महिला हो या पुरुष हर कोई अपनी स्किन पर निखार चाहता है। लेकिन बढ़ते प्रदूषण, धूप और धूल के कारण स्किन पर कई तरह की परेशानियां हो सकती है। प्रदूषण के कारण आपकी स्किन पर डलनेस बढ़ जाता है। अपनी स्किन की परेशानी को दूर करने के लिए लोग महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लग जाते हैं। लेकिन इससे स्किन पर ज्यादा फर्क नजर नहीं आता है, तो हमें काफी निराशा महसूस होता है। लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है।
स्किन की डलनेस को आप घरेलू उपायों से ठीक कर सकते हैं। वैसे तो कई घरेलू उपायों से आप स्किन की परेशानी दूर कर सकते हैं, लेकिन सेब का छिलका स्किन की डलनेस को दूर करने का सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकता है। अधिकतर लोग सेब के छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन इस छिलके को फेंकने के बजाय अपने फेस पर लगाएं। इससे आपकी स्किन पर निखार आएगा। साथ ही स्किन पर होने वाली तमाम परेशानियों से राहत मिल सकेगा। आइए जानते हैं सेब के छिलके को इस्तेमाल करने का क्या तरीका है?
सेब का छिलका और कच्चे दूध का पैक
- इस पैक को तैयार करने के लिए सेब के छिलके को धूप में अच्छे से सुखा लें।
- छिलका अच्छे से सूख जाने के बाद इसे मिक्सी में अच्छी तरह पीसकर पाउडर तैयार कर लें।
- अब 1 कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध और 1 चम्मच सेब का पाउडर मिक्स करें।
- इस मिश्रण को अपने गर्दन से लेकर चेहरे पर लगाएं।
- करीब 25 मिनट तक इस पैक को चेहरे पर लगाएं।
- पैक सूखने के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
- सप्ताह में 3 बार इस पैक को लगाने से आपकी स्किन पर निखार आएगा।
इसे भी पढ़ें - लैपटॉप और मोबाइल पर ज्यादा काम करने से स्किन हो सकती है खराब, इन 6 तरीकों से रखें स्किन का ख्याल
टमाटर और सेब के छिलके का फेसपैक
टमाटर के साथ सेब के छिलके का पेस्ट तैयार करने के लिए सबसे पहले 2 से 3 सेब से छिलका उतार लें। अब इसे 1 टमाटर के साथ मिक्सी में अच्छे से पीस लें। अब इस मिश्रण को अपने फेस पर करीब 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें। इस पैक को आप सप्ताह में 2 बार जरूर लगाएं। इससे आपकी स्किन ग्लो करेगी। साथ ही स्किन पर मौजूद पिंपल्स और दाग दूर हो जाएंगे।
सेब के छिलके से होने वाला फायदा
- इलिनोइस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, सेब के छिलके में कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, फॉलेट और आयरन जैसे तत्वों की प्रचुरता होती है। ये सभी तत्व आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
- कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल हड्डियों को मजबूत रखने में गुणकारी होते हैं।
- इसके साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी भरपूर रूप से होता है, जो स्किन को बैक्टीरियल प्रॉब्लम से बचाव करता है।
- इसमें फाइबर की प्रचुरता होती है, जो आपको अपच, कब्ज और पेट की अन्य परेशानियों से बचाव करता है।
- स्किन पर मौजूद दाग-धब्बे की परेशानी को दूर करने में असरदार होता है।
- चेहरे पर मौजूद ब्लैकहैड्स की परेशानी को दूर करने मे असरदार होता है।
इसे भी पढ़ें - इन 3 उबटन से स्किन पर आएगा निखार, जानिए आपकी स्किन पर कौन सा उबटन करेगा सूट
Read More Article On Skin Care In Hindi