बैटल रोप एक्सरसाइज करने से शरीर को मिलते है कई फायदे, जानें इसे करने का सही तरीका

बैटल रोप एक्सरसाइज करने से आपके पूरे शरीर की कसरत हो सकती है और इससे मांसपेशियों के निर्माण में भी मदद मिलती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बैटल रोप एक्सरसाइज करने से शरीर को मिलते है कई फायदे, जानें इसे करने का सही तरीका

बैटल रोप एक्सरसाइज इन दिनों तेजी से ट्रेंड में बना हुआ है। इस एक्सरसाइज की मदद से आपके पूरे शरीर को टोन करने में मदद मिलती है और इस व्यायाम से आप तेजी से वजन भी घटा सकते हैं। कई लोग तरह-तरह के व्यायाम करने के बाद बाद भी उतना वजन नहीं घटा पाते हैं, जितना आप इस एक एक्सरसाइज को करके कर सकते हैं। बैटल रोप से आपकी मांसपेशियां मजबूत होती है और उनमें ताकत भी आती है। इसे आप कई तरह से कर सकते हैं और इसे करने के लिए आपको मात्र 15-20 सेकंड का समय देना होता है और आप पूरे दिन फिट रह सकते हैं। आइए बैटल रोप एक्सरसाइज के फायदे और करने के सही तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

बैटल रोप एक्सरसाइज करने के फायदे (Benefits of Battle Rope Exercise)

1. अतिरिक्त फैट घटाने में सहायक

कई बार लोग फैट को घटाने के लिए तरह-तरह के एक्सरसाइज करते हैं। फैट बर्न करने के लिए आपको कैलोरी बर्न करने की जरूरत होती है। बैटल रोप्स एक्सरसाइज आपके शरीर को निरंतर मूवमेंट प्रदान करता है, जिससे आपको अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। हर दिन 10 मिनट तक बैटल रोप एक्सरसाइज की मदद से आपक आसानी से वजन कम कर सकते हैं। इससे आप कम समय में पूरे शरीर की कसरत कर सकते हैं। इससे मांसपेशियों के निर्माण के लिए चयापचय दर बढ़ जाती है।

2. अंगों को मजबूती प्रदान करता है

इस व्यायाम की मदद से आप अपने पैरों, घुटनों, कूल्हों और हाथों की मांसपेशियों को मजबूत बना सकते हैं। कई बार हमारे अंग आंतरिक से मजबूती का अनुभव नहीं करते हैं। यह हमारे हाथों से लेकर पैरों तक गति करते हुए पूरे शरीर की पकड़ मजबूत बनाता है। अक्सर शरीर के कई अंगों पर हम अधिक नहीं देते है लेकिन इससे आपकी वो कमी भी पूरी हो सकती है। 

Battle-rope-exercise

Image Credit- Freepik

3. कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को बेहतर बनाए

कई लोग अपने कम वजन और कमजोर मांसपेशियों को लेकर चिंतित रहते हैं, लेकिन इस दौरान आपको आपने हृदय स्वास्थ्य के बारे में भूलना नहीं चाहिए। कार्डियो किए बिना, आप हैवी वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं। बैटल रोप से आपके हृदय स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। इससे आपके हृदय गति बढ़ जाएगी और शरीर में खून और ऑक्सीजन का प्रवाह तेजी से होता है और शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद मिलती है। 

4. संतुलन और समन्वय को बेहतर बनाए

बैटल रोप एक्सरसाइज शारीरिक असंतुलन को खत्म करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके नियमित उपयोग से शरीर के अंगों के समन्वय में सुधार होता है क्योंकि रस्सियां आपके प्रत्येक हाथ को स्वतंत्र रूप से काम करने का मौका देती है। इस अभ्यास में आप फेफड़े और स्क्वाट से संबंधित व्यायाम भी जोड़ सकते हैं। रस्सियों को केवल ऊपर और नीचे लहराने के बजाय आप उन्हें गोलाकार दिशा में घुमा सकते हैं ताकि विभिन्न मांसपेशियों में मजबूती आए। 

इसे भी पढ़ें- ग्रुप में एक्सरसाइज करने से आपकी सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, बना रहता है मोटिवेशन. बैटल रोप है मजेदार एक्सरसाइज

