Doctor Verified

सुबह खाली पेट अश्वगंधा खाने से क्या होता है? जानें अश्वगंधा लेने का सबसे अच्छा समय क्या है?

Ashwagandha Benefits: रोज सुबह अश्वगंधा खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जानें, इसे लेने का सबसे अच्छा समय क्या है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह खाली पेट अश्वगंधा खाने से क्या होता है? जानें अश्वगंधा लेने का सबसे अच्छा समय क्या है?


आयुर्वेद में अश्वगंधा को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। आयुर्वेद में अश्वगंधा का उपयोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। अश्वगंधा, पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाकर रोगों से लड़ने में भी मदद करता है। जब कोई बीमारी होती है, तो डॉक्टर अश्वगंधा खाने का अलग-अलग समय बता सकते हैं। लेकिन कई लोग अश्वगंधा का सेवन सुबह या रात के समय करते हैं। रात को अश्वगंधा का सेवन अक्सर वे लोग करते हैं, जिन्हें अपना स्टैमिना बढ़ाना होता है। अधिकतर लोग अश्वगंधा का सेवन सुबह के समय करते हैं। सुबह के समय अश्वगंधा खाना सेहत के लिए लाभकारी भी होता है। तो आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेया शर्मा से जानते हैं सुबह खाली पेट अश्वगंधा खाने से क्या होता है।

सुबह खाली पेट अश्वगंधा खाने से क्या होता है?- Benefits of Eating Ashwagandha on an Empty Stomach in Hindi

1. तनाव और अवसाद कम करे

सुबह खाली पेट अश्वगंधा खाने से तनाव और अवसाद के लक्षण दूर होते हैं। आपको बता दें कि अश्वगंधा खाने कोर्टिसोल का स्तर कम होता है, जिससे तनाव कम होता है। अश्वगंधा, आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसलिए जिन लोगों को अवसाद या तनाव है, उनके लिए अश्वगंधा का सेवन करना फायदेमंद होता है।

2. थायराइड रोगियों के लिए लाभकारी

गले में तितली के आकार की एक छोटी ग्रंथि होती है, जिसे थायराइड कहा जाता है। इस ग्रंथि में उत्पादित हार्मोन शरीर के कई जरूरी कार्यों में अहम भूमिका निभाते हैं। जब इस हार्मोन का उत्पादन सही तरीके से नहीं हो पाता है, तो दिक्कतें होनी शुरू हो जाती हैं। अश्वगंधा खाने से थायराइड का स्तर नियंत्रण में रहता है। अश्वगंधा, थायराइड की वजह से होने वाली समस्याएं भी दूर होती हैं। थायराइड रोगी रोज सुबह खाली पेट अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- अश्वगंधा, शतावरी, सफेद मूसली और कौंच के बीजों का पाउडर एक साथ खाने से मिलेंगे कई फायदे, जानें सेवन का तरीका

ashwgandha benefits

3. इम्यूनिटी बूस्ट करे

रोज सुबह खाली पेट अश्वगंधा खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। अश्वगंधा को सभी लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है। सभी उम्र के लोग शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद तत्व बैक्टीरिया और वायरल संक्रमणों से लड़ने में भी मदद करते हैं। 

4. हार्ट हेल्थ में सुधार करे

अश्वगंधा को हार्ट हेल्थ के लिए काफी लाभकारी माना गया है। अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हृदय को फ्री रेडिकल्स की वजह से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। अश्वगंधा, हृदय रोगों से बचाता है। साथ ही, हृदय की सूजन को भी कम करता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें- अश्वगंधा के फायदे पुरुषों के लिए: इन 7 समस्याओं को दूर करता है अश्वगंधा, जानें सेवन का तरीका

5. फर्टिलिटी बढ़ाए

आयुर्वेद में अश्वगंधा को प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट अश्वगंधा का सेवन करेंगे, तो इससे आपकी फर्टिलिटी बढ़ेगी। पुरुष अगर अश्वगंधा का सेवन करेंगे, तो इससे टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ेगा। साथ ही, शुक्राणु की संख्या और गुणवत्ता भी बढ़ेगी।

अश्वगंधा लेने का सबसे अच्छा समय क्या है?- Best Time to Taking Ashwagandha in Hindi

तनाव कम करने के लिए आप अश्वगंधा का सेवन सुबह के समय कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए भी अश्वगंधा का सेवन सुबह किया जा सकता है। लेकिन स्टैमिना बढ़ाने के लिए आप रात को दूध के साथ अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। 

Read Next

Cough in Pregnancy: प्रेग्नेंसी में खांसी होने पर करें इन 5 आयुर्वेद‍िक हर्ब्स का इस्‍तेमाल, जल्द मिलेगा आराम

Disclaimer