अरशद वारसी का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर चौंक गए फैंस, बॉडी बिल्डर्स जैसे बाइसेप्स के साथ पोस्ट की तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के बाद अपनी नई तस्वीर पोस्ट की तो फैंस चौंक गए। इसमें अरशद के डोले किसी बॉडी बिल्डर जैसे नजर आ रहे हैं
  • SHARE
  • FOLLOW
अरशद वारसी का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर चौंक गए फैंस, बॉडी बिल्डर्स जैसे बाइसेप्स के साथ पोस्ट की तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने अपने लेटेस्ट बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से फैंस को चौंका दिया है। अरशद ने शुक्रवार को अपने दो तस्वीरों का कोलॉज पोस्ट किया, जिसमें उनके बाइसेप्स और मसल्स इतने सुडौल दिख रहे हैं कि फैंस ने उनकी तुलना जॉन सीना से करनी शुरू कर दी। अरशद ने पोस्ट किया है कि ये ट्रांसफॉर्मेशन उन्होंने अपने नए प्रोजक्ट के लिए किया है। उन्होंने लिखा, " अभी लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन अगले प्रोजेक्ट के लिए शेप में आना है।" अरशद के इस बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की कई अन्य एक्टर्स ने भी तारीफ की है। हालांकि अरशद ने ये साफ नहीं किया है कि उनका अगला प्रोजक्ट क्या होने वाला है।

गौरतलब है कि 5 महीने पहले ही अरशद ने लॉकडाउन के दौरान बढ़े वजन को लगभग 6 किलो तक कम किया था। इसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी कि उन्होंने एक महीने में ही काफी वजन कम किया था। 52 साल की उम्र में अरशद जिस तरह से अपने रोल्स के मुताबिक अपने बॉडी को ढाल रहे हैं, वो तमाम फिटनेस फ्रीक्स के लिए प्रेरणा हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Arshad Warsi (@arshad_warsi)

अरशद वारसी को पिछले वेस लॉस के बारे में पढ़कर जब बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन चौंक गई थीं। जब रवीना ने अरशद से पूछा कि उन्होंने ऐसा कैसे किया? तो अरशद वारसी ने रवीना को ट्वीट कर बताया "एक महीने के लिए बहुत सख्त आहार पर था। जीरो कार्ब्स, कार्डियो और वजन प्रशिक्षण से 30 दिनों में 6 किलोग्राम वजन कम कर पाया।

इसे भी पढ़ें : करण वाही ने शेयर की अपने मां की वेट-लॉस जर्नी, जानें हाइपोथायरायड से पीड़ित होने पर भी कैसे करें अपना वजन कम

डाइट सीक्रेट

बता दें कि अरशद वारसी का वेट लॉस सीक्रेट सबसे मुख्य अंग है केटोजेनिक आहार (Keto Diet) और इंटरमिटेंट डाइट प्लान (Intermittent Fasting)। उन्होंने बताया कि इन दोनों डाइट को उन्होंने एक साथ जोड़ कर इसका सख्ती से पालन किया। साथ ही अरशद बताते हैं कि उन्होंने इसके साथ विशेष प्रकार के कार्डियो व्यायाम के साथ रुक-रुक किया और कीटो डाइट में रहने के दौरान ट्रेडमिल पर कुछ खास व्यायाम किए।

क्या आप भी कीटो डाइट और इंटरमिटेंट डाइट प्लान को एक साथ मिला सकते हैं?

 
 
 
View this post on Instagram

Before & After #FoodComa �� @aahutee

A post shared by Arshad Warsi (@arshad_warsi) onFeb 18, 2020 at 11:15pm PST

 

भले ही केटोजेनिक आहार (Keto Diet) और इंटरमिटेंट डाइट प्लान (Intermittent Fasting) दो अलग-अलग योजनाएं हैं, जो वजन घटाने-हानि को बढ़ावा देने वाले परिणामों के साथ आते हैं, पर क्या इन्हें एक साथ भी फॉलो किया जा सकता है। तो जी हां, बिलकुल किया जा सकता है। दरअसल दो आहार योजनाओं का संयोजन बहुत से लोग तेजी से वजन घटाने का परिणाम पाने के लिए करते हैं। केटोजेनिक आहार एक कम कार्ब आहार है, जो आपके कार्ब सेवन को दिन में 20-50 कार्ब्स तक सीमित करता है, वहीं इंटरमिटेंट डाइट प्लान में निर्धारित भोजन और उपवास शामिल होते हैं, जो कई स्वरूपों में किया जा सकता है।

insideketodiet

इसे भी पढ़ें : वजन घटने के बाद भी कम नहीं हो रहा बैली फैट? जानें बैली फैट के 5 प्रकार और उन्हें कम करने के आसान तरीके

कैसे फॉलो करें कीटो डाइट और इंटरमिटेंट डाइट प्लान को एक साथ

केटोजेनिक आहार (Keto Diet) और इंटरमिटेंट डाइट प्लान (Intermittent Fasting), दो आहार योजनाओं का संयोजन एक प्रभावी संभावना की तरह लगता है, लेकिन केवल सही ढंग से किया जाए, तभी आप इसका फायदा उठा सकते हैं। दरअसल ऐसा करने से इसका सबसे बड़ा अंतर आपकी भूख पर पड़ता है। दरअसल इसमें आपको इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान कीटो डाइट फॉलो करना होता है। ऐसे में आप अपने प्रोटीन और वसा के सेवन को नियंत्रित करते हुए अपने आहार में कार्ब सेवन को प्रतिबंधित करते हैं, जिससे आपको फास्ट के दौरान बहुत भूख न लगे। इसका एक औ फायदा ये होता है कि आपका फैट आसानी से बर्न होता है। क्योंकि इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting),  थर्मोजेनेसिस या गर्मी उत्पादन को बढ़ावा देकर चयापचय बढ़ाता है, जो शरीर में जिद्दी वसा भंडार का उपयोग करके उसे जलाता है। वहीं कीटो-समृद्ध खाद्य पदार्थों के साथ, आपका शरीर वेट लॉस करने के लिए भी ऊर्जा देता है, जिसकी मदद से आप कार्डियो व्यायाम आदि भी अच्छे से कर पाते हैं। इन तरह ये सभी संयोजन आपको आसानी से वजन घटाने में मदद करते हैं।

Read more articles on Weight-Management in Hindi

Read Next

रुबीना दिलैक का कोविड के बाद 7 Kg बढ़ गया था वजन, एक्ट्रेस ने बताया कितनी मेहनत के बाद दोबारा आया कॉन्फिडेंस

Disclaimer