Expert

चाय में चीनी की जगह मिलाएं शहद, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ करना कई लोगों के लिए आम है। लेकिन चाय में चीनी के स्थान पर शहद मिलाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, आइए जानते हैं कैसे- 
  • SHARE
  • FOLLOW
चाय में चीनी की जगह मिलाएं शहद, सेहत को मिलेंगे कई फायदे


भारत में ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ होती है। चाय कई लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है, क्योंकि अगर वो सुबह की चाय न पिएं तो उनके दिन की शुरुआत अधूरी रह जाती है। ज्यादातर लोग सुबह की चाय मीठी पीना यानी चीनी वाली पीना पसंद करते हैं। लेकिन, चीनी का सेवन हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है। ऐसे में कुछ लोग सुबह की चाय में शहद मिलाकर पीना पसंद करते हैं। शहद को नेचुरल मिठास का अच्छा सोर्स माना जाता है। ऐसे में आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि चाय में चीनी के स्थान पर शहद मिलाकर पीने के क्या फायदे और इसके नुकसान भी क्या हैं?

चाय में शहद मिलाने के फायदे

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि, चाय में चीनी के स्थान पर शहद मिलाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि-

1. नेचुरल मिठास

शहद में एक खास तरह की खुशबू और स्वाद होता है, जो आपकी चाय के स्वाद को ज्यादा गहरा और आरामदायक बनाता है। यह चीनी की ही तरह मीठा होता है, इसलिए थोड़ी मात्रा में ही आपकी चाय को मीठा बना देता है।

2. इम्यूनिटी बढ़ाएं

शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसलिए, नियमित रूप से गुनगुनी चाय में शहद मिलाकर पीने से सर्दी-जुकाम और गले में खराश की समस्या से राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: सद्गुरु का इम्यूनिटी बूस्टर नुस्खा, बदलते मौसम में फॉलो करें ये आयुर्वेदिक फॉर्मूला

3. नेचुरल एनर्जी

शहद  में मौजूद नेचुरल शुगर आपके शरीर को तुरंत एनर्जी देता है जिससे सुबह के समय काम करने वाले लोगों के लिए एक ये बेस्ट एनर्जी बूस्टर बन सकते हैं।

4. पाचन में फायदेमंद

शहद का सेवन आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह पेट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को एक्टिव करता है और एसिडिटी या कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।

5. वजन कंट्रोल करें

शहद में भी कैलोरी होती है, लेकिन यह चीनी की तुलना में थोड़ी कम होती है और इसमें मौजूद एंजाइम मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद करते हैं। अगर आप सीमित मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो वजन कम करने में ये फायदेमंद हो सकता है।

01 (18)

चाय में शहद मिलाने के नुकसान

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, चाय में शहद मिलाना चीनी के मुकाबले आपके लिए ज्यादा हेल्दी हो सकता है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि इससे कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, जैसे-

1. गर्म चाय में मिलाना

अगर शहद को बहुत गर्म चाय में मिलाया जाए तो उसके पोषक तत्व खत्म हो सकते हैं। साथ ही, ज्यादा गर्मी में शहद के कुछ तत्व हाइड्रॉक्सीमेथिलफुरफुरल नाम के कंपाउंड में बदल सकते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसलिए, हमेशा हल्की गुनगुनी चाय में ही शहद मिलाएं।

2. शुगर कंटेंट

शहद नेचुरल होती है, लेकिन इसमें भी शुगर होता है। इसलिए, ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से वजन बढ़ सकता है और ब्लड शुगर लेवल भी प्रभावित हो सकता है। इसलिए, डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन सोच-समझकर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: शिशु को पहले साल में नमक, चीनी, गुड़ और शहद क्यों नहीं देते? डॉक्‍टर से जानें

3. एलर्जी की संभावना

कुछ लोगों को मधुमक्खियों से एलर्जी हो सकती है। ऐसे लोगों को शहद के सेवन से भी स्किन पर रैशेज, खुजली या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

4. शिशुओं के लिए असुरक्षित

एक साल से कम उम्र के बच्चों के लिए शहद असुरक्षित मानी जाती है, इसलिए उन्हें देने से बचना चाहिए, क्योंकि उसमें बैक्टीरिया के स्पोर हो सकते हैं, जो नवजातों के लिए हानिकारक होता है।

निष्कर्ष  

चाय में मिठास के लिए चीनी के स्थान पर शहद का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इसे बहुत ज्यादा हेल्दी समझना आपके स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकता है। बहुत ज्यादा मात्रा में शहद का इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए, हमेशा सीमित मात्रा में इसका सेवन करें।
Image Credit: Freepik



FAQ

  • शहद खाने से क्या लाभ होता है?

    शहद खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, दिल के स्वास्थ्य में सुधार होता है, खांसी व गले की खराश से राहत मिलती है, पाचन बेहतर होता है और बेहतर नींद में मदद मिलती है
  • रात को सोते समय शहद खाने से क्या होता है?

    रात को सोने से पहले शहद का सेवन बेहतर नींद में मदद कर सकता है, जिससे खांसी से राहत और पाचन क्रिया को बेहतर रखने में मदद मिलती है।
  • शहद कब नहीं खाना चाहिए?

    शहद का सेवन कुछ खास स्थितियों में नहीं करना चाहिए, जैसे एक साल से कम उम्र के बच्चे, ज्यादा गर्म पानी या खाने के साथ और एलर्जी होने पर।

 

 

 

Read Next

क्या रोजाना कोम्बुचा पीना हेल्थ के लिए सुरक्षित है? जानें फायदे और रिस्क

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 25, 2025 10:06 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

TAGS