मानसून का मौसम चिलचिलाती गर्मी से राहत देता है, लेकिन यह मौसम अपने साथ कई बीमारियों को भी साथ लाता है। मानसून के मौसम आपको अपने खानपान का बहुत अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है क्योंकि मौसम में संक्रमण या वायरल बीमारी के शिकार होने का खतरा भी अधिक होता है। इसलिए आप इस मौसम में आप छोटी-छोटी लापरवाही की वजह से बीमार पड़ सकते हैं। इस मौसम में विभिन्न प्रकार की फल और सब्जियां आती हैं, जो आपको आवश्यक पोषक तत्व प्रदान कर सकते हैं।
इस मौसम में बारिश के बाद मच्छरों का आतंक भी बढ़ जाता है, जिसके परिणामस्वरूप इससे जुड़े विभिन्न संक्रमणों, जैसे कि डेंगू, मलेरिया या चिकनगुनिया का खतरा बढ़ जाता है। यहां हम आपको मानसून के मौसम में कुछ बचाव टिप्स को अनाकर खुद को इस मौसम में सुरक्षित और स्वस्थ रख सकते हैं।
1. भरपूर पानी पिएं
मानसून का मौसम हो या कोई अन्य मौसम आप अपनी सेहत को बनाए रखने के लिए भरपूर पानी पिएं। पानी पीने से आपका शरीर हाइड्रेट होता है और कई बीमारियों का खतरा कम होता है। हर दिन र्प्याप्त मात्रा में पानी पीना में सबसे अच्छा और महत्वपूर्ण कदम यह है क्योंकि इससे आपको अपने शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। र्प्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपको संक्रमणों से लड़ने में मदद मिलती है।
टॉप स्टोरीज़
2. फलों और सब्जियों का करें सेवन
मानसून के समय मे ताजे फल और हरी सब्जियां आपको स्वस्थ रहने और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। आप सब्जियों और फलों को सलद के रूप में या फिर जूस बनाकर सेवन कर सकते हैं। यह आपको बीमारियों से दूर रखने और इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करेंगे। लेकिन ध्यान दें कि फल-सब्जियों के सेवन से पहले उनको अच्छी तरह से धो लें।
इसे भी पढ़ें: हड्डियों को मजबूत बनाने और जोड़ों के दर्द को दूर करने में फायदेमंद है इन चीजों का सेवन
3. हाथ जरूर धोएं
हाथ धोना खुद की साफ-सफाई का एक अहम हिस्सा है। आप बिना हाथों को धुले हुए किसी भी चीज का सेवन न करें। मानसून के समय पर हाथ धोन पर जोर दें क्योंकि इस मौसम में हवा में नमी के कारण बैक्टीरिया का प्रसार बढ़ता है। इसके अलावा, इस मौसम में बाहर के खाने से बचें और घर के बने भोजन का सेवन करने की कोशिश करें। जिसमें आप मौसमी फलों और सब्जियों को शामिल करें।
4. बासी खाने से बचें
अक्सर हम सब बचे हुए खाने को फ्रिज में रखकर बाद में उसी को खा लेते हैं। लेकिन कभी भी आप खाने को फ्रिज में लंबे समय तक स्टोर न करें और बासी खाने से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा पुराने या बासी खाने से आपको दस्त या उल्टी हो सकती है।
5. फ्राइड फूड से बचें
हालांकि तला-भुना या चटपटा खाना लजीज लगता है, जिसे देखते ही मुंह में पानी आने लगता है। लेकिन ज्यादा तला-भुना या फ्राइड खाने से आपका पाचन गड़बड़ा सकता है। इसके अलावा, यह आपके वजन को बढ़ाने के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है। इसलिए आप सुनिश्चित करें कि चटपटे या लजीजी दिखने वाले खाने के बजाय स्वस्थ खाने के विकल्पों को चुनें।
इसे भी पढ़ें: जोड़ों के दर्द से राहत और हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है ये आयुर्वेदिक उपचार
6. हल्दी, काली मिर्च और अदरक-लहसुन से करें दोस्ती
मानसून के समय आप अपने खानपान में हल्दी, काली मिर्च, अदरक, लहसुन जैसी चीजों को शामिल करें। यह सभी तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत और इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह आपके पाचन को भी बढ़ावा देते हैं। आप हल्दी, काली मिर्च, अदरक और लहसुन की चाय के रूप में या फिर खाने में शामिल करके इनका सेवन कर सकते हैं।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi