चेहरे पर लगाएं सेब और कच्चे दूध से बना फेस पैक, मिलेंगे कई फायदे

Benefits of Apple and Raw Milk on Face: सेब और कच्चे दूध का फेस पैक त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है। आइये जानें बनाने का तरीका।   
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर लगाएं सेब और कच्चे दूध से बना फेस पैक, मिलेंगे कई फायदे

त्वचा के लिए घरेलू नुस्खे बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। चेहरे के लिए इनका इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। यह प्राकृतिक नुस्खे न सिर्फ चेहरे पर ग्लो लाते हैं, बल्कि त्वचा की समस्याओं में राहत ही देते हैं। घरेलू नुस्खे अपनाने का सबसे बड़ा फायदा है कि इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। इसी तरह बरसो पुराना नुस्खा है सेब और कच्चे दूध। यह दोनों चीज़े ही त्वचा के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसलिए अगर इनका फेस पैक बनाकर लगाया जाए, तो यह त्वचा की कई समस्याओं मे राहत दे सकते हैं। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानें सेब और कच्चे दूध का फेस पैक बनाने का तरीका। 

apple and raw milk benefits

सेब और दूध के फेस पैक के फायदे - Benefit of Apple and Raw Milk Face Pack Benefit In Hindi

त्वचा को हाइड्रेट करें

गर्मियों में हमारी त्वचा को भी हाइड्रेशन की जरूरत होती है। वहीं त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए दूध और सेब दोनों फायदेमंद माने गए हैं, जिससे यह फेस पैक स्किन को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है। सेब में विटामिन-ई पाया जाता है, तो त्वचा को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है। 

एक्ने और डार्क स्पॉट्स से राहत दे

अगर आपकी त्वचा पर भी डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन की समस्या है, तो यह फेस पैक काफी असरदार साबित हो सकता है। दूध और सेब के आवश्यक गुण त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़े- घर पर सेब से इस तरह करें फेशियल, चेहरे पर आएगा नैचुरल ग्लो

त्वचा जवां बनाए रखें

फाइन लाइंस की समस्या में यह फेस पैक बेहद फायदेमंद माना जाता है। सेब में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। वहीं कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड और विटामिन-ए की अधिक मात्रा पायी जाती है, जो फाइन लाइंस और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा दिला सकती है। 

त्वचा में निखार बनाए रखें

त्वचा में प्राकृतिक निखार लाने के लिए सेब और कच्चे दूध का फेस पैक फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ आवश्यक विटामिन्स भी पाए जाते हैं। वहीं कच्चे दूध में एक्सफोलिएटिंग गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा से डेड स्किन निकालने में फायदेमंद हो सकते हैं। 

चलिए अब जानते हैं गर्मियों में सेब और कच्चे दूध का फेस पैक कैसे तैयार किया जाए -

सेब और दूध का फेस पैक कैसे बनाएं - How To Make Apple and Raw Milk Face Pack

सामग्री

सेब - 4 टुकड़े  

कच्चा दूध - 2 चम्मच

शहद - 1 चम्मच

इसे भी पढ़े- सेब का सिरका और ग्रीन टी फेस पैक लगाने के फायदे और बनाने का तरीका

बनाने की विधि

सेब और दूध का फेस पैक बनाने के लिए कच्चे दूध का ही इस्तेमाल करें। इससे त्वचा चिकनी नही होगी। 

एक बाउल में 4 सेब के टुकड़े डालकर मैश डालकर मैश कर लें। 

अगले स्टेप में इसमें 1 चम्मच शहद डालें और अच्छे से मिलाएं। 

आखिर में 2 चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। 

कैसे लगाएं

इस फेस पैक को ब्रश या हाथों की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। अब 15 से 20 मिनट तक रिलैक्स करें और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। इस फेस पैक को आप मसाज क्रीम की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इस तरह से आप घर पर सेब और कच्चे दूध से फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे न सिर्फ त्वचा में निखार आएगा बल्कि त्वचा की समस्याओं से राहत भी मिलेगी। 

 

Read Next

गर्मियों में चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाने के लिए लगाएं ये 4 आइसक्यूब मास्क

Disclaimer