Doctor Verified

क्या आपके चेहरे पर भी हो रहे हैं व्हाइट स्पॉट? जानें इसके कारण और आयुर्वेदिक उपाय

चेहरे पर सफेद स्पॉट बनने लगे तो यह पिटिरियासिस अल्बा का संकेत हो सकता है। आगे जानते हैं इसके कारण और आयुर्वेदिक उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आपके चेहरे पर भी हो रहे हैं व्हाइट स्पॉट? जानें इसके कारण और आयुर्वेदिक उपाय


White Spot On Face: प्रदूषण और गंदगी की वजह से चेहरे पर मुंहासे, दाग और पिंपल्स हो सकते हैं। कुछ लोगों को चेहरे पर सफेद स्पॉट होने लगते हैं। इसे पिटिरियासिस अल्बा (Pityriasis alba) कहा जाता है। यह एक त्वचा संबंधी विकार है, जो किसी ज्यादातर बच्चों और युवाओं को प्रभावित करता है। इसमें चेहरे की स्किन में बदलाव होता है और त्वचा पर अलग-अलग जगह पर सफेद रंग के दाग बनने लगते हैं। यह स्थिति एक्जिमा से जुड़ी हो सकती है, इसमें चेहरे पर पपड़ी बनना, खुजली और चकत्ते हो सकते हैं। पिटिरियासिस अल्बा में चेहरे पर लाल या गुलाबी रंग के धब्बे बनते दिखाई दे सकते हैं। इस समस्या को आप को आप घरेलू उपायो से भी ठीक कर सकते हैं। आगे नोएड़ा के वेव क्योर सेंटर के सीनियर नैचूरोपैथी कंसल्टेंट डॉक्टर एस डी पाठक से जानते हैं कि चेहरे पर सफेद स्पॉट होने के क्या कारण हो सकतै हैं और इस समस्या को कैसे दूर किया जा सकता है। 

चेहरे पर व्हाइट स्पॉट होने के कारण - Causes Of White Spot On Face In Hindi 

पिटिरियासिस अल्बा के सही कारणों का अभी पता नहीं लगाया जा सका है। आयुर्वेद में इसे ‘मंडल कुष्ठ’ नामक स्थिति से जोड़ा जा सकता है, जो शरीर में कफ दोष के बिगड़ने के कारण होता है।

पिटिरियासिस अल्बा के लिए जिम्मेदार कुछ अन्य कारकों में शामिल हैं:

  • सूर्य की यूवी किरणों में देर तक रहना
  • शरीर में कॉपर की कमी होना 
  • मलसेज़िया यीस्ट संक्रमण, आदि। 

चेहरे पर व्हाइट स्पॉट को कैसे दूर करें - Ayurvedic Treatment For White Spots On Face In Hindi 

अरग्वधा औषधि

त्वचा से जुड़ी समस्याओं में इस औषधि का उपयोग किया जाता है। इसे आप तेल के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। आयुर्वेदाचार्य की सलाह पर आप इस तेल या जड़ी बूटी का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में अरग्वधा की हर्बल चाय भी उपलब्ध है, जो आपकी समस्या को कम कर सकती है। 

white spot ayurvedic treatment

नीम का पेस्ट 

त्वचा की समस्याओं  को दूर करने के लिए आयुर्वेद में नीम का पेस्ट इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, आप नारियल तेल में नीम को उबालने के बाद इस तेल से प्रभावित हिस्से पर मालिश कर सकते हैं। रोजाना करीब 5 से 10 मिनट मालिश करने के बाद आप त्वचा को साफ कर लें। 

कटुकी 

कटुकी का पाउडर बाजार में आसानी से उपलब्ध है। डॉक्टर की सलाह के मुताबिक आप इस पाउडर को शहद और पानी के साथ पी सकते हैं। इससे स्किन से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है। 

हल्दी

हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते है, जो त्वचा की समस्याओं को कम करने में मददगार होती है। इस समस्या में आप हल्दी को सरसों के तेल की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सफेद दागों पर लगाकर करीब आधा घंटे के लिए छोड़ दें। इससे स्किन का कलर एक समान बनता है। 

अदरक का करें उपयोग

अदरक एक छोटे टुकड़े को कूट लें। इसके बाद इस पेस्ट में नींबू के रस की चार से छह बूंदें मिलाएं और इसको प्रभावित त्वचा पर लगाकर करीब 15 मिनट छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। 

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर सफेद दाग और पैच मिटाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

सफेद दाग होने पर आप घबराएं नहीं, क्योंकि त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं समय के साथ अपने आप ठीक हो जाती हैं। लेकिन, ऐसे में आप लापरवाही न करें। इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर आप त्वचा रोग विशेषज्ञ से मिलें और समय रहते इलाज शुरु कराएं। 

Read Next

गर्मियों में चेहरे की देखभाल के लिए लगाएं गुलाब जल से बने ये 4 फेस पैक, स्किन रहेगी हाइड्रेट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version