घर पर सेब से इस तरह करें फेशियल, चेहरे पर आएगा नैचुरल ग्लो

Apple Facial At Home For Glowing Skin: सेब से घर पर आसानी से फेशियल किया जा सकता हैं। जानते हैं इसके स्टेप।  
  • SHARE
  • FOLLOW
घर पर सेब से इस तरह करें फेशियल, चेहरे पर आएगा नैचुरल ग्लो


Apple Facial At Home For Glowing Skin: सेब पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन, सोडियम, फॉस्फोरस, जिंक और कैल्शियम आदि पाए जाते हैं। इसको खाने से पाचन तंत्र हेल्दी रहने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। सेब के सेवन से शरीर की कमोजरी भी आसानी से दूर होती है। सेब स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में मदद भी करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सेब शरीर के साथ स्किन के लिए भी काफी लाभदायक होता है। सेब के फेस पैक के बारे में, तो आपने हजारों बार सुना होगा। सेब का फेशियल करने से भी स्किन की कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। चेहरे पर इससे फेशियल करने से एक्ने, डार्क स्पॉट्स, पिंपल्स आदि की समस्याएं दूर होती हैं। चेहरे पर सेब से फेशियल करने से नैचुरल ग्लो मिलता है और स्किन भी हेल्दी रहती है। आइए जानते हैं सेब से फेशियल करने के तरीके के बारे में।

 फेस क्लीनिंग- Face Cleaning

घर पर फेशियल करने के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छे से धो कर साफ कर लें। फेशियल करने से पहले चेहरे पर किसी तरह की गंदगी नहीं होनी चाहिए। आप किसी क्लींजर की मदद से भी चेहरे को साफ कर सकते हैं। चेहरे को साफ करने के बाद स्किन फेशियल के लिए तैयार हो जाएगी।

सेब फेस स्क्रब- Face Scrub

चेहरे पर स्क्रब करने के लिए इसमें 1 सेब, 1/4 चम्मच ओटमील, 1 चम्मच शहद, 1/4 चम्मच अखरोट पाउडर , 1/2 ब्राउन चीनी और 1/4 चम्मच दालचीनी पाउडर लें। चीनी को छोड़कर सभी को मिक्सर में लेकर मिश्रण तैयार करें। जब मिश्रण तैयार हो जाएं, तो इसमें चीनी डालकर स्क्रब तैयार करें। अब इस स्क्रब से हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। चेहरे पर स्क्रब करने से पोर्स की सफाई होती है। जिससे स्किन ग्लोइंग बनती है।  

apple facial

सेब मसाज क्रीम- Massage Cream

स्क्रबिंग के बाद फेशियल का अगला स्टेप चेहरे की मसाज करना होता है। इसके लिए कटोरी में सेब को कद्दूकस करके रखे लें। अब इस सेब से चेहरे की हल्के हाथ से 5 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। उसके बाद सेब के पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर नॉर्मल पानी से चेहरे को वॉश करें। इस तरह से चेहरे की मसाज करने से चेहरे पर ग्लो आता है और एक्ने आदि की समस्या आसानी से दूर होती है।

इसे भी पढ़ें- रातभर पानी में भिगोकर रखें छुहारे, सुबह खाने से मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

सेब फेस पैक- Face Pack

सेब का फेस पैक लगाने के लिए सेब को कद्दूकस कर लें। इसमें 1 चम्मच दही और 2 चम्मच संतरे का ताजा रस को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। इस पैक को लगाने से चेहरे की टैनिंग दूर होने के साथ चेहरे ग्लोइंग भी बनेगा।

 चेहरे को मॉइश्चराइज करे- Moisturizer

चेहरे को फेशियल करने के बाद चेहरे को मॉइश्चराइज करना बहुत आवश्यक होता है। चेहरे को मॉइश्चराइज करने के लिए अच्छे मॉइश्चराइजर का उपयोग करें। इससे चेहरे को पोषण मिलेगा और स्किन ग्लोइंग बनेगी।

सेब का फेशियल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें इसको करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

चेहरे पर लगाएं मेथी के पत्तों से बना फेस पैक, स्किन बनेगी खूबसूरत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version