Tej Patta aur Sarson ka Tel ke Fayde: अधिकतर भारतीय घरों में तेजपत्ता और सरसों के तेल का उपयोग जरूर किया जाता है। तेजपत्ता का उपयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, वहीं सरसों के तेल का इस्तेमाल खाने को तलने, भूनने या फिर तड़का लगाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा सरसों का तेल त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी होता है। अगर आप तेजपत्ता और सरसों के तेल का उपयोग एक साथ करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य, त्वचा और बालों को कई फायदे मिल सकते हैं।
1. जोड़ों के दर्द से राहत दिलाए
तेजपत्ता और सरसों का तेल जोड़ों के दर्द को कम करने (Tejpatta and Sarso ka Tel for Joints) में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक बाउल में सरसों का तेल और 1-2 तेजपत्ता डालें। अब इस तेल को गर्म करें। इसके बाद इसे गुनगुना होने दें और फिर अपने शरीर की मालिश करें। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। इसलिए रोजाना इस तेल से शरीर की मालिश करके आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी। इतना ही नहीं तेजपत्ता और सरसों का तेल गठिया रोग में भी लाभकारी (Mustard Oil Benefits for Arthritis) हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- रोज रात में खाएं मुनक्का, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
2. त्वचा के लिए फायदेमंद
अधिकतर लोग सरसों के तेल से शरीर की मालिश (Mustard Oil Benefits for Skin in Hindi) करते हैं। इससे त्वचा को पोषण और नमी मिलती है। अगर आपको त्वचा से संबंधित कोई समस्या है, तो आप तेजपत्ता और सरसों के तेल से मसाज कर सकते हैं। दरअसल, सरसों के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व त्वचा की बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं। सरसों का तेल एजिंग के लक्षणों को रिमूव (Mustard Oil for Wrinkle Skin) करने में असरदार होता है।
3. मसल्स रिलैक्स करे
तेजपत्ता और सरसों के तेल को मिक्स करके लगाने से मसल्स रिलैक्स महसूस करती हैं। इसके लिए आप थोड़ा-सा तेजपत्ता का तेल लें और इसमें सरसों का तेल मिलाएं। अब इन दोनों से अपनी मांसपेशियों की मालिश करें। इससे मांसपेशियों का तनाव कम होगा, दर्द से राहत मिलेगी और मसल्स रिलैक्स रहेंगी।
4. सिरदर्द से आराम दिलाए
तेजपत्ता और सरसों के तेल से मालिश करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे ब्लड पूरे शरीर तक पहुंचता है। रोजाना सिर और शरीर की मालिश करने से आपको सिरदर्द, माइग्रेन के दर्द में भी आराम मिल सकता है।
5. बालों के लिए उपयोगी
अधिकतर लोग अपने बालों पर सिर्फ सरसों का ही तेल (Mustard Oil for Hair) लगाते हैं। सरसों के तेल में मौजूद विटामिन ई बालों को मजबूत और मुलायम बनाता है। साथ ही बालों को पर्याप्त पोषण और नमी भी मिलती है। जब भी आप बालों की ऑयलिंग करें, तो तेजपत्ता और सरसों के तेल का उपयोग कर सकते हैं। इससे आपके बाल मजबूत, लंबे और घने बनेंगे।
इसे भी पढ़ें- बादाम, सौंफ, मिश्री का मिश्रण खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका
तेजपत्ता और सरसों के तेल का इस्तेमाल कैसे करें?-How to Use Bay Leaf and Mustard Oil
- इसके लिए आप आधी कटोरी सरसों के तेल में 2-3 तेजपत्ता डालें। अब इसे गर्म करें। गुनगुना होने के बाद इसका यूज किया जा सकता है।
- इसके अलावा आप 4-5 चम्मच तेजपत्ते का तेल लें। इसमें 4-5 चम्मच सरसों का तेल मिलाएं और अब इस मिश्रण का यूज करें।
Tej Patta aur Sarson ka Tel ke Fayde: आप भी तेजपत्ता और सरसों के तेल का उपयोग एक साथ मिलाकर कर सकते हैं। इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत बनेंगी, सिरदर्द से छुटकारा मिलेगा। तेजपत्ता और सरसों का तेल त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।