Expert

अम्बा हल्दी के साथ शहद खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इनके बारे में

अगर आप कच्ची हल्दी को शहद में भीगोकर खाते हैं, तो इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। जानें ये किन समस्याओं में ज्यादा फायदेमंद है।
  • SHARE
  • FOLLOW
अम्बा हल्दी के साथ शहद खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इनके बारे में


Amba Haldi With Honey Benefits: हमारे किचन में मौजूद कई चीजें हमारे लिए औषधि की तरह काम करती हैं। अगर आप बात कच्ची हल्दी और शहद की करें, तो इनके सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं में आराम मिलता है। कच्ची हल्दी को अम्बा हल्दी भी कहा जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसे डेली डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और इंफेक्शन का खतरा कम होता है। शहद में भी एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसे गले की खराश रोकने या मीठे के हेल्दी ऑप्शन में शामिल किया जाता है। अगर इन दोनों को एक साथ खाया जाए, तो ये सुपरफूड की तरह काम करते हैं। इन्हें मिलाकर खाने से कई समस्याओं को कम किया जा सकता है। इसके फायदों पर बात करते हुए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ चैताली राठौड़ ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए लेख के माध्यम से जानें इसके फायदों के बारे में।

01 - 2024-12-12T161737.099

अम्बा हल्दी के साथ शहद मिलाकर खाने के फायदे- Benefit of Eating Amba Haldi With Honey

  • कच्ची हल्दी के साथ शहद मिलाकर खाने से जोड़ों में दर्द की समस्या में आराम मिलता है। इन दोनों चीजोंं में ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे शरीर की सूजन और दर्द की समस्या ठीक होती है।
  • अगर आपको त्वचा में खुजली की समस्या रहती है, तो आपको ये रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए। शहद और हल्दी दोनों की त्वचा से इंफेक्शन कम करने में मदद करते हैं। इससे स्किन डिटॉक्स होती है और समस्या कंट्रोल रहती है।
  • खांसी-जुकाम की समस्या में यह रेसिपी रामबाण की तरह काम करती है। शहद गले के इंफेक्शन को कम करता है। हल्दी में मौजूद गुण बैक्टीरिया से लड़ते हैं।
  • इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये सभी गुण इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इनके सेवन से शरीर में दोष भी बैलेंस रहते हैं।
  • दिन में एक से दो टुकड़े इसके खाने से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। यह बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करती है। इससे पाचन संबंधित समस्याओं में भी राहत मिलती है।
  • लिवर हेल्थ के लिए भी हल्दी और शहद फायदेमंद होते हैं। इससे लिवर डिटॉक्स होने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढें- क्या पुरुषों के लिए चेहरे पर शहद लगाना सही है? जानें एक्सपर्ट से

अम्बा हल्दी के साथ शहद का सेवन कैसे करना है? How To Consume Amba Haldi With Honey

आपको हल्दी को धोकर इसके छिलके को हटा लेना है। अब एक बाउल में इसे छोटे टुकड़ों में काट लें। इसमें थोड़ा-सा शहद मिला लें। आपको इसमें से 1 या 2 पीस रोज खाने हैं। बच्चों को आप इसे जूस में डालकर दे सकते हैं। अगर बच्चे को खिला रहें हैं, तो जूस बनाकर 3 से 5 ml तक दें।

इसे भी पढें- अंधविश्वास या साइंस: क्या नवजात शिशु को शहद चटाना चाहिए? जानें डॉक्टर की सलाह

इस तरह से ये रेसिपी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। लेकिन अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Chaitali Rathod(BAMS) (@eterny_ayurveda)

Read Next

झड़ते बालों से छुटकारा पाने के लिए पिएं हल्दी, आंवला, अदरक और करी पत्ते का शॉट, बाल बनेंगे मजबूत और घने

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version