Workout Eating Tips: वर्कआउट के बाद कभी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, बॉडी बनेगी नहीं घटेगी

हर व्यक्ति के लिए इस बात को समझना बेहद जरूरी है कि फिट रहना हमारे लिए जरूरी है न कि मजबूरी। फिट रहने के लिए बहुत सी चीजों पर ध्यान देना जरूरी होता है। इसलिए वर्कआउट के बाद सही आहार बेहद जरूरी होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Workout Eating Tips: वर्कआउट के बाद कभी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, बॉडी बनेगी नहीं घटेगी


फिट रहना किसे पसंद नहीं लेकिन इस चक्कर में हम बाजार में बिकने वाली तमाम चीजों की चपेट में आ जाते हैं और अपने शरीर को नुकसान पहुंचा बैठते हैं। फिट रहने के लिए हमें ढेरों नियमों का पालन करना पड़ता है जैसे सही समय पर उठना, खान-पान की अच्छी आदतों को अपनाना, एक्सरसाइज करना और सही प्रोटीन की मात्रा को बनाए रखना। लेकिन इन सभी नियमों का पालन करना इतना आसान नहीं है यहीं कारण है कि कुछ लोग फिट रहते हैं जबकि कुछ अपनी गलत आदतों के कारण अपने स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा बैठते हैं। हर व्यक्ति के लिए इस बात को समझना बेहद जरूरी है कि फिट रहना हमारे लिए जरूरी है न कि मजबूरी। फिट रहने के लिए बहुत सी चीजों पर ध्यान देना जरूरी होता है। लेकिन ज्यादातर लोग वर्कआउट के दौरान इन बातों का ध्यान नहीं रखते और बाद में अस्वस्थ होने का हवाला देते हैं। इन सबमें सबसे महत्वपूर्ण चीज यह है कि वर्कआउट के बाद खाना सबसे जरूरी बात है।

सही आहार हमें हमारा मनचाहा आकार देने में मदद करता है जबिक गलत हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। वर्कआउट के बाद सही आहार इसलिए जरूरी होता है क्योंकि तब हमारे शरीर का एनर्जी लेवल काफी बढ़ा होता है और हम जो भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारे विकास में मदद करता है या फिर नुकसान पहुंचाता है। इसलिए हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको हमेशा वर्कआउट के बाद नहीं खाना चाहिए।

वर्कआउट के बाद कभी न खाएं ये 5 चीजें

फास्ट फूड

पेट की भूख को तुंरत शांत करने का एक तरीका है फास्ट फूड जिसे धीमा जहर भी कहते हैं। फास्ट फूड का नाम सुनते हैं लोगों के मन में बर्गर, चाउमीन और फ्रेंच फ्राइस की तड़प लगने लगती है। ये सुनने में जितना लजीज लगता है उतना ही खराब प्रभाव इसका हमारे शरीर पर पड़ता है। वर्कआउट के बाद फास्ट फूड जिम में आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर देता है। इसलिए भूलकर भी एक्सरसाइज के बाद फास्टफूड का सेवन नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः Healthy Protein Sources: बॉडी बनाने के लिए ढूंढ रहे प्रोटीन तो भटके नहीं ये 5 चीजें हैं प्रोटीन से भरी और बेहद सस्ती

एनर्जी बार

एनर्जी बार के बारे में आपने काफी सुना होगा लेकिन ये शरीर को तुरंत एनर्जी देने के साथ-साथ सेहत पर बुरा असर भी डालती है क्योंकि शरीर को जितनी तेजी से एनर्जी मिलती है उतनी ही जल्दी कम भी हो जाती है। दरअसल इस प्रकार की बार में एडड शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो एक्सरसाइज के बाद शरीर को नुकसान पहुंचाती है।

कच्ची चीजें

दरअसल जिम में एक्सरसाइज करने के बाद भूख बढ़ जाती है और हम जो मिलता है उसे बड़े चाव से खाते हैं और जल्दबाजी में कच्चा ही खा जाते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। एक्सरसाइज के बाद फल ठीक हैं लेकिन कच्ची सब्जियां कभी न खाएं। अगर आप एक्सरसाइज के बाद कच्ची चीजें खाना पसंद करते हैं तो इस आदत को बदलने का वक्त आ गया है। हां आप तोड़े वक्त बाद ये खा सकते हैं लेकिन एक्सरसाइज के बाद ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। एक्सरसाइज के कुछ घंटों बाद ही आप कच्चे फ्रूट और सब्जी खाएं।

इसे भी पढ़ेंः  Fitness After 30: बिना जिम 30 की उम्र के बाद इन 5 तरीकों से रखें खुद को फिट, करने में हैं बेहद आसान

नट बटर

पीनट बटर हो या फिर किसी प्रकार का अन्य बटर आपको स्वाद तो दे सकता है लेकिन जरूरी नहीं कि जो चीज स्वाद में अच्छी हो वह शरीर के लिए भी फायदेमंद साबित हो। इन्ही में से एक है बटर। एक्सरसाइज के बाद कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन लेना काफी फायदेमंद होता है लेकिन इनकी जगह बटर खाना आपके शरीर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

मीठा

मीठा आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदेह है इस बात को सभी लोग भलीभांति जानते हैं और इन चीजों को देखकर मुंह में पानी आना भी स्वभाविक है। खाना खाने के बाद मीठा खाना आपको मोटापे का शिकार बना सकता है और तो और एक्सरसाइज के बाद डोनट या पेस्ट्री जैसी मीठी चीज आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए वर्कआउट के बाद हमेशा मीठा न खाएं।

Read More Articles On Exercise & Fitness In Hindi

Read Next

National Sports Day 2019: रोजाना 60 मिनट की स्‍पोर्ट्स एक्टिविटी से शरीर रहता है फिट, नहीं होती जानलेवा बीमारियां

Disclaimer