How To Use Curd For Dark Spots In Hindi: हर किसी को साफ-बेदाग त्वचा की चाहत होती है। लेकिन चेहरे पर डार्क स्पॉट्स यानि दाग-धब्बे होने पर खूबसूरती फीकी पड़ने लगती है। इन डार्क स्पॉट्स की वजह से चेहरा डल और बेजान नजर आने लगता है। ऐसे में कई लोग इन दाग-धब्बों को हटाने के महंगे क्रीम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में हनिकारक केमिकल्स का प्रयोग होता है, जो हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आप चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, दही हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही में विटामिन्स, लैक्टिक एसिड और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो त्वचा को पोषण देते हैं। दही त्वचा को गहराई से साफ करके, स्किन संबंधी कई समस्याओं को दूर करता है। दही कील-मुहांसों, डार्क सर्कल्स, दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाने में मददगार है। चेहरे पर दही लगाने से निखरी और बेदाग त्वचा मिलती है। लेकिन अब सवाल यह है कि दही से चेहरे के दाग-धब्बे कैसे हटाएं? (Dahi Se Chehre Ke Daag-Dhabbe Kaise Hataye) या चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए दही का प्रयोग कैसे करें? (How Curd is Used For Dark Spots on Face) आप चेहरे के दाग-धब्बे दूर करने के लिए दही का इस्तेमाल इन तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं -
दही से चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के तरीके - Ways To Use Curd For Dark Spots
दही और शहद
दही और शहद चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे आसानी से दूर होते हैं। शहद में मॉइस्चराइजिंग और ब्लीचिंग गुण होते हैं। यह त्वचा के डेड स्किन सेल्स को हटाने और फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। इसके लिए आप दो चम्मच दही लें। इसमें एक चम्मच शहद और कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। फिर इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। ऐसा करने से चेहरे की गंदगी और दाग-धब्बे दूर होंगे। इससे आपको निखरी-बेदाग त्वचा मिलती है।
इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर सिर्फ 20 मिनट में करें दही से फेशियल, जानें 4 स्टेप्स
दही और नींबू का रस
दही और नींबू का रस चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। नींबू के रस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। यह त्वचा के डार्क स्पॉट्स को कम करता है और रंगत को भी सुधारता है। इसके लिए आप दो चम्मच दही और आधा चम्मच नींबू का रस लें। इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट के बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। आप हफ्ते में 1-2 बार इसका प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपको निखरी और बेदाग त्वचा मिलती है।
दही और ओट्स
दही और ओट्स को मिक्स करके चेहरे पर लगाने से डार्क स्पॉट्स कम हो सकते हैं। ओट्स में सैपोनिन नामक तत्व मौजूद होता है, जो स्किन की गहराई से सफाई करता है। ओट्स में एमिनो एसिड भी पाया जाता है, जो त्वचा की रंगत को सुधारने में मदद करता है। इसके लिए कटोरी में दो चम्मच ओट्स का पाउडर लें। इसमें एक चम्मच दही और गुलाब जल की कुछ बूंदें मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे लगाएं और 10-15 सूखने दें। इसके बाद हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए हटाएं। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर दही और शहद लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका
इन तरीकों से दही का प्रयोग करके आप चेहरे के दाग-धब्बों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। इससे आपको सॉफ्ट-ग्लोइंग स्किन मिलेगी। हालांकि, कोई भी तरीका आजमाने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य कर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version