कपूर से हटाएं चेहरे के दाग-धब्बे, जानें इस्तेमाल के 3 तरीके

How to use Camphor to remove dark Spots: चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए कपूर का इस्तेमाल किया जा सकता हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
कपूर से हटाएं चेहरे के दाग-धब्बे, जानें इस्तेमाल के 3 तरीके

How to use Camphor to remove dark Spots: आजकल का खराब खानपान और लाइफस्टाइल में कमी की वजह से चेहरे पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। क्योंकि, जो भी हम खाते है उसकी सीधा असर हमारी त्वचा पर भी पड़ता है। कई बार चेहरे पर जिद्दी दाग-धब्बे की समस्या हो जाती हैं। कई लोग इन दाग धब्बों को दूर करने के लिए कई तरह की क्रीम्स और लोशन का इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन बहुत इस्तेमाल करने के बाद भी ये दाग-धब्बे कम होने का नाम नहीं लेते। ऐसे में इन दाग-धब्बों को दूर करने के लिए घर में मौजूद कपूर के इस्तेमाल से इन्हें आसानी से दूर किया जा सकता हैं। कपूर का इस्तेमाल पूजा आदि में भी किया जाता है। कपूर में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होने के साथ ये चेहरे की स्किन को टाइट करने के साथ दाग धब्बे भी दूर करने में मदद करता हैं। आइए जानते हैं चेहरे पर कपूर इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में।


इस पेज पर:-


    कपूर और नारियल तेल

    नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। कपूर में इसे मिलाने से चेहरे के दाग धब्बे आसानी से कम होते हैं। एक कप नारियल तेल में 2 चम्मच कपूर को बारीक पीस कर इस नारियल तेल में मिलाएं। अब इस मिश्रण को हाथ में लेकर हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें। ऐसा करने से त्वचा की गंदगी साफ होने के साथ दाग धब्बे की समस्या भी खत्म होती हैं। नारियल तेल में पाए जाने वाला लॉरिक एसिड स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता हैं।

    SKIN CARE

    कपूर और मुल्तानी मिट्टी

    कपूर और मुल्तानी मिट्टी चेहरे के दाग-धब्बे दूर करने के साथ स्किन को ग्लोइंब बनाने में मदद करता है। इनका इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक टुकड़ा कपूर को तोड़ कर पाउडर बना लें। अब इसमें गुलाब जल मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये पैक डार्क स्पॉट को कम करके स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

    इसे भी पढ़ें- सर्दियों में शरीर की ड्राईनेस दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

    कपूर और बेसन

    कपूर और बेसन चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे आसानी से दूर होते हैं। कपूर और बेसन को चेहरे पर लगाने के लिए 1 चम्मच बेसन में 1 कपूर को मिक्स करें। आप चाहे, तो इसमें कपूर का तेल भी मिला सकते है। अब इस पेस्ट बनाने के लिए गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा के रखें। इसको चेहरे पर लगाने से चेहरे के डार्क स्पॉट की समस्या आसानी से दूर होती हैं।

    कपूर चेहरे पर लगाने से कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। लेकिन चेहरे पर इसको लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। अगर स्किन पर कोई ट्रीटमेंट कराया हैं, तो ब्यूटीशियन की सलाह पर इसका इस्तेमाल करें। 

    All Image Credit- Freepik

     

    यह विडियो भी देखें

    Read Next

    त्वचा पर अदरक का रस लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल के तरीके

    Disclaimer

    How we keep this article up to date:

    We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

    • Current Version