कई बार हम जिम या एक्सरसाइज करके ऊब जाते हैं लेकिन बेटल रोप एक्सरसाइज करने में काफी मजेदार और आसान होता है। इसमें आपको कई तरह के उपकरण की जरूरत भी नहीं होती है। इसके लिए आप रस्सी को अलग-अलग दिशा या अलग तरीकों से घुमा भी सकते हैं। आपको ये ऐसा लग सकता है, जैसे आप रस्सियों के साथ खेल रहे हैं लेकिन साथ ही आपको इसके सही ढंग से उपयोग करने पर भी ध्यान देना चाहिए।  इससे आप फिट और स्वस्थ रह सकते हैं। 

इन तरीकों से करें बैटल रोप एक्सरसाइज

1. द्विपक्षीय बैटल रोप एक्सरसाइज

इस एक में आप दोनों हाथों से रस्सियों को घूमाने का प्रयास करते हैं। आइए इसके स्टेप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

1. इसमें आप अपने पैरों को कूल्हे से अलग करके प्रत्येक हाथ में एक रस्सी पकड़ें। रस्सियों को थोड़ा ढीला रखने का प्रयास करें। 

2. फिर अपने घुटनों को थोड़ा मोड़ें और अपने कंधों को वापस लाएं और अपने कोर को टाइट करने की कोशिश करें।

3. दोनों रस्सियों को एक ही समय में कंधे की ऊंचाई के ठीक नीचे तक घुमाएं और फिर उन्हें वापस नीचे की ओर घुमाएँ। यह रस्सियों के साथ एक लहर की तरह दिखेगा।

4. रस्सियों को तुरंत वापस ऊपर लाएं। बिना रुके गति को दोहराएं।

5. 30 सेकंड के लिए इस एक्सरसाइज को करने कोशिश करें। फिर 30-सेकंड का ब्रेक लें और 3-4 सेट अभ्यास करने का प्रयास करें। 

Battle-rope-exercise

Image Credit- Freepik

2. रोप स्लैम

इस एक्सरसाइज से आपके हाथों की मांसपेशियों में मजबूती आती है। इसके स्टेप्स कुछ ऐसे हैं। 

1. अपने पैरों को कूल्हे से अलग करके प्रत्येक हाथ में एक रस्सी पकड़ें। रस्सियों को थोड़ा ढीला रखने का प्रयास करें। 

2. अपने घुटनों को थोड़ा मोड़ें, अपने कंधों को वापस लाएं और अपने कोर को टाइट करें।

3. अपने पैरों की पकड़ मजबूत करें और अपने पैरों को बढ़ाएं और दोनों हाथों से रस्सियों को उठाते हुए बढ़ें।

4. जैसे ही रस्सियाँ खत्म हो जाएं। उन्हें फर्श पर तेजी से पटकें। 

5. आप फिर से रस्सियों को हाथों की मदद से उठाना शुरू कर दें और अगले सत्र को शुरू करें।

6. 30 सेकंड के लिए इस व्यायाम को करें। फिर थोड़े समय का ब्रेक लेने के बाद 3-4 सेट और करने की कोशिश करें। 

हालांकि शुरुआत में इसे किसी ट्रेनर की मदद से ही करने की कोशिश करें ताकि किसी प्रकार के चोट का खतरा न हो। 

इसे भी पढ़ें- वर्कआउट के बाद कभी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, बॉडी बनेगी नहीं घटेगी

सावधानियां

1. बैटल रोप व्यायाम करने से पहले वार्मअप जरूर कर लें ताकि शरीर में किसी प्रकार की चोट न आए। 

2. अगर आप चाहे तो रस्सी की लंबाई बढ़ा सकते हैं लेकिन शुरुआती दौर में ऐसा करना उचित नहीं होगा। 

3. अगर आपके शरीर के किसी भी अंग में दर्द या चोट हो, तो ये न करें।

4. बैटल रोप एक्सरसाइज करने के दौरान ढीले कपड़े पहनने की कोशिश करें।

5. रस्सियों की तीव्रता बढ़ाने के साथ तेजी गति से सांस भी लें। असंतुलन की स्थिति में आपको रूक जाना चाहिए ताकि किसी प्रकार की समस्या न हो। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

चेहरे की चर्बी को कम करने के लिए मलाइका के साथ करें फेस योग, जानें करने का सही तरीका

Disclaimer