच्च कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे लोग अपनी डाइट में रात को सोने से पहले लहसुन को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें- इम्युनिटी को बढ़ाना है तो पीएं अदरक और लहसुन की चाय, मिलेंगे ये 10 बड़े फायदे
2 - वजन होता है कम
अगर रात को सोने से पहले लहसुन का सेवन किया जाए तो यह वजन को कम कर सकता है। जी हां, इसके अंदर पाए जाने वाले anti-obesity गुण शरीर से अत्यधिक चर्बी निकालने में उपयोगी हैं। वहीं इसके सेवन से शरीर में फैट जमा होने की समस्या भी दूर हो जाती है।
3 - सर्दी जुकाम और बुखार को दूर करे लहसुन
यदि आप सर्दी, जुकाम, बुखार आदि से परेशान हैं तो रात में सोने से पहले लहसुन का सेवन करें। ऐसा करने से प्रतिरोधक क्षमता के कार्य में सुधार होता है। साथ ही बुखार, सर्दी, जुकाम आदि समस्या से राहत भी मिलती है। इसके अलावा लहसुन का अर्क भी रात को सोने से पहले लिया जा सकता है यह भी बुखार को दूर करने में उपयोगी है।
4 - हड्डियों के लिए लहसुन
बता दें कि यदि आप रात को सोने से पहले कच्चे लहसुन का सेवन करते हैं तो यह शरीर में कैल्शियम अवशोषण में मददगार है। इसके अलावा गठिया की समस्या जो की हड्डियों के कमजोर होने की बीमारी है, मैं भी राहत पहुंचाता है। लहसुन के अंदर सल्फर, एंटी अर्थराइटिस गुण, एंटी इन्फ्लेमेटरी आदि पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं गठिया की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।
5 - इम्यून सिस्टम के लिए लहसुन
- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में लहसुन आपके बेहद काम आ सकता है।
- रात को सोने से पहले एक या दो कली का सेवन करें। ऐसा करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार आता है।
- इसके अंदर कई ऐसे योगिक पाए जाते हैं जो न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं बल्कि प्रतिरक्षा कोशिकाओं की संख्या भी बढाते हैं।
इसे भी पढ़ें- लहसुन और शहद की जुगलबंदी हमेशा नहीं है फायदेमंद, जानें कितना कारगर है वजन घटाने का ये नुस्खा?
6 - दातों के लिए लहसुन
रात को सोने से पहले एक या दो कली लहसुन खाने से इसके अंदर पाए जाने वाले एंटीमाइक्रोबॉयल गुड कैविटी को दूर करने में उपयोगी हैं। साथ ही लहसुन मसूड़ों की बीमारी से लड़ने में भी मददगार है। अगर आप लहसुन के अर्क से बना टूथपेस्ट रात को सोने से पहले इस्तेमाल करते हैं तो यह दांतो को क्षति होने से भी बचा सकता है।
7 - याददाश्त को बढ़ाए लहसुन
अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को भूलने की बीमारी या याददाश्त कमजोर होने की समस्या होती है ।वह ना अच्छे से सोच पाते हैं ना उनमें समझने की क्षमता होती है। ऐसे में अगर रात को सोने से पहले लहसुन की कली का सेवन किया जाए तो यह याददाश्त को बढ़ाती है। साथ ही अल्जाइमर की समस्या से भी छुटकारा दिलाती है। इसके सेवन से डिमेंशिया का खतरा भी कम होता है। लहसुन के अंदर पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट दिमागी क्षमता को बढ़ा सकते हैं।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदु से पता चलता है कि लहसुन का सेवन रात को सोने से पहले करना एक अच्छा विकल्प है। लेकिन अगर आपको लहसुन का सेवन करते वक्त किसी भी प्रकार की एलर्जी नजर आए तो तुरंत इसका सेवन बंद करें। इसके अलावा यदि आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं या कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रहे हैं तो रात में लहसुन को अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी अपनी डाइट में लहसुन को जोड़ने से पहले डॉक्टर की राय जरूर लें।
ये लेख आयुर्वेद संजीवनी हर्बल क्लिनिक शकरपुर, लक्ष्मी नगर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एम मुफिक (Ayurvedacharya Dr. M Mufik) दारा दिए गए इनपुट्स पर बनाया गया है।
Read More Articles on ayurveda in hindi