Doctor Verified

बच्चों को खिलाएं चुकंदर का चीला, जानें रेसिपी और फायदे

Beetroot Chila: बच्चों की सेहत के लिए चुकंदर का चीला काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व बच्चें की इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों को खिलाएं चुकंदर का चीला, जानें रेसिपी और फायदे


Beetroot Chila For Babies: चुकंदर स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं। इतना ही नहीं, बल्कि शरीर में आयरन की कमी होने पर भी डॉक्टर चुकंदर खाने की सलाह देते हैं। बड़ों की तरह बच्चों के लिए भी चुकंदर फायदेमंद माना जाता है। अगर बच्चे की उम्र छह माह से ज्यादा है, तो आप उसे चुकंदर का चीला भी दे सकते हैं। चुकंदर में आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे बच्चों के शरीर की कई परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही यह पाचन को स्वस्थ बनाए भी रख सकता है। बच्चों के लिए चुकंदर के चीले की हेल्दी रेसिपी और फायदो के बारे में बताते हुए पीडियाट्रिशियन डॉ अर्पित गुप्ता ने एक पोस्ट शेयर किया है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें इस बारे में। 

बच्चों के लिए चुकंदर का चीला बनाने की विधि- Beetroot Chilla Recipe In Hindi

सामग्री

  • सूजी- ¾ कप 
  • दही- आधा कप
  • चुकंदर-  8 से 10 टुकड़े
  • पोहा-  ¼ कप
  • ओट्स-  ⅛ कप
  • जीरा पाउडर- 2 चुटकी
  • काला नमक- 1 चुटकी (ऑप्शन)

बनाने की विधि

  • सबसे पहले चुकंदर को काटकर या घीसकर अलग रख लें। 
  • अब बाउल में ¾ कप सूजी और दही को अच्छे से मिक्स करें। 
  • अब ⅛ कप ओट्स को तवे पर भून लें और इसमें ¼ कप पोहा भिगोकर डालें। 
  • इस मिक्सचर को बाउल में डालें और इसमें जीरा और नमक डालकर मिला लें। 
  • इन सभी चीजों को मिक्सी में डालकर पीस लें और गाढा पेस्ट तैयार कर लें। 
  • अब तवे को गर्म करें और इसमें हल्का घी लगाकर चुकंदर का घोल डालें। 
  • इसे दोनों तरफ से पकाएं और दही के साथ बच्चे को खिलाएं। 

इसे भी पढ़े- बच्चों को चुकंदर और नाशपाती की प्यूरी खिलाने से मिलेंगे ये 4 फायदे, जानें बनाने का तरीका

बच्चों के लिए कैसे फायदेमंद है चुकंदर का चीला- Benefits of Beetroot Chila For Babies

शरीर में खून की कमी नहीं होगी

चुकंदर में आयरन की अधिक मात्रा पाई जाती है, जिससे यह बच्चों में खून की कमी दूर करने में असरदार हो सकता है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर रहता है, जिससे यह बच्चों के लिए एक हेल्दी रेसिपी हो सकती है। 

पाचन तंत्र स्वस्थ रखे

छोटे बच्चों को पाचन से जुड़ी समस्याएं ज्यादा रहती हैं। ऐसे में चुकंदर की यह रेसिपी बच्चों के लिए फायदेमंद हो सकती है। चुकंदर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो बच्चों को कब्ज और पेट की समस्याओं से राहत दिला सकता है। 

इसे भी पढ़े- हेल्दी फूड खाने में बच्चे करते हैं आनकानी, तो उन्हें खिलाएं चुकंदर और गाजर का पराठा; सेहत को मिलेंगे कई फायदे

शारीरिक विकास में मदद करे

चुकंदर बच्चों के शारीरिक विकास के लिए भी बेहतर साबित हो सकता है।  यह बच्चों के शरीर में आयरन बढ़ाने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। 

इम्यूनिटी बेहतर बनाएं

चुकंदर इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्वों होते हैं, जो इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। 

पौष्टिक तत्वों से भरपूर चुकंदर का चीला बच्चे के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे कम तेल और कम मसालों के साथ ही तैयार करें। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Arpit Gupta (@dr.arpitgupta11)

Read Next

मानसून में बच्चों को इंफेक्शन से बचाने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, हेल्दी रहेंगे बच्चे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version