ज्यादा स्क्रब करने से स्किन को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

Side Effects of Too Much Scrub: ज्यादा स्क्रब करने से त्वचा को फायदे के बजाए नुकसान पहुंच सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्यादा स्क्रब करने से स्किन को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

स्किन पर स्क्रब करने के फायदों के बारे में आपने कई बार सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं स्किन पर ज्यादा स्क्रब करने से त्वचा को कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं? स्क्रब स्किन के लिए जरूरी तो होता है लेकिन कई बार ये स्किन को क्षतिग्रस्त भी कर सकता है। स्क्रब करते समय कई बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। कई बार ठीक से स्क्रब नहीं करने के कारण त्वचा खराब भी हो सकती है। आइये जानते हैं स्किन पर ज्यादा स्क्रब करने के नुकसान के बारे में।

पिंपल्स की समस्या

ज्यादा स्क्रब करने से त्वचा संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं- जैसे पिंपल्स, दाने निकलना और इंफेक्शन होना आदि। कई बार लोग स्किन पर पिंपल्स होने पर भी त्वचा पर स्क्रब का इस्तेमाल करने लगते हैं, जिस कारण त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता है। स्क्रब के दाने त्वचा को छील भी सकते हैं। इसलिए अगर आपको चेहरे पर पिंपल्स या दाने की समस्या है, तो स्क्रब करते समय सावधानी बरतें। 

फेस का कलर डार्क होता है

स्किन पर ज्यादा स्क्रब करने से फेस का रंग डार्क होने लगता है। स्क्रब करने का फायदा तभी होता है जब आप इसे ठीक से इस्तेमाल करें। ज्यादा स्क्रब करने से त्वचा पर डार्क स्पॉट की समस्या भी हो सकती है। चेहरे पर ज्यादा स्क्रब करने से स्किन का ग्लो भी कम होने लगता है।

मॉइश्चर की कमी

ज्यादा स्क्रब करने से स्किन पर मॉइश्चर की कमी होने लगती है। ज्यादा स्क्रब करने से स्किन का नैचुरल माइस्चर चला जाता है, जिससे स्किन ड्राई हो जाती है। ये मॉइश्चर स्किन को चमकदार बनाने के साथ स्किन की रंगत को भी सुधारता है। लगातार स्क्रब करने से स्किन रूखी नजर आती है।

इसे भी पढ़ें- खाना खाने के बाद रोज पिएं इलायची वाला पानी, कई बीमारियों से होगा बचाव

त्वचा में लालिमा और सूजन की समस्या

ज्यादा स्क्रब करने से त्वचा में लालिमा और सूजन की समस्या भी हो सकती है। स्क्रब का चुनाव अगर आपने अपनी स्किन के अनुसार नहीं किया है, तो यह स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। स्क्रब का इस्तेमाल स्किन टाइप के अनुसार ही करें। इसके अलावा स्क्रब को हफ्ते में 2 बार से ज्यादा न लगाएं।

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने में मदद करती हैं ये 5 सब्जियां, वेट लॉस डाइट में करें शामिल

त्वचा में इंफेक्शन की समस्या 

चेहरे पर ज्यादा स्क्रब करने से त्वचा में इंफेक्शन की समस्या भी हो सकती है। कई बार हम स्क्रब इतने टाइट हाथों से करते हैं, जिसके कारण त्वचा में इंफेक्शन की समस्या हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए हल्के हाथों से चेहरे पर स्क्रब करें। साथ ही अगर आप घरेलू स्क्रब का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो स्क्रब बहुत हार्ड नहीं होना चाहिए। स्क्रब को हल्का दरदरा ही रखें।

स्क्रब स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन तभी जब आप इसे नियमित अंतराल पर करें। अगर आपने स्किन पर कोई ट्रीटमेंट लिया है, तो डॉक्टर से पूछ कर स्क्रब का इस्तेमाल करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

चेहरे पर लगाएं बादाम का दूध, स्किन को मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer