चेहरे के काले धब्बों (डार्क स्पॉट्स) से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

Ayurvedic Remedies For Dark Spots On Face: चेहरे पर मौजूद काले धब्बे खूबसूरती को प्रभावित कर सकते हैं। जानें डार्क स्पॉट्स हटाने के आयुर्वेदिक उपाय -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Feb 05, 2023 12:30 IST
चेहरे के काले धब्बों (डार्क स्पॉट्स) से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Ayurvedic Remedies For Dark Spots On Face In Hindi: आयुर्वेद के अनुसार, निखरी-बेदाग त्वचा को अच्छे स्वास्थ्य की निशानी माना जाता है। लेकिन कई बार गलत खानपान या खराब जीवनशैली के कारण स्किन संबंधी समस्याएं हो जाती हैं। त्वचा की सही तरह से देखभाल न करने की वजह से अक्सर चेहरे पर काले धब्बे (डार्क स्पॉट्स) हो जाते हैं। ये डार्क स्पॉट्स देखने में भद्दे लगते हैं और चेहरे की खूबसूरती को प्रभावित करते हैं। डार्क स्पॉट्स के कारण चेहरा बेजान नजर आने लगता है। कई लोग चेहरे के काले धब्बों से छुटकारा पाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इनमें मौजूद केमिकल्स की वजह से त्वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है। अब सवाल यह उठता है कि चेहरे के डार्क स्पॉट कैसे हटाएं (Chehre Ke Dark Spots Kaise Hataye)? आप चाहें तो कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से चेहरे के काले दाग-धब्बों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको चेहरे के काले धब्बे हटाने के कुछ आसान आयुर्वेदिक उपाय (Chehre Ke Kale Dhabbe Hatane Ke Ayurvedic Upay) बता रहे हैं -

चेहरे के काले धब्बे हटाने के आयुर्वेदिक उपाय - Ayurvedic Remedies For Dark Spots On Face

हल्दी 

आयुर्वेद में हल्दी को औषधीय गुणों का खजाना कहा जाता है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार हैं। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो पिगमेंटेशन को कम करने में फायदेमंद माने जाते हैं। हल्दी चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के साथ ही त्वचा की रंगत को निखारने का भी काम करती है। आप डार्क स्पॉट्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हल्दी का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में एक चम्मच मलाई और चुटकी भर हल्दी डालकर मिला लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से आपको निखरी-बेदाग त्वचा मिलेगी। 

एलोवेरा 

त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए एलोवेरा किसी वरदान से कम नहीं है। एलोवेरा में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पिंपल्स और डार्क स्पॉट के निशान को कम करने में सहायक हो सकता है। चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से चेहरे के डार्क स्पॉट्स कम हो सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा के पत्ते को काट कर इसका जेल निकाल लें। इस जेल को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। 10 मिनट बाद पानी से धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से दाग-धब्बे कम होंगे और चेहरे पर नैचुरल ग्लो आएगा।

Dark-Spots-Ke-Ayurvedic-Upay

चंदन 

त्वचा की रंगत को निखारने के लिए चंदन का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। चंदन में एंटीमाइक्रोबियल गुण और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो एक्ने और मुंहासे जैसी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार हो सकते हैं। चंदन त्वचा के दाग-धब्बों, डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन और निशान को कम करने में काफी प्रभावी होता है। चेहरे पर चंदन लगाने से डार्क स्पॉट्स को दूर करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है। इसके लिए एक बाउल में 2 चम्मच चंदन पाउडर और 2 दूध को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। इसे लगभग 15 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें। 

इसे भी पढ़ें: दही से चेहरे के दाग-धब्बे कैसे हटाएं? जानें प्रयोग के 3 तरीके

तुलसी 

तुलसी में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। तुलसी न सिर्फ स्वास्थ्य समस्याओं, बल्कि त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए भी रामबाण इलाज है। तुलसी में हीलिंग गुण होते हैं, जो चेहरे के पिंपल्स और काले धब्बों को दूर करते हैं। अगर आपके चेहरे पर डार्क स्पॉट्स हैं, तो आप तुलसी के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 8-10 तुलसी की पत्तियों को पीसकर रस निकाल लें। फिर तुलसी के रस को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। यह चेहरे के काले धब्बों को हटाकर, त्वचा को एक समान रंग देने में मदद कर सकता है।

मंजिष्ठा 

मंजिष्ठा या मजीठ को त्वचा की खूबसूरती के लिए उपयोगी औषधि माना जाता है। यह त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। इसके इस्तेमाल से मुंहासे, दाग-धब्बों और खुजली की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। चेहरे के डार्क स्पॉट्स को कम करने के लिए भी मंजिष्ठा का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच मंजिष्ठा पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे लगभग 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें। 

इसे भी पढ़ें: कपूर से हटाएं चेहरे के दाग-धब्बे, जानें इस्तेमाल के 3 तरीके

चेहरे के काले धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आप इन आयुर्वेदिक उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, किसी भी उपाय को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Disclaimer