
30 की उम्र के बाद हमारे शरीर में बहुत से बदलावों की शुरुआत हो जाती है। हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, हम स्टेमिना खोने लगते हैं और कम ऊर्जावान होते चले जाते हैं।
उम्र भले ही एक संख्या हो सकती है लेकिन कभी-कभार आपको ये संख्या अपने दिमाग में रखने की जरूरत होती है। 30 की उम्र के बाद हमारे शरीर में बहुत से बदलावों की शुरुआत हो जाती है। हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, हम स्टेमिना खोने लगते हैं और कम ऊर्जावान होते चले जाते हैं। लेकिन 30 के होने के बाद सभी नए बदलावों और चुनौतियों के बावजूद आपके पास करने को ऐसी बहुत सी चीजें है, जिसके जरिए आप एजिंग प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं और युवा व स्वस्थ रह सकते हैं। 30 के बाद कई लोग फिट रहने के लिए घंटों जिम में बिताते हैं लेकिन स्वस्थ जीवनशैली के लिए जिम जाना ही जरूरी नहीं है आप अपने शरीर को स्वस्थ रखने व फिट रहने के लिए ये 5 तरीके भी अपना सकते हैं।
अच्छी नींद लें
अच्छी नींद की ताकत को नजरअंदाज मत करिए। दोस्तों के साथ नाइट आउट सुनने में बेहद अच्छा लग सकता है लेकिन हमारे शरीर को अगले दिन काम करने के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है। तरोंताजा और ऊर्जावान महसूस करने के लिए सुनिश्चित करें कि आप रोजाना सात से नौ घंटे की नींद जरूर लें।
शराब की मात्रा को सीमित करें
हैंगओवर चढ़ा रहना कभी मजेदार नहीं होता। शराब आपके शरीर को इतना नुकसान पहुंचाती है, जितना आप सोच भी नहीं सकते। अपने शरीर के लिए एक फेवर करें और दो ड्रिंक के बाद रुक जाएं। आप सिरदर्द के साथ अगले दिन सही से कम नहीं कर सकते।
इसे भी पढ़ेंः इस नई एक्सरसाइज से खुद को फिट रख रहे विराट कोहली, नया फिटनेस वीडियो आया सामने
सही वजन बनाएं रखें
जैसे-जैसे हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा होना शुरू हो जाता है तब हमारा वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। अब वक्त आ गया है कि हम अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग हो जाएं और एक स्वस्थ जीवनशैली बनाने पर ध्यान दें। एक नियंत्रित डाइट का विकल्प चुनें और बढ़ते वजन पर गौर फरमाएं।
मसल हेल्थ बनाएं
एक चीज जो ज्यादातर पुरुष अपनी मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए कर सकते हैं। सही वजन के साथ हमें मांसपेशियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने की भी आवश्यकता होती है। एक निश्चित उम्र के बाद सही पोषक तत्वों की कमी हमारी मांसपेशियां को कमजोर कर देती है, जो बदले में हमारी दक्षता और ऊर्जा के स्तर को कम करती हैं।
इसे भी पढ़ेंः सिर्फ 3.5 मिनट एक्सरसाइज कर शिल्पा शेट्टी रहती हैं फिट, वजन घटाने और मसल्स बनाने में फायदेमंद
धूम्रपान छोड़ें
धूम्रपान से कैंसर होता है। यह बुरी आदत आपकी जिंदगी के हर दिन को नुकसान पहुंचा रही है। यह न केवल कैंसरकारी होती है बल्कि आपके होंठ और उंगलियों को भी गंदा करती है। यह आपके दांतों को भी पीला करती है और आपके मुंह से बदबू का भी कारण बनती है। अगर आप घूम्रपान नहीं छोड़ते हैं तो आपके लिए और मुश्किल हो सकता है। हम सभी धूम्रपान के बुरे प्रभावों के बारे में जानते हैं इसके बावजूद इसे छोड़ना इतना आसान नहीं प्रतीत होता। अगर आपने अभी सिगरेट पीना शुरू किया है तो इसे छोड़ना का प्रयास कीजिए।
Read More Articles On Exercise & Fitness In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।