Is Honey Good For Men’s Face In Hindi: सर्दियां बढ़ते ही कई लोग शहद का सेवन करने लगते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि शहद में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो आपको सर्दी-जुकाम से बचाने में मदद करते हैं। वहीं, शहद का इस्तेमाल स्किन में निखार के लिए भी किया जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल तत्व होते हैं। शहद से बने फेस मास्क का इस्तेमाल करने से कील-मुंहासे और स्किन इंफेक्शन की समस्या को कम किया जा सकता है। यही नहीं, शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व भी होते हैं, जिससे स्किन इरिटेशन कंडीशन जैसे एक्जीमा से राहत मिलती है। इस तरह देखा जाए, तो शहद का स्किन के लिए इस्तेमाल किया जाना काफी लाभकारी होता है। यहां सवाल यह उठता है कि क्या शहद पुरुषों के चेहरे के लिए भी फायदेमंद होता है? आइए, इस बारे में दिल्ली के राजौरी गार्डन में स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. करुणा मल्होत्रा की राय जानते हैं।
क्या पुरुषों के लिए चेहरे पर शहद लगाना सही है?- Is Honey Good For Men’s Face In Hindi
यह सच है कि शहद हमारी स्किन के लिए फायदेमंद है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या पुरुषों की स्किन के लिए यह लाभकारी है? इस बारे में एक्सपर्ट का कहना है कि शहद पुरुषों के लिए भी फायदेमंद है। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है, क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं। यह एक्सफोलिएट करने के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा, इसे स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए जाना जाता है। इस तरह देखा जाए, तो पुरुष भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है। यहां तक कि कई बार शेविंग करते हुए पुरुषों के चेहरे कट जाते हैं। अपने जख्म पर शहद लगाने से बर्निंग और जलन की समस्या कम होती है और जख्म तेजी से भरने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या चेहरे पर रातभर के लिए शहद लगाना त्वचा के लिए सही है? जानें डॉक्टर से
पुरुष शहद का इस्तेमाल कैसे करें
- आपको मार्केट में शहद फेस पैक मिल जाएंगे। इसे आप अपनी स्किन पर सीधे तौर पर अप्लाई करें। दो से तीन मिनट तक के लिए फेस पैक को लगाए रखें। इसके बाद अपने चेहरे को धो लें। इससे स्किन मॉइस्चर होती है।
- आप चाहें, तो शहद में दही मिक्स करके अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच शहद में दो चम्मच दही मिक्स कर लें। इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। 10 से 15 मिनट चेहरे पर इस मिश्रण को लगाए रखें। सूखने पर सादे पानी से धो लें।
- शहद में आप पपीता का गूदा मिक्स करके अपने चेहरे पर अप्लाई करें। इसे पैक को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाए रखें। इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़ें: शहद में नैचुरल रूप से होते हैं एंटी-एजिंग गुण, इस तरह करें इस्तेमाल और पाएं जवां स्किन
पुरुषों के लिए शहद लगाने के फायदे
- जो पुरुष शहद से बने फेस पैक का नियमित रूप से इस्तेमाल करते हैं, उनके चेहरे पर यह एंटी-एजिंग की तरह काम करता है। इससे बढ़ती उम्र के लक्षणों में कमी आती है और यह स्किन को बाहरी तत्व से प्रोटेक्ट भी करता है।
- इसकी मदद से स्किन एक्सफोलिट होती है, जिससे स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनती है। यहां तक कि शहद से बने फेस मास्क लगाने से चेहरे के डेड सेल्स रिमूव होते हैं, जिससे स्किन क्लीन होती है।
- शहद के इस्तेमाल से चेहरे का निखार बढ़ता है, चेहरे के दाग दूर होते हैं और हापरपिग्मेंटेशन की समस्या भी दूर होती है।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version