भूख न लगने से हैं परेशान? तो अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, जिनसे पाचन में होगा सुधार

Ayurvedic Remedies To Increase Appetite: भूख बढ़ाने के लिए इन आयुर्वेदिक उपायों की मदद ली जा सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
भूख न लगने से हैं परेशान? तो अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, जिनसे पाचन में होगा सुधार


Ayurvedic Remedies To Increase Appetite: कई बार बिना किसी कारण भूख न लगने की समस्या हो शुरु हो जाती है। ये समस्या होने पर कुछ भी खाने का मन नहीं करता और कई बार इसके कारण कमजोरी की परेशानी भी काफी बढ़ जाती है। कई लोग इस समस्या को दूर करने के लिए टॉनिक और चूर्ण आदि का भी इस्तेमाल करते है। ये चीजें कुछ समय के लिए, तो राहत देती है लेकिन लंबे समय तक इनका सेवन करने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते है और कई बार इनकी आदत भी लग जाती है। ऐसे में भूख बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपायों की भी मदद ली जा सकती है। इन उपायों को करने से भूख खुलकर लगती है और पेट भी साफ रहता है। इन उपायों को घर पर आसानी से किया जा सकता है। आइए जानते हैं भूख बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपायों के बारे में।

अनार का रस

भूख न लगने की समस्या को दूर करने के लिए और मुंह की कडवाहट को दूर करने के लिए 1 कप अनार के बीजों को रस निकाल लें। अब इसमें 1 चुटकी सेंधा नमक और 1 चम्मच शहद को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण  को पिएं। इस मिश्रण को पीने से भूख खुलकर लगेगी और मुंह का स्वाद भी ठीक होगा।

आंवले का चूर्ण

भूख बढ़ाने के लिए 1 चम्मच आंवले का चूर्ण, 1 चम्मच घी और 1 चम्मच शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट का सेवन करें। इस पेस्ट को लेने से भूख खुलकर लगेगी और पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहेगा। इन चीजों को खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। 

amla

इमली

इमली के इस्तेमाल से भी भूख को बढ़ाया जा सकता है। इसका यूज करने के लिए 10 ग्राम इमली को एक कप गर्म पानी में 30 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद इसे निचोड़ कर पल्प अलग कर लें। इसमें नमक और 2 ग्राम अजवायन को मिलाकर पेस्ट तैयर करें। अब इस पेस्ट को खाने से पहले लें। इसके सेवन से मुंह का स्वाद ठीक होगा और भूख भी लगेगी।

इसे भी पढ़ें- संतरे के जूस में मिलाकर पिएं खसखस के बीज, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

तुलसी की चाय

तुलसी की चाय भूख बढ़ाने का एक अच्छा ऑप्शन है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 गिलास पानी में तुलसी के पत्तों को डाल कर उबालें। जब पानी आधा रह जाएं, तो इसे छानकर पिएं। ऐसा करने से सर्दी- खांसी और जुकाम में आराम मिलेगा और भूख भी बढ़ेगी।

दालचीनी

दालचीनी, छोटी इलायची, धनिया के बीज और सौंफ के बीज को मिलाकर रातभर के लिए भिगोने के लिए रख दें। सुबह उठकर इस मिश्रण को छलनी से छानकर पिएं। ऐसा करने से भूख खुलकर लगेगी और पेट भी हेल्दी रहेगा।

भूख बढ़ाने के लिए इन आयुर्वेदिक उपायों की मदद ली जा सकती है। हालांकि, इन उपायों को करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

नकसीर फूटने (नाक से खून बहने) पर अपनाएं 5 आयुर्वेदिक उपाय, मिलेगी जल्द राहत

Disclaimer