Doctor Verified

Arogya with Ayurveda: गुणों से भरपूर होती है बड़ी इलायची, जानें इसके फायदे-नुकसान और सेवन का तरीका

Black Cardamom in Hindi: बड़ी इलायची का उपयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Arogya with Ayurveda: गुणों से भरपूर होती है बड़ी इलायची, जानें इसके फायदे-नुकसान और सेवन का तरीका


Black Cardamom Benefits in Hindi: बड़ी इलायची को काली इलायची के रूप में जाना जाता है। यह एक प्रसिद्ध मसाला है, जिसका उपयोग अधिकतर भारतीय घरों में किया जाता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और कई अन्य गुण पाए जाते हैं। बड़ी इलायची का उपयोग खाने का स्वाद और पोषक तत्व बढ़ाने के लिए किया जाता है। बड़ी इलायची, पाचन-तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। आयुर्वेद में बड़ी इलायची की तरह ही कई अन्य जड़ी-बूटियां भी हैं, जो बीमारियों के इलाज में असरदार होती हैं। इसमें बड़ी इलायची भी शामिल है, जो कई समस्याओं से राहत दिलाती है। आपको बता दें कि आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में लोगों के बीच जागरुकता फैलाने और विस्तार से इनकी जानकारी पहुंचाने के लिए ओन्लीमायहेल्थ 'आरोग्य विद आयुर्वेद' (Arogya with Ayurveda) स्पेशल सीरीज चला रही है। इस सीरीज में हम अपने पाठकों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों और जड़ी-बूटियों के बारे में विस्तार से जानकारी देगें और इसके साथ ही रियल लाइफ स्टोरीज भी शेयर करेंगे, ताकि लोग आयुर्वेदिक इलाज और जड़ी-बूटियों के बारे में जान सकें। बड़ी इलायची के बारे में आयुर्वेद क्या कहता है, इस बारे में जानने के लिए हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा बातचाती की-

black cardomon

बड़ी इलायची ज्यादा खाने से क्या होता है?

  • बड़ी इलायची डाइजेशन के लिए फायदेमंद होती है। यह पाचन को बेहतर बनाता है। इसे खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
  • बड़ी इलायची में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
  • बड़ी इलायची शरीर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकालने में सहायक होती है। इसका सेवन करने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल आते हैं।
  • अगर आपको एसिडिटी या गैस की समस्या रहती है, तो अपनी डाइट में बड़ी इलायची को जरूर शामिल करें।
  • बड़ी इलायची में विटामिन सी होता है। यह शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। यह गले की खराश को दूर करने में सहायक होता है।
  • बड़ी इलायची उल्टी और मतली जैसी समस्याओं में भी आराम दिलाती है।

बड़ी इलायची की तासीर क्या होती है?

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं, "बड़ी इलायची की तासीर बेहद गर्म होती है। अगर किसी व्यक्ति की पित्त प्रकृति है, तो उसे अधिक मात्रा में बड़ी इलायची का सेवन करने से बचना चाहिए। वहीं, वात और कफ वाले लोगों के लिए यह फायदेमंद हो सकता है।"

इसे भी पढ़ें- Black Cardamom/Badi Elaichi: एक्सपर्ट से जानें बड़ी इलाइची के 17 फायदे और नुकसान

छोटी इलायची और बड़ी इलायची में क्या अंतर है?

डॉ. श्रेय बताते हैं, "छोटी इलायची और बड़ी इलायची, दोनों तासीर और दिखने में अलग-अलग होते हैं। बड़ी इलायची की तासीर गर्म होती है। वहीं, छोटी इलायची (हरी इलायची) तासीर में ठंडी होती है।"

डॉ. श्रेय बताते हैं, "बड़ी और छोटी इलायची, दोनों सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। छोटी इलायची की तासीर ठंडी होती है। इसलिए पित्त वाले लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं। छोटी इलायची, तीनों दोषों को खत्म करती है। इसलिए हर व्यक्ति इस इलायची का सेवन कर सकता है।"

क्या बड़ी इलायची डायबिटीज के लिए अच्छी होती है?

डॉ. श्रेय बताते हैं, "बड़ी इलायची सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। डायबिटीज रोगी भी इसका सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, डायबिटीज पेट से होने वाली एक बीमारी है। अगर पाचन अच्छा रहेगा, तो डायबिटीज रोगियों को भी फायदा मिलेगा। बड़ी इलायची, पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है। यह शुगर के प्रभाव को घटाता है। हालांकि, बड़ी इलायची शुगर लेवल कम नहीं करती है।"

सुबह खाली पेट इलायची खाने से क्या होता है?

डॉ. श्रेय बताते हैं, "सुबह खाली पेट भूलकर भी बड़ी इलायची का सेवन करना चाहिए। खाली पेट बड़ी इलायची खाने से पेट और सीने में जलन हो सकती है। इससे एसिडिटी और बवासीर जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए आपको खाली पेट बड़ी इलायची का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। आप चाहें तो खाली पेट दूध के साथ हरी इलायची का सेवन कर सकते हैं।"

इसे भी पढ़ें- वजन कंट्रोल करने के लिए इस तरह इस्तेमाल करें बड़ी इलायची, जानें प्रयोग का तरीका

बड़ी इलायची खाने के नुकसान

डॉ. श्रेय बताते हैं, "वैसे तो बड़ी इलायची सेहत के लिए लाभकारी होती है। लेकिन अगर अधिक मात्रा में इसका सेवन किया जाए, तो इससे सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है।" बड़ी इलायची खाने के नुकसान-

  • शरीर में गर्मी बढ़ जाती है।
  • एसिडिटी की समस्या हो जाती है।
  • पेट और सीने में जलन की समस्या होने लगती है।
  • त्वचा पर फोड़े-फुंसियां निकल आते हैं।
  • बड़ी इलायची का अधिक मात्रा में सेवन करने से घबराहट और मतली जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

बड़ी इलायची का सेवन कैसे करें?

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं, "बड़ी इलायची का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। आप इसका उपयोग मसाले के रूप में कर सकते हैं। घी के साथ भी इसका सेवन किया जा सकता है।

Read Next

सब्जा सीड्स खाने का सेहत पर क्या असर होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version