Expert

अश्वगंधा के पत्ते के फायदे: सुबह खाली पेट दूध के साथ अश्वगंधा के पत्ते खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे

ashwagandha leaves benefits: आयुर्वेद में अश्वगंधा का काफी महत्व है। इसका उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। जानें अश्वगंधा के पत्ते के फायदे-
  • SHARE
  • FOLLOW
अश्वगंधा के पत्ते के फायदे: सुबह खाली पेट दूध के साथ अश्वगंधा के पत्ते खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे


ashwagandha leaf benefits: आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जिनका उपयोग स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इन्हीं में से एक है अश्वगंधा। अश्वगंधा के नाम से आप भली-भांति परिचित होंगे। आयुर्वेद में अश्वंगधा को अहम स्थान दिया गया है। यह एक प्राकृतिक इम्युनिटी बूस्टर (ashwagandha for immunity) है। यही वजह है कि कोरोना काल में अधिकतर लोगों ने इसका सेवन किया है। आपने अश्वगंधा चूर्ण या पाउडर (ashwagandha leaf powder) को अपनी डाइट में शामिल किया होगा। आप चाहें तो अश्वगंधा के पत्तों का भी सेवन कर सकते हैं। अश्वगंधा के पत्ते कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होते हैं। अश्वगंधा के पत्ते अनिद्रा की समस्या, जोड़ों के दर्द और तनाव को दूर करने में लाभकारी होते हैं। Amrutam.co.in के फाउंडिंग प्रिंसिपल और आयुर्वेदाचार्य अशोक गुप्ता से विस्तार से जानें अश्वगंधा के पत्ते के फायदे (ashwagandha leaves benefits)-

अश्वगंधा में पोषक तत्व (ashwagandha nutrition)

आयुर्वेद में अश्वगंधा का उपयोग कई रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके अलावा अश्वगंधा में फाइबर, प्रोटीन, ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम और विटामिन सी भी भरपूर होता है। अश्वगंधा का उपयोग आप डॉक्टर की सलाह पर सामान्य रूप से भी कर सकते हैं।

अश्वगंधा के पत्ते के फायदे (ashwagandha leaves benefits)

अश्वगंधा विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। अधिकतर लोग अश्वगंधा का उपयोग पाउडर के रूप में करते हैं। लेकिन आप चाहें तो अश्वगंधा के पत्तों का भी सेवन कर सकते हैं। इसे सही तरीके से खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। जानें अश्वगंधा के पत्ते खाने से क्या होता है-

1. त्वचा के लिए अश्वगंधा लाभ  (ashwagandha for skin allergies)

अश्वगंधा त्वचा के लिए काफी लाभकारी होता है। अश्वगंधा के पत्ते खाने से त्वचा से संबंधित रोग दूर होते हैं। अश्वगंधा के नियमित सेवन से झुर्रियां मिटती है। यह एक प्राकृतिक उम्ररोधी यानी एंटीएजिंग बूटी है। यह उम्र बढ़ने के लक्षणों को रोकता है। अश्वगंधा का सेवन करने से त्वचा हमेशा जवां बनी रहती है। अगर आपको कोई भी त्वचा संबंधी रोग है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं।

insomnia

2. अनिद्रा की समस्या दूर करे (insomnia treatment in ayurveda)

अगर आप अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं, तो अश्वगंधा के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। अश्वगंधा के पत्ते अनिद्रा की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता है। इससे अनिद्रा की शिकायत दूर होती है। अश्वगंधा के पत्ते का सेवन नींद न आने, तनाव, चिंता और थकावट दूर करने के लिए किया जा सकता है। तनाव और थकावट दूर करने के लिए यह एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। इसके सेवन से शारीरिक थकावट भी दूर होती है।

इसे भी पढ़ें - बादाम और किशमिश एक साथ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 9 फायदे, जानें इनके सेवन का सही समय और तरीका

3. इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं (how to boost immunity)

कोरोनाकाल में अधिकतर लोगों ने इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अश्वगंधा को अपने आहार में शामिल किया है। अश्वगंधा एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होता है, ऐसे में इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मजबूत इम्यूनिटी कई तरह के रोगों से बचाव में आपकी मदद करता है। इससे सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या से भी राहत मिलती है।

