मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं होने पर महिलाओं में दिख सकते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Poor Mental Health Symptoms in Hindi: मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं होने पर महिलाओं को कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता है। जानें, इनके बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं होने पर महिलाओं में दिख सकते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज


Signs of Mental Health in Women: अधिकतर महिलाएं घर और ऑफिस दोनों की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं। वे अपने बच्चों और परिवार का पूरा ख्याल रखती हैं। साथ ही, ऑफिस में भी अच्छा परफॉर्मेंस देती हैं। लेकिन घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों को निभाते हुए वे खुद की सेहत को नजरअंदाज करना शुरू कर देती हैं। इसकी वजह से महिलाओं को अक्सर तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आजकल महिलाएं न सिर्फ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं, बल्कि वे खराब मानसिक स्वास्थ्य से भी परेशान हैं। खुद पर ध्यान न दे पाने की वजह से अक्सर ऐसा होता है। जिस तरह शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कत होने पर लक्षणों का अनुभव होता है। उसी तरह, जब महिलाएं मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रही होती हैं, तो कुछ संकेत नजर आने लगते हैं। तो चलिए, विस्तार से जानते हैं महिलाओं में होने वाले खराब मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित लक्षण-

1. ध्यान लगाने में दिक्कत

किसी भी काम पर ध्यान केंद्रित न कर पाना, खराब मानसिक स्वास्थ्य का संकेत हो सकता है। यानी इस स्थिति में महिलाएं अपने किसी भी काम पर फोकस्ड नहीं रह पाती हैं। उदाहरण के लिए, ऑफिस का काम सही तरह से न कर पाना या फिर बच्चों पर ध्यान न दे पाना। इसके अलावा, किचन के काम में बार-बार गड़बड़ी होना भी इसका संकेत हो सकता है। 

2. चीजों को रखकर भूल जाना

कई बार महिलाएं चीजों को किसी जगह पर रखकर भूल जाती हैं। कभी-कभार ऐसा होना सामान्य है, लेकिन अगर अक्सर ही ऐसा होता है, तो यह भी खराब मानसिक स्वास्थ्य का एक लक्षण हो सकता है। इस स्थिति में महिलाओं को स्मृति समस्याएं होने लगती हैं। इसे भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- अपनी मेंटल हेल्थ को सुधारने के लिए जीवन में शामिल करें ये 4 आदतें, मन रहेगा शांत

3. खुशी महसूस न होना

अगर कोई महिला हमेशा दुखी रहती है, उसे किसी भी काम को करने में खुशी महसूस नहीं होती है, तो यह खराब मानसिक स्वास्थ्य के संकेत हो सकते हैं। अगर परिवार के साथ समय बिताने, घूमने के दौरान या फिर कोई भी ऐसा काम करके खुशी नहीं होती है, जिसे करके आपको पहले खुशी होती थी, तो समझ जाइए कि आप तनाव में हैं। 

4. नींद न आना

रात को नींद न आना भी खराब मानसिक स्वास्थ्य का एक लक्षण माना जाता है। इसके अलावा, अगर सोने और जागने की आदतों में बदलाव हो रहा है, तो भी इसे नजरअंदाज न करें। अगर आप रात को बार-बार उठते हैं, देर रात तक नींद नहीं आती है या फिर सुबह देर तक सोते हैं, तो थोड़ा सतर्क होने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें- मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के हो सकते हैं ये 4 प्रकार, हेल्थ एक्सपर्ट साक्षी से जानें इनके लक्षण

5. ज्यादा या कम भूख लगना

कम भूख लगना या फिर बहुत अधिक भूख लगना भी खराब मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े होते हैं। ऐसे में अगर आपको भी बार-बार भूख लगती है या फिर बिल्कुल ही भूख नहीं लगती है, तो एक बार डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।

Read Next

पीरियड्स के दौरान कितने समय में पैड्स बदलते रहना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version