Habits That Can Affect Pregnant Women In Hindi: प्रेग्नेंसी का सफर हर महिला के लिए बहुत ही रोमांचक होता है। हालांकि, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं और शरीर में कई तरह के बदलाव भी इस जर्नी में देखने को मिलते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के मूड स्विंग्स भी ज्यादा होते हैं। यह सब हार्मोन में बदलाव के कारण होता है। इस तरह के शारीरिक या मानसिक बदलाव को लेकर महिलाएं विशेष कुछ कर नहीं सकती हैं। लेकिन, प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। कई बार, गर्भवती महिलाएं अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जो कि उनके और गर्भ में पल रहे शिशु पर बुरा असर डाल सकती है। यहां आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें इग्नोर करना हर प्रेग्नेंट महिला के लिए बहुत जरूरी होता है। इस बारे में वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।
प्रेग्नेंट महिलाओं की सेहत पर असर डालने वाली बुरी आदतें- Habits That Can Affect Pregnant Women In Hindi
स्मोकिंग करना
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए स्मोकिंग करना बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। स्मोकिंग करने से बच्चे की मेंटल-फिजिकल ग्रोथ प्रभावित हो सकती है। प्रेग्नेंट महिला को चाहिए कि अगर वह प्रेग्नेंसी से पहले स्मोकिंग करती थी, तो अब इस आदत को पूरी तरह छोड़ दे। अगर स्मोकिंग छोड़ना मुश्किल लगे, तो एक्सपर्ट की मदद लें।
इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में सेहत को बिगाड़ सकती हैं ये 5 खराब आदतें, प्रेग्नेंट महिलाएं बरतें सावधानी
ओवर स्लीपिंग
कई बार प्रेग्नेंसी का बहाना लेकर कुछ महिलाएं पूरा-पूरा दिन सोती रहती हैं। यह सही नहीं है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को चाहिए कि वे शारीरिक रूप से सक्रिय रहें। रेस्ट करना भी जरूरी है। लेकिन, ओवर स्लीपिंग सही नहीं है। इससे महिला का शरीर स्टिफ हो सकता है। ऐसे में डिलीवरी के दौरान परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली 5 आम समस्याएं और बचाव के उपाय, जानें डॉक्टर से
ओवर वर्क
कहते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को काम करते रहना चाहिए। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि महिला दिनभर काम में व्यस्त रहे। अगर महिला सिटिंग जॉब करती है, तो उन्हें घंटों एक पोजिशन में बैठने से बचना चाहिए। उन्हें हर आधे घंटे में अपनी सीट से उठकर वॉक करना चाहिए। एक जगह बैठे रहने से महिला की हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। इसी तरह, ओवर वर्क करने से महिला की मेंटल हेल्थ प्रभावित हो सकती है। ऐसा होना बच्चे की ग्रोथ के लिए सही नहीं है।
इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था में ज्यादा कॉफी पीने से लेकर मटरेल ओबेसिटी जैसी 5 चीजें डालती हैं होने वाले बच्चे पर बुरा असर
एक्सरसाइज न करना
एक्सरसाइज करना हर व्यक्ति के लिए बहुत ही अच्छा होता है। खासकर, प्रेग्नेंसी में सामान्य एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। विशेषज्ञों की मानें, तो प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में पेल्विक एरिया को फ्लेक्सिबल बनाने वाली एक्सरसाइज फायदेमंद हो सकती है। इससे नॉर्मल डिलीवरी होने में मदद मिलती है। इसके अलावा, पहली और दूसरी तिमाही में भी एक्सपर्ट की देखरेख में एक्सरसाइज किया जाना चाहिए। इससे फील गुड हार्मोन रिलीज होते हैं। इससे मन शांत रहता है।
अनहेल्दी खाना
प्रेग्नेंसी में अनहेल्दी बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इससे हेल्थ पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। अनहेल्दी फूड, जंक फूड, स्ट्रीट फूड और प्रीसर्व्ड फूड को कहते हैं। इस तरह की डाइट लेने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। यही नहीं, इससे बच्चे की ग्रोथ भी प्रभावित हो सकती है। प्रेग्नेंट महिलाओं को चाहिए कि वे मौसमी सब्जियां और फल खाएं।
Image Credit: Freepik
Read Next
गर्मियों में प्रेग्नेंट महिलाएं आसानी से मेंटेन कर सकती हैं हेल्दी वेट, काम आएंगे ये 5 टिप्स
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version