4. वातरोग दूर करे

जब शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता है, तो शरीर के कुछ अंदरूनी अंगों में वायु भर जाती है। इसके कारण मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द और सूजन हो जाती है। इस समस्या को वात रोग कहा जाता है। आयुर्वेद में वातरोगों को दूर करने के लिए अश्वगंधा के पत्तों का सेवन किया जा सकता है। अश्वगंधा वातरोग को दूर करने में मदद करता है। इसके सेवन से सूजन, थायराइड में आराम मिलता है। यह समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक होती है।

5. कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोके (cancer cells)

अश्वगंधा कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। अश्वगंधा कैंसर के कारण होने वाली कीमोथेरेपी के दुष्प्रभाव को भी कम करने में सहायक होता है। यह कैंसर रोगियों के लिए लाभकारी है। अगर आप कैंसर रोगी हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही अश्वगंधा का सेवन करें।

6. हृदय स्वास्थ के लिए फायदेमंद (Ashwagandha Leaves for Healthy heart)

अश्वगंधा हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड लेवल को कम करता है। इसलिए इसे हृदय को स्वस्थ रखता है।

7. अवसाद का उपचार (depression treatment)

अश्वगंधा अवसाद की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता है। अश्वगंधा खाने से तनाव, चिंता और थकान दूर होती है। अश्वगंधा स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल के लेवल को कम करता है, इससे स्ट्रेस कम होता है। आयुर्वेद में गंभीर अवसादग्रस्त यानी डिप्रेशन से पीड़ित रोगी का भी इलाज अश्वगंधा से किया जाता है।

8. मांसपेशियों को मजबूत बनाए (muscles strong karne ke upay)

अश्वगंधा जोड़ों के दर्द, कमरदर्द को दूर करने में फायदेमंद होता है। यह मांसपेशियों को बढ़ाता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को मसल्स सेल्स में सुधार करता है। अश्वगंधा पुरुषों में मसल्स मास को बढ़ाकर, बॉडी फैट को कम करता है।

इसे भी पढ़ें - पुरुषों के लिए अश्वगंधा के लाभ: मर्दों की इन 5 समस्याओं काे दूर करता है अश्वगंधा, डॉक्टर से जानें फायदे

9. खून की कमी दूर करे 

अश्वगंधा का सेवन करने से शरीर में खून की कमी भी दूर होती है। अधिकतर महिलाएं खून की कमी यानी एनीमिया से परेशान रहती हैं। ऐसे में अश्वगंधा का सेवन किया जा सकता है।

10. पौरुष स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद अश्वगंधा

अश्वगंधा पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से शारीरिक दुर्बलता दूर होती है। यह यौन क्षमता को बढ़ाता है। शुक्राणओं की गुणवत्ता में सुधार करता है। इसके अलावा अश्वगंधा खाने से वीर्य भी गाढ़ा होता है। 

11. डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। अश्वगंधा ब्लड शुगर को संतुलित करता है। इसके अलावा यह गठिया रोगियों के लिए भी फायदेमंद है।

अश्वगंधा के पत्ते खाने का तरीका (how to consume ashwagandha leaves)

अश्वगंधा के पत्ते के खाना काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप सबसे पहले अश्वगंधा के पत्तों को धोकर साफ कर लें। अब इसे पीस लें और पेस्ट बना लें। सुबह खाली पेट दूध के साथ अश्वगंधा के पत्तों का सेवन करें। आप इसका सेवन 3-5 महीनों तक कर सकते हैं। लेकिन अगर कोई भी स्वास्थ्य समस्या हो, तो डॉक्टर की सलाह पर ही अश्वगंधा के पत्ते का सेवन करें। अश्वगंधा के पत्ते को खाते समय आपको रात के समय दही, अरहर की दाल, फल, रायता आदि का सेवन करने से बचें। हमेशा आयुर्वेदाचार्य की सलाह पर ही अश्वगंधा के पत्ते का सेवन करें।

Read Next

हींग और देसी घी का मिश्रण सेहत के लिए है फायदेमंद, आयुर्वेदाचार्य से जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer