बच्चों के लिए काजू के लाभ : बच्चों के दांत और हड्डियों को मजबूत बनाता है काजू , जानें इसके खास फायदे

बच्चों के लिए काजू के लाभ : बच्चे अक्सर स्नैक्स में बाहरी चीजों को खाना चाहते हैं। इनकी जगह उन्हें काजू खिलाएं तो ये उनकी सेहत के लिए अच्छा होगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों के लिए काजू के लाभ  : बच्चों के दांत और हड्डियों को मजबूत बनाता है काजू , जानें इसके खास फायदे


आज कल के बच्चे बाहरी चीजों को खाना ज्यादा पसंद करते हैं। खास कर कि ऑयली स्नैक्स और फास्टफूड्स। लेकिन ये चीजें बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदेह होते हैं। ये बच्चों में बचपन से ही मोटापा और डायबिटीज का खतरा बढ़ाते हैं। इससे बड़े होने पर उनमें कई जानलेवा बीमारियों का जोखिम बढ़ता है। इसलिए आपको अपने बच्चों को बचपन से हेल्दी रखने के लिए उनकी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना होगा। इसके लिए आप दो काम कर सकते हैं। पहले तो उनकी खान-पान में नेचुरल चीजों को शामिल करें जैसे कि फल, सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स। दूसरा उन्हें एक्सरसाइज और योग करने के लिए प्रोत्साहित करें। खाने में आप स्नैक्स के रूप में ड्राई फ्रूट्स जैसे कि काजू, बादाम और पिस्ता आदि का सेवन कर सकते हैं। पर आज हम आपको बच्चों के लिए काजू खाने के लाभ (Benefits of cashew for toddlers) बताएंगे और साथ ही ये कि आप इसे अपने बच्चों को कैसे खिला सकते हैं। 

Inside_Strongteeth

बच्चों के लिए काजू के लाभ-Benefits of cashew for toddlers in hindi

1. हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है

काजू हड्डियों और दांतों को दोनों के लिए फायदेमंद है। काजू में फास्फोरस बच्चे के विकास के दौरान हड्डियों और दांतों के कार्य में सुधार करने में मदद करता है। काजू में कॉपर, मैंगनीज, पोटेशियम, कैल्शियम, ऑयरन, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम होता है जो कि हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद है। बच्चों में छह महीने की उम्र में दांत निकालना शुरू हो जाता है, ऐसे में उन्हें कैल्शियम की जरूरत होती है जो कि काजू उन्हें दे सकता है। साथ ही बच्चों के लिए विकास के लिए भी इन पोषक तत्वों की जरूरत होती है और काजू इन सब में मददगार है। इसके लिए आप बच्चों को काजू का दूध पीला सकते हैं।ट

इसे भी पढ़ें : बच्चों में वायरल फीवर के लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

2. इम्यूनिटी बढ़ाता है

काजू  एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। दरअसल, काजू का प्रोटीन, कार्ब और जिंक की अच्छी मात्रा होती है, जो कि शरीर को संक्रामक बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। साथ ही ये तत्व शरीर को इन बीमारियों से बचाव में भी मदद करते हैं और इस तरह ये शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। 

3. मस्तिष्क तेज करता है

काजू में पोषण बच्चों के दिमागी विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। काजू में राइबोफ्लेविन और एल-कार्निटाइन मस्तिष्क के संचालन को बढ़ावा देते हैं। काजू बुद्धि के स्तर में भी सुधार करता है और उनकी मेमोरी पॉवर को बढ़ाता है। इसके लिए आप बच्चों को काजू वाला दूध पिला सकते हैं। साथ ही उन्हें स्नैक्स के रूप में इसे खाने को कह सकते हैं। 

4. बच्चों में कब्ज की समस्या को दूर करता है

काजू में उच्च फाइबर सामग्री मेटाबोलिज्म को तेज करके कब्ज से बचा सकता है और पाचन में सुधार करता है।  लेकिन बच्चों को ज्यादा मात्रा में काजू ना खिलाएं नहीं तो उनका पेट भी खराब हो सकता है। उन्हें बस 5 से 6 काजू दें। साथ ही ध्यान रखें कि ये चेक कर लें कि कहीं बच्चों को काजू से एलर्जी तो नहीं है। 

इसे भी पढ़ें : Hearing Loss: शिशु को कम सुनाई देने या बहरेपन के होते हैं ये लक्षण, जानें घर पर कैसे लगाएं इसका पता

5. वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार 

काजू वेट लॉस में मददगार है। काजू कम कैलोरी वाला फूड है। साथ ही फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है जो कि भूख को कम करने और पूर्ण महसूस करने में मदद कर करता है। इस तरह ये बच्चों में वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। इस तरह ये डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मददगार है।

साथ ही काजू फाइबर का एक अच्छा स्रोत है और पोषक तत्वों से भरपूर है जो ब्लड शुगर के स्पाइक्स को रोकने में मदद करता है और डायबिटीज से बचाव में मददगार है। साथ ही ये इंसुलिन के प्रोडक्शन को सही करता है प्रीडायबिटीक बच्चों में डायबिटीज को बढ़ने से रोकता है।

all images credit: freepik

Read Next

बच्चों में वायरल फीवर के लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

Disclaimer