सेब का सिरका और ग्रीन टी फेस पैक लगाने के फायदे और बनाने का तरीका

Apple Cider Vinegar and Green Tea face pack : सेब के सिरके और ग्रीन टी के पोषक तत्व स्किन को डीप क्लीन कर रंगत को निखारने में मदद करते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सेब का सिरका और ग्रीन टी फेस पैक लगाने के फायदे और बनाने का तरीका


Apple Cider Vinegar and Green Tea face pack: भारत में एप्पल साइडर विनेगर यानी की सेब के सिरके का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण सेब का सिरका सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा इन दिनों भारत में ग्रीन टी का इस्तेमाल भी भरपूर मात्रा मं किया जाता है। घरेलू इस्तेमाल के अलावा सेब के सिरके और ग्रीन टी का इस्तेमाल स्किन केयर रूटीन में किया जाता है। आज बाजार में सेब के सिरके और ग्रीन टी वाले कई फेस वॉश, फेस मास्क मौजूद हैं। हालांकि बाजार में मिलने वाले इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में कई बार केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है।

केमिकल्स का इस्तेमाल होने की वजह से लोग इन प्रोडक्ट का प्रयोग करने से बचते हैं। ऐसे में लोग समझ नहीं पाते हैं कि आखिरकार कैसे ग्रीन टी और एप्पल साइडर विनेगर को अपने ब्यूटी रूटीन और स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जाए। अगर आप भी इसी कन्फ्यूजन में है तो आज हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं सेब के सिरके और ग्रीन टी से फेस पैक बनाने का तरीका और इससे स्किन को मिलने वाले फायदों के बारे में। 

इसे भी पढ़ेंः चेहरे पर लगाएं पपीते के छिलके और दूध का मिश्रण, स्किन को मिलेंगे ये 5 फायदे

Apple Cider Vinegar and Green Tea face pack benefits in Hindi

सेब का सिरका और ग्रीन टी फेस पैक बनाने का तरीका

  • एप्पल साइडर विनेगर - 2 चम्मच
  • ग्रीन टी - 2 चम्मच
  • शहद - 1 चम्मच
  • मुल्तानी मिट्टी या बेसन - 1 से 2 चम्मच

इस फेस पैक को बनाने के लिए ग्रीन टी को बनाकर इसे ठंडा करके अलग से निकाल लें। 

अब एक बाउल में एप्पल साइडर विनेगर के 2 चम्मच डालें। इसी में ग्रीन टी और शहद को अच्छे से मिलाएं। 

जब ग्रीन टी, सेब का सिरका अच्छे तरीके से मिल जाए तो इसमें बेसन या मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बनाएं।

आपको ये पेस्ट तक तब मिलाना है जब तक कि ये फेस पैक के तौर पर तैयार न हो जाए।

चेहरे को क्लेंजर से क्लीन करने के बाद सेब के सिरके और ग्रीन टी से बने फेस पैक को चेहरे पर सही तरीके से लगाएं।

10 से 15 मिनट तक फेस पैक को सूखने दें और बाद में चेहरे को नॉर्मल पानी से धोएं। 

चेहरे की समस्या से राहत पाने के लिए आप सप्ताह में 2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः चेहरे पर दालचीनी कैसे लगानी चाहिए? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका

Apple Cider Vinegar and Green Tea face pack benefits in Hindi

सेब का सिरका और ग्रीन टी फेस पैक के फायदे

1. सेब के सिरके और ग्रीन टी के फेस पैक में विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। 

2. इस फेस पैक में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो उम्र के साथ चेहरे पर होने वाली झुर्रियों, झाइयों से राहत दिलाने में मदद करते हैं। 

3. सेब के सिरके और ग्रीन टी के पोषक तत्व स्किन को डीप क्लीन करने में त्वचा की रंगत को निखारने में मदद करता है। 

4. सेब के सिरके और ग्रीन टी में ईसीजीसी (एपिग्लो कैटेचिन-3-गैलेट) पाया जाता है। ये एक नैचुरल एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी के रूप में काम करता है और चेहरे पर होने वाले मुंहासों से राहत दिलाने में मदद करता है। 

Pic Credit: Freepik.com

 

Read Next

फेस ऑयल लगाने के फायदे और सही तरीका क्या है? जानें ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version