ये 5 चीजें महिलाओं की सेहत पर डाल सकती हैं बुरा असर, जरूर दें ध्यान

कई महिलाएं ओवर वर्क करती हैं, जो उनके स्ट्रेस लेवल को बढ़ा देता है। इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ये 5 चीजें महिलाओं की सेहत पर डाल सकती हैं बुरा असर, जरूर दें ध्यान


Things That Can Negatively Affect women health in hindi: महिलाएं न सिर्फ घर का बल्कि ऑफिस का काम भी अच्छी तरह संभालती हैं। हालांकि, डबल जिम्मेदारी निभाने के कारण अक्सर वे बहुत ज्यादा बिजी रहती हैं और अपने लिए समय नहीं निकाल पाती हैं। कभी-कभी ओवर वर्कलोड के कारण उनके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। जैसे, उनकी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और बदलते मौसम में जल्दी बीमार पड़ने लगती हैं। यही नहीं, अगर महिला अपनी सेहत पर सही तरह से ध्यान न दें, तो वे कामकाज करते हुए जल्दी थक जाती हैं और हर समय लो-एनर्जी महसूस करती हैं। क्या आप जानती हैं कि ऐसा क्यों होता है? सिर्फ ओवर वर्कलोड इसके पीछे वजह नहीं है। असल में कुछ ऐसी चीजें हैं या कह सकते हैं कि कुछ ऐसी गलतियां हैं, जिन्हें अनजाने में महिलाएं दोहराती हैं। यहां हम आपको उन्हीं जरूरी चीजों के बारे में बता रहे हैं। इन्हें जानकर आप भी अपनी सेहत में सुधार कर सकती हैं।

महिलाओं के स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कारक- What Are The Factors Affecting Women's Health In Hindi

बहुत ज्यादा तनाव लेना

महिलाएं अक्सर काम को इतना सीरियस लेती हैं कि उन्हें पर्फेक्शन के साथ उन्हें खत्म करना चाहती है। फिर चाहे वह घर का काम हो या ऑफिस का। काम के प्रति अतिरिक्त सीरियसनेस और हर काम खुद पूरा करने की जिद के चलते महिलाएं हर समय खुद को काम में उलझा हुआ पाती हैं। ऐसी स्थिति में उनके तनाव का स्तर बढ़ने लगता है। बेहतर है कि महिलाएं घर के काम को अन्य सदस्यों के साथ शेयर करें और ऑफिस में भी जरूरी हो, तो सहकर्मियों की मदद लें। इस तरह, तनाव कम का स्तर कम होने लगेगा। साथ ही, सेहत में सुधर दिखेगा।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दिनों में न करें ये 5 चीजें, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

पर्याप्त नींद न लेना

What Are The Factors Affecting Women's Health In Hindi

लगभग हर घर की महिला रोजाना सुबह सबसे पहले उठती है और रात को सबसे लेट सोती है। यह सब घर के काम के बोझ के कारण होता है। महलाओं को चाहिए कि व्यस्तता के बावजूद, समय पर सोए और पर्याप्त नींद ले। अगर महिला अच्छी नींद नहीं लेगी, तो इससे उसकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आपको बता दें कि पर्याप्त नींद न लेने से स्ट्रेस का स्तर बढ़ सकता है, इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है और वेट गेन भी हो सकता है।

कैफीन का सेवन करना

What Are The Factors Affecting Women's Health In Hindi

ज्यादातर महिलाएं चाय या कॉफी पीने की शौकीन होती हैं। घरेलू महिलाएं टाइम पास करने के लिए चाय पीती हैं। जबकि, ऐसा किया जाना सही नहीं है। कैफीन का सेवन अतिरिक्त मात्रा में करने से सेहत से जुडी समस्याएं हो सकती हैं। जैसे, कैफीन का सेवन करने की वजह से नींद बाधित होती है, अनिद्रा (Insomnia) हो सकता है, हार्ट रेट बढ़ सकता है, एंग्जाइटी और डिहाइड्रेशन भी हो सकता है। इसलिए, कोशिश करें कैफीन का सेवन सीमित मात्रा में करें।

इसे भी पढ़ें: अलसी खाने से महिलाओं की सेहत को हो सकते हैं ये 4 नुकसान, एक्सपर्ट से जानें

दवा समय पर न लेना

आजकल ज्यादातर महिलाएं डायबिटी, थायराइड जैसी बीमारियों से ग्रस्त हैं। ऐसे में उन्हें नियमित रूप से दवा का सेवन करना पड़ता है। अगर किसी वजह से आप इन दवाई को मिस कर बैठते हैं, तो इससे सेहत बिगड़ सकती है। महिलाओं को चाहिए कि वे नियमित रूप से डॉक्टर द्वारा दी गई दवा का सेवन करें। दवा मिस करने से बचें। सेहत में जरा भी बदलाव महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

न्यूट्रिएंट्स पर ध्यान न दें

अच्छी डाइट इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है। ज्यादातर महिलाएं घर के सभी सदस्यों की हेल्दी डाइट का पूरा ध्यान रखती हैं। लेकिन, अपने खानपान के प्रति लापरवाही करती हैं। ऐसी कंडीशन में उन्हें पर्याप्त मात्रा में न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पाते। जाहिर है, ऐसा किया जाना सही नहीं है। इससे उनकी सेहत बिगड़ सकती है। महिलाओं को यह पक्का करना चाहिए कि वे सही डाइट ले रही हैं।

Image Credit: Freepik

Read Next

टाइट पैंटी पहनने से इंटिमेट हेल्थ पर क्या असर पड़ता है? एक्सपर्ट से समझें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version